Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:46 PM IST

किचन की इन 3 जगहों की महीनों तक सफाई नहीं करतीं महिलाएं, क्या आप भी करती हैं ऐसा?

किचन में कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां धूल, तेल और खाने के छोटे-छोटे कण धीरे-धीरे जमा होते रहते हैं। खास बात यह है कि यह चीजें आपके सामने ही होती हैं, फिर भी आपका ध्यान नहीं जाता।
Updated:- 2026-08-16, 18:10 IST
top dust hotspots in kitchen women should know easy cleaning guide

किचन को साफ रखने के लिए आप रोज फर्श पर पोछा लगाती होंगी और खाना बनाने के बाद गैस चूल्हा भी साफ करती होंगी। कई महिलाएं समय निकालकर महीने में एक बार किचन के कैबिनेट और ड्रॉअर की भी सफाई कर लेती हैं, लेकिन क्या आपने कभी किचन की उन छोटी-छोटी जगहों पर ध्यान दिया है, जहां महीनों से सफाई नहीं हुई? आपको लगता होगा कि आप किचन की अच्छी से सफाई करती हैं, लेकिन फिर भी आपकी नजरों से ऐसी जगहें छूट जाती हैं, जो गंदी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1- चम्मच रखने वाला स्टैंड

आप खुद सोचिए कि आपने आखिरी बार इसकी सफाई कब की थी? बर्तन धोने के बाद हर रोज साफ चम्मच को आप इन स्टैंड में डालती हैं, लेकिन क्या कभी ध्यान दिया है कि स्टैंड अंदर से कितना गंदा होगा? चम्मच साफ करने के बाद आप जिस जगह पर इसे रख रही हैं, उसमें अंदर की तरफ धूल, पानी की नमी और तेल की चिकनाई जमा हो जाती है। इसके साथ ही स्टैंड में नीचे पानी जमा रहता है, तो समय के साथ उसमें बदबू भी आने लगती है, लेकिन फिर भी इसपर कोई ध्यान नहीं देता।

कैसे करें चम्मच स्टैंड की सफाई?

  • इसके लिए आपको सभी चम्मच को किसी बर्तन में निकालकर रख देना चाहिए।
  • इसके बाद गर्म पानी में थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर स्टैंड को अच्छी तरह धोएं।
  • एक दिन इसे धूप में रख दें और फिर सूखने के बाद इसमें चम्मच रखें।

top dust hotspots in kitchen women should know easy cleaning guid

2- किचन की दीवार पर लगा स्विच बोर्ड

रोज किचन में किचन में गैस चूल्हा, स्लैब और सिंक की रगड़-रगड़ कर सफाई करती हैं, लेकिन स्विच बोर्ड पर ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे में जब आपके घर में मेहमान आते हैं, तो उन्हें भी गंदा स्विच बोर्ड देखकर छूने का मन नहीं करता। खाना बनाते समय तेल या मसाले वाले हाथों से स्विच ऑन-ऑफ करने पर उस पर चिकनाई, धूल और उंगलियों के निशान जमते रहते हैं। खासकर गैस के पास लगे स्विच बोर्ड सबसे ज्यादा गंदे होते हैं।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम की नाली में फंसे बालों के गुच्छे, ₹15 के इस घोल से मिनटों में पाएं छुटकारा

कैसे करें स्विच बोर्ड की सफाई?

  • गीले हाथों से स्विच बोर्ड को न छुएं।
  • इसके साथ ही सीधे पानी या क्लीनिंग स्प्रे का भी इस्तेमाल न करें।
  • हो सके, तो सफाई के दौरान बिजली की सप्लाई बंद रखें।
  • पहले सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से बोर्ड की धूल और गंदगी साफ करें।
  • इसके बाद कपड़े को हल्का-सा गीला करके अच्छी तरह निचोड़ लें और फिर सफाई करें।

deep cleaning kitchen electrical switches

3- सिलंडर रखने की जगह

कई घरों में सिलेंडर रखने के लिए कैबिनेट में स्पेस बना होता है। ऐसे में हर बार गैस खत्म होता है, तो दूसरा सिलेंडर लाकर उसी जगह पर रखा जाता है, लेकिन कभी महिलाएं सिलेंडर रखने वाली जगह पर ध्यान नहीं देती। बहुत कम महिलाएं होती हैं, जो इस जगह की सफाई करती हैं। सफाई न करने की वजह से यहां धूल, तेल की चिकनाई और छोटे-छोटे खाने के कण जमा हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- साबुन या डिटर्जेंट नहीं, इस तरीके से 5 मिनट में साफ करें घी के डिब्बे की चिकनाहट

कैसे करें सफाई?

  • खाली जगह में जमा धूल और कचरे को पहले सूखे कपड़े या झाड़ू से साफ करें।
  • इसके बाद हल्के गीले कपड़े से कैबिनेट की सतह और कोनों को साफ करें।
  • सफाई के बाद जगह को पूरी तरह सूखने दें, क्योंकि सिलेंडर रखने वाली जगह में नमी नहीं रहनी चाहिए।

neglected kitchen cleaning spots

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।