Tue Oct 6, 2026 | Updated 09:50 PM IST

पुराने और गंदे किचन के कपड़े को फेंकने की जगह ऐसे करें रीयूज, बचेंगे पैसे

जब हम खाना बनाते हैं, तो तेल या मसालों की वजह से किचन गंदी हो जाती है। ऐसे में आप कपड़े की मदद से हर दिन एक सफाई करती हैं। इसी तरह से यह दाग एप्रन पर भी लग जाता है।
Updated:- 2026-07-05, 17:54 IST
how to reuse dirty kitchen cleaning clothes to save money

किचन की स्लैब या चुल्हा साफ करने वाला कपड़ा या एप्रन कुछ ही दिनों में गंदा और पुराना दिखने लगता है। भले ही आप इसे रोज साफ करती हों, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी हालत ऐसी हो जाती है, जैसे आपने सालों से इसे बदला नहीं है। यही कारण है कि महिलाएं इन कपड़ों के खराब दिखने पर इसे फेंक देती हैं। उन्हें लगता है कि अब इसका कोई इस्तेमाल नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के कपड़े को कैसे फिर से यूज किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिससे आप खराब या गंदा दिखने वाले कपड़ों को फिर से इस्तेमाल कर पाएंगी।

गर्म बर्तन को पकड़ने के लिए कवर बनाएं

अक्सर किचन में सफाई के लिए यूज होने वाला कपड़ा पुराना होकर फट भी जाता है। ऐसे में आप इस कपड़े को एक नए कपड़े से कवर करके फिर से यूज कर सकती हैं। आपको इसके लिए कपड़े को अच्छे से मोड़कर नए कपड़े के साथ सिल देना है। इसके लिए आपको पहले नए कपड़े से कवर तैयार करना होगा। कवर के अंदर इस खराब कपड़े को भरें और किनारों से सिल दें। इससे आपका नया खरीदा गया कपड़ा जल्दी खराब भी नहीं होगा और सफाई करना भी आसान हो जाएगा। इसका यूज आप गर्म बर्तन को पकड़ने के लिए भी कर सकती हैं।

kitchen cloth reuse

सिलेंडर रखने के लिए यूज करें

आपने ध्यान दिया होगा कि सिलेंडर रखने से टाइल्स पर निशान जम जाता है। यह निशान इतना गहरा होता है कि अच्छे से साफ करने के बाद भी नहीं हटता। ऐसे में कई लोग बोरी या किसी छोटे स्टूल पर सिलेंडर रखते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप किचन के खराब कपड़े को सिलेंडर के हिसाब गोल काटें और इसके बाद सिलेंडर को ऊपर रखें। ऐसा करने से टाइल्स पर निशान भी नहीं बनेगा और कपड़ा भी रियूज हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बोतल से लेकर चम्मच तक, किचन के काम आसान बना देंगे ये 3 स्मार्ट हैक्स

creative ways to reuse kitchen cloths

कैबिनेट में रखने के लिए यूज करें

कैबिनेट में मसाले या सॉस गिरने की वजह से अक्सर निशान बन जाता है। आपको पता भी नहीं लगता और कई महीनों तक यह निशान कैबिनेट में बना ही रहता है। जब आप निशान देखती हैं और साफ करने जाती हैं, तो यह आसानी से साफ भी नहीं होता। इस समस्या से बचने के लिए आप किचन के खराब कपड़े का यूज कर सकती हैं। मसाले के डिब्बों को रखने के लिए पहले कैबिनेट में कपड़ा बिछाएं। इसके बाद सामान रखें।

इसे भी पढे़ं- गैस लाइटर पानी जाने की वजह से काम नहीं कर रहा? मिनटों में ठीक करने के आसान तरीके पढ़ें

DIY kitchen organization

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।