Sat Oct 3, 2026 | Updated 07:11 PM IST

पनीर, टोफू और मलाई को लंबे समय तक ताजा रखने के 4 स्मार्ट फ्रिज स्टोरेज हैक्स

गर्मी में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, टोफू और मलाई जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप नीचे लेख में बताए गए स्टोरेज हैक्स की मदद से आप इन्हें हफ्तों तक ताजा रख सकती हैं।
Updated:- 2026-10-03, 17:11 IST
Fridge storage hacks

क्या आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है कि बाजार से महंगे दाम पर पनीर, टोफू या मलाई खरीदकर लाते हैं, लेकिन फ्रिज में सही देखभाल न मिलने के कारण वे दो-तीन दिन में ही खराब या खट्टे हो जाते हैं? खासतौर पर गर्मी के मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ बहुत कम हो जाती है। मगर क्या आपको पता है कि आप कुछ आसान तरीके और बातों का ध्यान रखकर इस परेशानी से बच सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आसान और स्मार्ट फ्रिज स्टोरेज हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पनीर, टोफू और मलाई को बिना किसी केमिकल के हफ्तों तक बिल्कुल ताजा रख सकती हैं। 

पनीर, टोफू और मलाई को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके

पनीर, टोफू और मलाई को हम सभी बाजार से हफ्ते या 15 दिन पर खरीदकर लाते हैं। हालांकि, कई बार लोग हफ्ते भर के लिए इन चीजों को एक साथ खरीद लेते हैं। ऐसे में एक दिक्कत जिसका सामना लगभग हर कोई करता है और वह इन तीनों चीजों का 2-3 में खराब होना। मगर आप कुछ घरेलू तरीकों को आजमाकर इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं।

1. पनीर को फ्रेश रखने के लिए अपनाएं एयरटाइट वाटर-बाथ तकनीक 

अक्सर लोग पनीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसे सादे पानी में डुबोकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन दो दिन बाद पानी चिपचिपा होने लगता है और पनीर से अजीब सी महक आने लगती है। इसके बजाय एक नया और स्मार्ट तरीका अपनाएं।

how-to-store-paneer-in-refrigerator

  • सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को अच्छी तरह पोंछकर एक एयरटाइट डिब्बे में रखें।
  • फिर उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी तथा आधा चम्मच नमक और चुटकी भर हल्दी मिला दें।
  • यह पानी पनीर को बैक्टीरिया से बचाता है।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि इस पानी को हर 48 घंटे में बदल दें।
  • इस तकनीक से पनीर न केवल एक हफ्ते तक बिल्कुल स्पंजी और फ्रेश रहता है। साथ ही स्वाद भी बिल्कुल बरकरार रहता है।

2. टोफू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आमजाएं नमक वाला तरीका

सोयाबीन से बनने वाले टोफू में नमी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसके कारण यह बहुत जल्दी खट्टा या खराब हो जाता है। टोफू को हफ्तों तक तरोताजा रखने के लिए एक यूनिक हैक यह है कि आप इसे हमेशा फिल्टर्ड पानी और थोड़े से नमक के घोल में डुबोकर रखें।

different-ways-to-make-tofu

  • टोफू के ब्लॉक को पूरी तरह से ढकने वाले पानी में एक चौथाई चम्मच नमक घोलें।
  • फिर इसे कांच के एयरटाइट जार में फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखें। अब इस पानी को रोजाना बदलें।
  • नमक का यह हल्का सा घोल टोफू के अंदर फंगस और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता है, जिससे वह बिल्कुल ताजा बना रहता है।

3. मलाई को खट्टा होने से बचाने के लिए बर्फ वाला तरीका आएगा काम

दूध से निकलने वाली मलाई को ज्यादा दिनों तक स्टोर करने पर उसमें से खट्टी महक आने लगती है या वह कड़वी हो जाती है। यदि आप चाहती हैं कि आपकी मलाई महीनों तक बिल्कुल ताजी और मक्खन जैसी सफेद रहे, तो यह तरीका आजमा सकती हैं।

How-to-preserve-cream-for-a-long-time

Image Credit- magnific

  • इसके लिए इसे साधारण डिब्बे में रखने के बजाए आइस ट्रे या सिलिकॉन मोल्ड में डालकर फ्रीज कर दें।
  • जब मलाई पूरी तरह से जम जाए, तो इन क्यूब्स को निकालकर किसी जिप-लॉक बैग में भरकर वापस फ्रीजर में रख दें।
  • अब आपको  जब भी मक्खन, घी या ग्रेवी बनानी हो, जरूरत के अनुसार एक-दो क्यूब्स बाहर निकालें।
  • यह तरीका मलाई को खराब होने से पूरी तरह बचाता है और उसकी ताजगी को लॉक कर देता है।

4. सबसे जरूरी बात- फ्रिज के टेंपरेचर का रखें ध्यान

डेयरी प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप उन्हें फ्रिज के किस कोने में रखते हैं। अक्सर लोग पनीर या मलाई को फ्रिज के दरवाजे में रख देते हैं, जहां बार-बार दरवाजा खुलने से तापमान में उतार-चढ़ाव होता है और चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं।

इसके लिए एक स्मार्ट ट्रिक यह है कि पनीर, टोफू और मलाई के डिब्बों को हमेशा फ्रिज के मुख्य हिस्से या डीप चिल ट्रे के पास रखें, जहां कूलिंग सबसे स्थिर और एक समान रहती है। इसके अलावा, फ्रिज का तापमान हमेशा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट रखें।

इसे भी पढ़ें- सीली हुई नमकीन को फेंकें नहीं, बनाएं ये 2 टेस्टी रेसिपीज और बढ़ाएं स्वाद

इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप बिना परेशानी और मेहनत के पनीर, टोफू और मलाई को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं।अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit-magnific (all image)

FAQ
फ्रीज किए गए पनीर को पकाने से पहले सॉफ्ट कैसे बनाएं?
इस्तेमाल करने से 10-15 मिनट पहले फ्रीज किए गए पनीर को गुनगुने हल्के नमकीन पानी में डुबोकर रखें।
पनीर खराब हो गया है, यह कैसे पहचानें?
अगर पनीर से खट्टी गंध आए, उसका रंग पीला पड़ने लगे या स्वाद कड़वा हो जाए तो वह खराब हो चुका है।
खुला हुआ टोफू फ्रिज में कितने दिन तक सही रहता है?
सही तरीके से पानी में डुबोकर रखने पर खुला टोफू 5 से 7 दिनों तक ताजा रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।