टूटे प्लास्टिक के डिब्बे में लगाएं Chain Plant, गार्डनर ने बताया तरीका और फायदा

प्रदूषण भरे शहरों में लोग अपने बगीचे, छत या कमरों के अंदर पौधे लगाते हैं, ताकि न केवल ग्रीनरी महसूस हो बल्कि शुद्ध हवा भी मिले। आजकल लोग इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। मगर कई बार जगह कम होने के कारण लोग ऐसे पौधों की तलाश में रहते हैं, जो तेजी से बढ़ने के साथ-साथ घने भी हो जाएं। अगर आप भी अपनी बगिया, बालकनी या फिर मेन गेट पर ऐसा ही कोई पौधा लगाना चाहती हैं, तो चेन प्लांट बेस्ट ऑप्शन है। इसकी खास बात यह है कि इससे आप एक नहीं बल्कि कई पौधे तैयार कर सकती हैं। साथ ही, इसे घर में बेकार पड़े या टूटे-चिटके प्लास्टिक के डिब्बे में भी आसानी से लगाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और गार्डनर कविता तिवारी द्वारा चेन प्लांट लगाने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चेन प्लांट का पौधा कैसे लगाएं?
अगर आप बागवानी का शौक रखती है, तो आप चेन प्लांट लगा सकती हैं। इसे बास्केट प्लांट सिसियम फ्रेगरेंस के नाम से भी जाना जाता है। इसे आप कटिंग या बेबी प्लांट से ग्रो कर सकती हैं। इसके लिए किसी बड़े या महंगे गमले की जरूरत नहीं है।

टूटे प्लास्टिक के नीचे जल निकासी के लिए एक छोटा छेद करें। अब इसमें 50% सामान्य मिट्टी और 50% खाद मिलाकर भरें। इसके बाद इस पौधे की कटिंग मिट्टी में लगाकर पानी का छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें- बारिश में इन पौधों पर भर-भरकर खिलते हैं फूल, जानें लगाने और देखभाल करने का तरीका
चेन प्लांट पौधा कब लगाएं?
चेन प्लांट का अगर आप पौधा लगाने का सोच रही हैं, तो सबसे बेस्ट समय मार्च-अप्रैल या बरसात का मौसम है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है। यह पौधा तेज धूप में जिंदा रह सकता है।

चेन प्लांट लगाने के फायदे
चेन प्लांट की खासियत यह है कि आप इसके एक पौधे से कई प्लांट लगा सकती हैं। साथ ही इसका रखरखाव भी बेहद आसान है यह पौधा तेजी से चेन की तरह फैलता है, जिससे छोटी बालकनी या कम जगह भी हरी-भरी और खूबसूरत दिखने लगती है।
इसे भी पढ़ें- टमाटर के बढ़ते दाम अब नहीं करेंगे परेशान, आज ही इन आसान तरीकों से घर पर शुरू करें गार्डनिंग
कम बजट और कम जगह के लिए चेन प्लांट बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।