पुराने फटे स्वेटर्स को न समझें बेकार, घर की सजावट के लिए इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आपका पुराना स्वेटर फट गया है या आप उन्हें बार-बार पहनकर बोर हो गए हैं, तो स्वेटर को फेंकने की जगह इनसे घर की सजावट के लिए ये 5 शानदार चीजें बना सकती हैं। तकिया कवर से लेकर टेबल क्लॉथ तक आप इनसे अलग-अलग चीजें तैयार कर सकते हैं। 
Updated:- 2026-11-27, 11:32 IST
how to use an old sweaters

how to use an old sweaters

अगर आपका पुराना स्वेटर फट गया है या सालों से आप विंटर्स में वही एक स्वेटर पहन कर बोर हो चुकी हैं, तो उन्हें बेकार समझने की भूल न करें! आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि आपके पुराने स्वेटर घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं। फटे और पुराने स्वेटर से आप आसानी से घर की सजावट के लिए ये 5 चीजें बना सकते हैं। इन्हें बनाना आसान है और ये देखने में भी बेहद आकर्षक लगते हैं।

पुराने स्वेटर से बनाएं सजावट की ये 5 चीजें

पुराने स्वेटर से घर की सजावट के ये आइडियाज आपको हैरान कर सकते हैं। ऊनी कपड़े पर बने खूबसूरत पैटर्न और उनका नरम कपड़ा सजावट में पूरी तरह योगदान देते हैं। इस तरह आप पुरानी चीजों को फेंकने के बजाय दोबारा से इस्तेमाल कर पाते हैं।

1. बनाएं गर्म और आरामदायक तकिए का कवर

warm and cozy pillow cover

पुराने स्वेटर में छेद हो गया है या उनमें रोएं आ गए हैं, तो आप उनसे तकिए का कवर बना सकते हैं। इन्हें सोफे पर सजावट के लिए रखें या फिर आप बेडरूम में भी रख सकते हैं। इसके लिए स्वेटर को किनारों से खोलकर, तकिए के आकार के अनुसार उन पर सिलाई कर सकते हैं। अगर आपका स्वेटर जीप वाला है, तो यह और भी अच्छा Pillow Cover बन सकता है, क्योंकि इनमें चेन लगी होती है, इस तरह ये तकिए के ऊपर टीके रहते हैं। सर्दी में इन्हें सिर के नीचे रख सकते हैं, ये नरम और गर्म होते हैं, इससे चेहरे और गर्दन के हिस्सों को भी आराम मिलता है। साथ ही ये देखने में भी काफी यूनिक और आकर्षक लगते हैं।

2. वूलन वॉल हैंगिंग फ्रेम आर्ट से दें दीवारों को नया लुक

fresh look with woolen wall-hanging frame art

पुराने फटे स्वेटर्स की मदद से आप घर कि बोरिंग दीवारों में नए रंग और जान डाल सकते हैं। यकीन नहीं आता, तो आजमा कर देख सकते हैं। पुराने रंग-बिरंगे या फूलों के प्रिंट और पैटर्न वाला कोई भी स्वेटर बहुत पुराना हो गया है या वो फट गया है, तो सबसे पहले कुछ अलग-अलग साइज और डिजाइन के फ्रेम लेकर आएं, अब स्वेटर को फ्रेम के आकार के अनुसार स्वेटर को गोल और चौकोर आकार में काट लें। फिर स्वेटर की कटिंग को फ्रेम में लगाएं और रंगों के मेल के अनुसार उन्हें घर की खाली दीवारों पर टांग दें। इस तरह कम खर्च में आप आपने दीवारों को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं।

3. कोस्टर और ट्रे लाइनर से जुड़ जाएगा एस्थेटिक्स

Coasters and tray linersfor aesthetics look

लाल, पीले, नीले, फ्लोरल प्रिंटेड क्यूट स्वेटर्स से आप कोस्टर और ट्रे लाइनर बना सकते हैं। इन्हें कॉफी और सेंटर टेबल पर रख सकते हैं। ये टेबल का एस्थेटिक्स बदलने में मदद कर सकते हैं। कार्डबोर्ड को गोल और चौकोर टुकड़ों में काट लें, फिर फटे स्वेटर को कार्डबोर्ड के शेप के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट लें। अब उन्हें ग्लू या स्टेपलर की मदद से कार्डबोर्ड पर फिक्स कर लें। आप अलग-अलग रंग, पैटर्न और प्रिंट वाले कोस्टर बना सकते हैं। साथ ही आप इन्हें ट्रे लाइनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ट्रे के साइज में स्वेटर को काट लें, और उन्हें ट्रे में बिछाकर उनके ऊपर चाय, कॉफी या अन्य चीजें सर्व कर सकती हैं। क्रिसमस पार्टी में इस तरह के कोस्टर और ट्रे लाइनर बेहद आकर्षक लगेंगे।

4. टेबल रनर या कवर दिखेंगे शानदार

Table runners or covers

क्रिसमस पार्टी के लिए डाइनिंग टेबल या फिर सेंटर टेबल को नया लुक देना चाहते हैं, तो फुराने फटे स्वेटर से टेबल रनर या कवर बना सकते हैं। इस तरह पुराना स्वेटर इस्तेमाल में आ जाता है और आपकी पार्टी को एक यूनिक और आकर्षक थीम भी मिल जाती है। इसके लिए पुराने स्वेटर के सही हिस्सों को लंबे टुकड़ों में काट लें, अब उन्हें आपस में जोड़कर एक मुलायम टेबल रनर बना सकते हैं। आप दो से तीन मिलते-जुलते रंगों वाले स्वेटर को एक साथ जोड़कर रनर के साथ ही टेबल कवर भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Old Broken Chair Reuse Ideas: पुरानी टूटी कुर्सी को फेंकने की न करें गलती, इन 5 तरीकों से घर में आएगी काम

5. स्वेटर के हाथ के हिस्से से बनाएं गमलों का कवर

flower pots with Sweater sleeves

स्वेटर फट गया है या उनमें छेद हो गया है, तो उन्हें अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही स्वेटर के बाजू को फेंकने की जगह उन्हें घर के अंदर रखें सजावटी गमलों के कवर के रूप में इस्तेमाल कर् सकते हैं। आस्तीन के किनारों को अंदर की तरफ मोड़ दें या चिपका दें, और ध्यान रखें कि गमले के पानी निकलने वाले छेद खुले रहें। सर्दी में यह अधिक आकर्षक लगेगा। वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर आ रहा है, आप सभी घर में पार्टी प्लान कर रहे होंगे, इस तरह गमलों पर स्वेटर के बाजू लगाने से ये सजावट का काम कर् सकते हैं। पार्टी में लोगों को यह सर्दी का डेकोरेटिव थीम लग सकता है।

यह भी पढ़ें- घर में पड़ी पुरानी लकड़ी की सीढ़ी को न समझें कबाड़, इन 6 तरीकों से बनाएं खूबसूरत और काम की चीजें

आप भी पुराने स्‍वेटर से ये चीजें बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या स्वेटर काटने पर इसके धागे निकलने लगते हैं?
पुराने स्वेटर को काटकर सजावट की चीजें बना रहे हैं, तो उन्हें काटते ही उनके किनारों पर ग्लू लगा दें। या फिर सिलाई करने से भी धागे नहीं निकलते हैं।
स्वेटर से बनी सजावटी चीजों को कैसे साफ किया जा सकता है?
इनसे बनी सजावटी चीजों को समय-समय पर हल्के डिटर्जेंट से साफ कर सकती हैं। इन्हें मशीन में न धोएं, अन्यथा इन पर रोएं आ सकते हैं।
क्या प्लेन स्वेटर से सजावट की चीजें बना सकते हैं?
हां, बिल्कुल बना सकते हैं। प्लेन स्वेटर से टेबल कवर, तकिये का कवर जैसी चीजें बना सकते हैं। ये सभी चीजें सजावट में एस्थेटिक जोड़ने में मदद करती हैं।
क्या कई सारे स्वेटर्स को एक साथ जोड़कर डेकोरेटिव आइटम बनाया जा सकता है?
हां, आप एक जैसे दिखने वाले स्वेटर्स से अलग-अलग डेकोरेटिव आइटम तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो अलग-अलग पैटर्न और प्रिंट वाले स्वेटर्स से वाल हैंगिंग फ्रेम आर्ट बना सकते हैं। ये दीवारों पर बेहद एस्थेटिक लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।