बाथरूम शॉवर से पानी नहीं, निकल रही है गंदगी? जानें साफ करने का यूनिक तरीका

कभी-कभी आपने नोटिस किया होगा कि सुबह-सुबह जब हम बाथरूम जाते हैं और शॉवर ऑन करते हैं तो पानी के साथ भूरी गंदगी, जंग या सफेद पपड़ी निकलने लगती है, जिससे मन खराब हो जाता है। दरअसल, खारे पानी में मौजूद मिनरल्स, जंग और पाइपलाइन का कचरा समय के साथ शॉवर हेड के छोटे-छोटे छेदों में जम जाता है। जब यह गंदगी बहुत पुरानी हो जाती है, तो न केवल पानी का प्रेशर धीमा होता है बल्कि नोजल से कचरा भी बाहर झड़ने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कोल्ड ड्रिंक और सेफ्टी पिन का यह अनोखा हैक आपके ब्लॉक शॉवर को मिनटों में एकदम नया बना देगा। जानते हैं कैसे...
शॉवर हेड में कचरा और गंदगी जमा क्यों होती है?
बता दें कि शॉवर की सफाई की प्रक्रिया शुरू करने से पहले यह जानना बेहद ही जरूरी है कि शॉवर के नोजल में गंदगी क्यों जम जाती है:
- खारे पानी की पपड़ी: जल में मौजूद कैल्शियम और खनिज पदार्थ नोजल पर जमकर सख्त परत बना लेते हैं।
- पाइप की जंग और मिट्टी: पुरानी पाइपलाइन की जंग और बारीक मिट्टी छिद्रों में जमा हो जाती है।
- काई और बैक्टीरिया: नमी के कारण अंदरूनी हिस्से में काई और गंदगी की एक चिकनी परत बन जाती है।

कोल्ड ड्रिंक और सेफ्टी पिन का यूनिक हैक
कोल्ड ड्रिंक में मौजूद माइल्ड एसिडिक गुण जिद्दी से जिद्दी जंग और मिनरल डिपॉजिट्स को बहुत आसानी से गला देते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल निम्न तरीके से हो सकता है-
आवश्यक सामग्री:
- 1 बोतल कोल्ड ड्रिंक
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 प्लास्टिक की मजबूत थैली (पॉलिथीन)
- 1 रबर बैंड या धागा
- 1 सेफ्टी पिन (ऑलपिन)
- पानी
यह भी पढ़ें- बाथरूम या किचन में लगा है सफेद सिंक, किनारे पर जमा काली गंदगी को हटाने के आसान तरीके; यहां पढ़ें
शॉवर की सफाई स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें?
यहां दिए गए कुछ स्टेप्स न केवल शॉवर की गंदगी को बाहर निकाल देंगे बल्कि खारे पानी के कारण शॉवर की खोई चमक भी लौट आएगी-
- धुलाई करें: सबसे पहले शॉवर हेड को सामान्य पानी से अच्छी तरह धो लें, जिससे ऊपर लगी धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
- कोल्ड ड्रिंक और बेकिंग सोडा: अब एक पॉलिथीन लें और उसमें कोल्ड ड्रिंक डालें। इसके बाद इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। दोनों का मिश्रण मिलते ही एक क्लीनिंग सॉल्यूशन तैयार हो जाएगा।
- शॉवर पर बांधें: इस पॉलिथीन को शॉवर हेड के ऊपर इस तरह चढ़ाएं कि नोजल का हिस्सा पूरी तरह घोल में डूब जाए। अब रबर बैंड या धागे की मदद से थैली को शॉवर पर कसकर बांध दें और इसे 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- सेफ्टी पिन से सफाई: 24 घंटे पूरे होने के बाद थैली को खोलकर कोल्ड ड्रिंक को फेंक दें। अब एक सेफ्टी पिन लें और शॉवर के हर एक छेद में डालकर जमा हुआ कचरा बाहर निकालें। कोल्ड ड्रिंक के असर से गंदगी इतनी नरम हो चुकी होगी कि पिन लगाते ही आसानी से बाहर आ जाएगी।
- पानी चलाकर करें फ्लशिंग: शॉवर का नल फुल स्पीड में चलाएं। आप देखेंगी कि बची हुई सारी गंदगी और कचरा पानी के तेज बहाव के साथ पूरी तरह बाहर निकल जाएगा।

शॉवर हेड की ब्लॉकेज दूर करने के लिए हमेशा प्लंबर को बुलाना या महंगे केमिकल खरीदना जरूरी नहीं होता। घर में मौजूद कोल्ड ड्रिंक, बेकिंग सोडा और एक साधारण सेफ्टी पिन की मदद से आप अपने शॉवर को आसानी से डी-स्केल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Glass Cleaning Tips: ₹2 में नए जैसे चमकने लगेंगे घर के सभी शीशे, इस एक चीज से करें सफाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।