Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

अब कपड़े प्रेस करने का झंझट खत्म, बस वॉशिंग मशीन के ड्रायर में डालें यह 1 चीज

वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने के बाद प्रेस किए बिना पहनना मुश्किल होता है। इसके पीछे का मुख्य कारण कपड़ों पर सिलवटों का आना है, लेकिन आप बर्फ वाला तरीका आजमाकर इस समस्या से बच सकती हैं।
Updated:- 2026-09-07, 17:17 IST
Quick way to de-wrinkle clothes

Effective Trick To Remove Wrinkles From Clothes: भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच रोजाना सुबह-सुबह उठकर कपड़े प्रेस करना मुश्किल हो जाता है। इस काम से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग कपड़ों को इस्त्री वाले के पास दे आते हैं। वहीं, कुछ लोग कई बार बिना आयरन किए सिलवट वाले कपड़े पहनकर बाहर निकल जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको आइस क्यूब से जुड़ी एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना प्रेस किए कपड़ों के रिंकल्स को दूर कर सकती हैं।

कपड़ों की सिलवटों को क्या बिना प्रेस किए दूर कर सकते हैं?

हां, कपड़ों पर मौजूद सिलवटों को बिना आयरन के दूर किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको बर्फ को कपड़े सुखाते समय वॉशिंग मशीन में डालने की जरूरत होगी। जानें कैसे?

easy hack to remove wrinkles from shirt

इसे भी पढ़ें- दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ उबालने से क्या होता है? जानें यह कमाल का हैक

ड्रायर में बर्फ कब डालें?

इसके लिए ड्रायर में साइकिल शुरू होते ही बर्फ डालें। समय पूरा होने के बाद कपड़ों को निकालें और जोर से झाड़ें। ध्यान दें कि केवल 2-3 ही बर्फ के टुकड़े डालें। अब ड्रायर को हाई हीट पर सेट करें और इसे 10 से 15 मिनट तक चलाएं।

गर्म भाप से कपड़े के रेशे ढीले हो जाते हैं और बिना आयरन के ही हल्की सिलवटें निकल जाती हैं। साइकिल पूरी होने के तुरंत बाद कपड़े निकालें और टांग दें ताकि नई सिलवटें न पड़ें।

How-to-use-ice-in-dryer-during-monsoon

इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि यह तरीका हर कपड़े के लिए सही नहीं है, खासकर 'ड्राई क्लीन ओनली' टैग वाले, महंगे या नाजुक कपड़ों के लिए। इसे सिर्फ रोज ऑफिस या कॉलेज जाने वाले सामान्य कपड़ों पर ही इस्तेमाल करें।

वॉशिंग मशीन में बर्फ डालने से सिलवटें कैसे दूर होती हैं?

आमतौर पर हम वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। कुछ देर के बाद जब हम कपड़ों को बाहर निकालते हैं, तो उनमें ढेर सारी सिलवटें होती हैं।

ice cube hack for remove wringles from clothes

वहीं ड्रायर में कपड़ों को सुखाते वक्त जब हम इसमें बर्फ डालते हैं, तो एक प्रकार से विज्ञान काम करता है। ड्रायर में बर्फ डालने से वह गर्मी से पिघलकर पानी नहीं बल्कि भाप में बदल जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ड्रायर का ढक्कन लगाने पर वह सील हो जाता है। ऐसे में गर्म भाप बाहर नहीं निकल पाती है और कपड़ों के रेशों में चली जाती है।

आइस क्यूब वाली ट्रिक अपनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

इस ट्रिक को अपनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप ठूस-ठूसकर कपड़े डालती हैं, तो ऐसा न करें। बता दें कि भाप के लिए जगह की जरूरत होती है। इसलिए ड्रायर में कुछ ही कपड़े डालें।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट पर जमे दाग को हटाने के लिए रगड़ें यह चीज, मिलेगा गजब का रिजल्ट

यह ट्रिक कारगर है। इसे आप कपड़ों को धोते समय आजमा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific And Main Image (AI)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।