Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

मोगरा की कटिंग लगाते वक्त मिट्टी में मिलाएं यह 1 चीज, 90 दिनों में फूलों से भर जाएगा पौधा

अगर आप इस मौसम में मोगरे की कटिंग लगाने का सोच रही हैं, तो गार्डनर कविता तिवारी का बताया गया तरीका आजमाएं। इससे पौधे में 3 महीने में फूल खिल सकते हैं।
Updated:- 2026-07-28, 12:31 IST
Growing Tips To Mogra from cuttings

आंगन या बालकनी में मोगरा के पौधे में अगर फूल खिले हों, तो इनकी भीनी-भीनी खुशबू से पूरा घर महक उठता है। यही वजह है कि लोग अपने घर की बगिया में यह पौधा लगाना पसंद करते हैं। इसे उगाने का सही समय जुलाई से सितंबर होता है। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि प्लांट लगाने के बाद न तो उसकी ग्रोथ तेजी से हो रही है और न ही उसमें फूल देखने को मिलते हैं। अगर आप इस सीजन अपनी बगिया में मोगरा का पौधा लगाने की सोच रही हैं, तो उससे पहले गार्डनर कविता तिवारी का बताया गया तरीका आजमाएं। ऐसा करने से 90 दिनों के भीतर आपके पौधे पर भर-भरकर फूल खिल सकते हैं।

मोगरा की सही कटिंग का चुनाव कैसे करें?

पौधे को तेजी से उगाने के लिए सबसे पहले एक स्वस्थ और मजबूत टहनी का चयन करना बहुत जरूरी होता है। किसी पुराने और स्वस्थ मोगरा के पौधे से लगभग 6 से 8 इंच लंबी टहनी काट लें। ध्यान रखें कि टहनी पेंसिल जितनी मोटी होनी चाहिए और उस पर 2 से 3 गांठें जरूर हों। कटिंग के नीचे की सभी पत्तियों को हटा दें ताकि मिट्टी में नमी के कारण वे सड़े नहीं।

इसे भी पढ़ें- टूटे प्लास्टिक के डिब्बे में लगाएं Chain Plant, गार्डनर ने बताया तरीका और फायदा

मोगरे के कटिंग लगाने के लिए कैसे मिट्टी बनाएं?

मोगरा के पौधे की जड़ों को मजबूत बनाने और उसे पोषण देने के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना सबसे अहम है। 50 प्रतिशत सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30 वर्मीकंपोस्ट या गोबर की पुरानी खाद और 20% रेत मिलाकर भुरभुरी मिट्टी तैयार करें।

jasmine-plant-faster-grow

अब इस मिट्टी में 2-3 चम्मच बोनमील या नीम की खली जरूर मिलाएं। बोनमील कैल्शियम और फास्फोरस का खजाना है, जो जड़ों का विकास तेजी से करता है। कटिंग के निचले हिस्से पर थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर या एलोवेरा जेल लगा लें, जो नेचुरल रूटिंग हार्मोन का काम करता है।

मोगरे की कटिंग लगाने का सही तरीका क्या है?

किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए न केवल खाद-पानी बल्कि उसे लगाने का तरीका भी अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी बगिया में इसकी कटिंग लगा रही हैं, तो नीचे बताया गया तरीका आजमाएं।

mogra plant growing tips

  • सही तरीके से कटिंग को गमले में लगाने से उसके सूखने का खतरा खत्म हो जाता है।
  • तैयार की गई उपजाऊ मिट्टी को गमले या ग्रो बैग में भर लें।
  • कटिंग के निचले हिस्से को मिट्टी में लगभग 2 से 3 इंच गहराई तक दबा दें।
  • मिट्टी को हल्के हाथों से चारों तरफ से दबा दें ताकि कटिंग मजबूती से अपनी जगह पर टिक जाए।

कटिंग लगाने के बाद देखभाल कैसे करें?

शुरुआती दिनों में पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है ताकि वह बिना किसी रुकावट के बढ़े। नीचे जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

mogra plant

  • कटिंग लगाने के तुरंत बाद गमले में भरपूर पानी दें ताकि मिट्टी पूरी तरह गीली हो जाए।
  • गमले को ऐसी छायादार जगह पर रखें जहां ब्राइट इनडायरेक्ट सनलाइट आती हो।
  • मिट्टी में हल्कापन सूखने पर स्प्रे बोतल से पानी का छिड़काव करते रहें, लेकिन ज्यादा पानी न भरें।

मोगरे के पौधे में फूल पाने के लिए क्यों करें?

सही देखभाल और पोषक तत्वों के मिलने से पौधा बहुत कम समय में हरा-भरा हो जाता है। लगभग 30 से 40 दिनों में कटिंग में नई जड़ें और पत्तियां निकलने लगेंगी। जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो उसे धीरे-धीरे धूप वाली जगह पर शिफ्ट कर दें। समय पर पानी, धूप और महीने में एक बार जैविक खाद देने से मोगरा का पौधा 90 दिनों में अनगिनत कलियों और खुशबूदार फूलों से भर सकता है।

इसे भी पढ़ें- टमाटर के बढ़ते दाम अब नहीं करेंगे परेशान, आज ही इन आसान तरीकों से घर पर शुरू करें गार्डनिंग

अगर आपने अपनी बगिया में मोगरे का पौधा लगा रखा है, तो लेख में बताया गया तरीका काम आ सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।