Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:12 AM IST

Toilet Seat से आ रही बदबू से हो गई हैं परेशान? महंगे रूम फ्रेशनर के बजाय घर पर ही तैयार करें ये खुशबूदार स्प्रे

टॉयलेट सीट अगर साफ और फ्रेश रहे, तो पूरा बाथरूम साफ महसूस होता है, लेकिन अगर इसमें से हर समय गंदी बदबू आती रहती है, तो कितनी भी सफाई कर लो, ऐसा लगता है जैसे गंदगी छिपी हुई है।
Updated:- 2026-05-25, 19:20 IST
homemade bathroom freshener spray making tips with shampoo and soap

टॉयलेट सीट से आ रही बदबू अगर सफाई के बाद भी दूर नहीं होती, तो बाथरूम में जाने का मन भी नहीं करता। घर में अगर मेहमान आने वाले हैं, तो टॉयलेट सीट से आने वाली बदबू और भी ज्यादा शर्मिंदा महसूस करवाती है। यह समस्या धीरे-धीरे इतनी परेशान करने लगती है कि बाथरूम में कुछ मिनट खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं महंगे फ्रेशनर और खुशबूदार क्लीनर का इस्तेमाल करने लगती हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही फ्रेशनर तैयार करने के तरीके बताएंगे।

शैंपू और साबुन से बनाएं फ्रेशनर स्प्रे

  • किन चीजों की जरूरत होगी।
  • इसके लिए आपको 1 कप पानी चाहिए होगा।
  • शैंपू के 2 पाउच लें।
  • खराब बच हुए साबुन के टुकड़ें लें।
  • स्प्रे बोतल लें।

toilet seat bad smell removal

कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको साबुन के बचे हुए टुकड़ों को कद्दू कस करना होगा। इन्हें बिलकुल बारीक कद्दू कस कर लें।
  • अब इसे स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इसमें 1 कप पानी मिलाएं और हिलाएं।
  • आपको इसे तब तक हिलाना है, जब तक यह पानी में अच्छे से घुल न जाए।
  • पानी में अच्छे से घुलने के बाद इसमें शैंपू के पाउच डालें।
  • शैंपू मिलाने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें- बाल्टी भर पानी डालने पर भी टॉयलेट से आती है बदबू? इन 2 चीजों से दूर हो सकती हैं हर तरह की स्मेल

homemade bathroom freshener recipe

कैसे इस्तेमाल करें?

जहां से बदबू आ रही है, इसे वहां स्प्रे करना है। आप इसे टॉयलेट सीट के आसपास स्प्रे करें, ध्यान रखें कि आपको फ्लश एरिया और सीट के कोने पर छिड़कना है। छिड़कने के बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। इससे बाथरूम में खुशबू बनी रहेगी और सीट से आ रही गंदी बदबू से राहत मिलेगी। आप इसे बाथरूम के अलग-अलग कोने में भी स्प्रे कर सकती हैं ताकि इसकी मदद बनी रहे। इसके अलावा अगर आप इस लिक्विड को किसी कपड़े पर डालेंगी और इसे बाथरूम में ही छोड़ देंगी, तो भी इसकी खूसबू बनी रहेगी। यह बदबू दूर करने का अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- खारे पानी के जिद्दी सफेद निशानों से खराब हो गए हैं बाथरूम के स्टील नल? नींबू के छिलके के इस स्प्रे से मिनटों में चमकाएं

ध्यान रखें कि आपको स्प्रे दिन में 3 से 4 बार करना होगा। तभी आपक सीट की बदबू से राहत मिलेगी। आप चाहें, तो इस लिक्विड को किसी बाउल में रखकर भी बाथरूम में छोड़ सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।