सफाई करने के बजाय घर गंदा कर रही है नई झाड़ू? आजमाएं ये 'बोरी वाला हैक', 2 मिनट में झड़ जाएगी सारी भूसी

क्या नई झाड़ू घर को साफ करने के बजाय उसे और गंदा कर रही है? अगर हां, तो नई झाड़ू लाने के बाद आप नीचे बताए गए बोरी वाले हैक को आजमाएं। इसकी मदद से आप 2 मिनट में फटाफट सारी भूसी निकाल सकती हैं।
Updated:- 2026-11-25, 17:33 IST
Quick Hacks to Clean a New Broom

How to Clean Dust From a New Broom: नई झाड़ू खरीदने के बाद अक्सर उसमें से भूसी या बुरादा निकलने की समस्या आती है। इससे सफाई करने पर कमरा साफ होने के बजाय और गंदा हो जाता है, जो कम से कम एक हफ्ते तक बनी रहती है। कई लोग इसे दीवार पर हल्के हाथ से झाड़कर साफ करते हैं, लेकिन इससे भी भूसी पूरी तरह नहीं निकलती। अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो आज हम आपको बोरी से जुड़ा एक ऐसा आसान हैक बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप 2 मिनट में नई झाड़ू को इस्तेमाल के लिए तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, नई झाड़ू से निकलने वाली भूसी या बुरादे को कैसे साफ करें।

सफाई करने के बजाय फर्श पर क्यों फैलती है भूसी और बुरादा? (Why Does a New Broom Drop So Much Dust and Chaff?)

पहला सवाल यह आता है कि नई झाड़ू से भूसी क्यों निकलती है? नई फूल झाड़ू जब हम बाजार से घर लाते हैं, तो उसके बीच भूसी और सूखा बुरादा फंसा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि झाड़ू प्राकृतिक सींक से तैयार की जाती है। देखने में झाड़ू ऊपर से बिल्कुल साफ और नई लगती है, लेकिन जैसे ही हम इसे फर्श पर चलाते हैं, घर्षण के कारण ये बारीक कण झड़ने लगते हैं।

Bori Wala Hack for Broom

Image Credut-shutterstock

कई बार तो झाड़ू के कुछ कमजोर या छोटे तिनके भी टूटकर फर्श पर गिर जाते हैं, जिससे सफाई का काम दोगुना बढ़ जाता है। अगर शुरुआत में ही इसे ठीक से साफ न किया जाए, तो यह परेशानी कई दिनों बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- खिड़की की ग्रिल के कोनों में फंसी धूल-मिट्टी से हैं परेशान? 3 टिशू पेपर ट्रिक से मिनटों में करें चकाचक

जानें 2 मिनट में नई झाड़ू की सारी भूसी झाड़ने का अनोखा देसी जुगाड़ (2 Minute Trick To Remove Dust From New Broom)

नई झाड़ू की भूसी निकालने के लिए पुरानी जूट या प्लास्टिक की बोरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-

Phool Jhadu Cleaning Tips

Image Credit-ai

  • इसके लिए सबसे पहले घर के बाहर या बालकनी में एक मोटी बोरी बिछा लें।
  • इसके बाद बोरी के अंदर झाड़ू को डालकर लपेटें या फिर उस पर रखें।
  • इससे सारा कचरा बोरी के ऊपर या अंदर गिरेगा और बाद में आसानी से फेंका जा सके।
  • अब नई झाड़ू को हाथ में पकड़ें और उसे बोरी पर आगे-पीछे या गोल-गोल घुमाते हुए जोर से रगड़ें। 
  • बोरी की खुरदरी सतह झाड़ू के तिनकों के बीच फंसी भूसी और बुरादे को निकालने में मदद करती है। 
  • एक से दो मिनट तक झाड़ू को बोरी पर रगड़ने से अंदर फंसा सारा सूखा कचरा झड़कर बोरी पर इकट्ठा हो जाता है।
  • इसके बाद झाड़ू को हल्का सा झटक दें और देखें कि तिनके कितने साफ हो गए हैं।
  • बिना ज्यादा मेहनत आपकी नई झाड़ू तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी।

नई फूल झाड़ू साफ करने के 3 और तरीके (Quick Hacks to Clean a New Broom)

बोरी वाले जुगाड़ के अलावा भी कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप नई फूल झाड़ू को अच्छी तरह साफ कर सकती हैं।

new broom dust removal tricks

Image Credit-ai

पहला तरीका- कंघी या मोटे दांतों वाला ब्रश

  • कंघी या मोटे दांतों वाले ब्रश से नई झाड़ू की भूसी को आसानी से निकाल सकती हैं। 
  • इसके लिए पुराना कपड़ा जमीन पर बिछाएं।
  • इसके बाद झाड़ू को रखकर कंघी को उस पर आगे की तरफ चलाएं।
  • इससे आपस में उलझे तिनके खुल जाते हैं और बीच में फंसी भूसी आसानी से बाहर निकल आती है।

दूसरा तरीका- झाड़ू को बाहर खुली जगह में ले जाकर झाड़ें

  • इसके लिए झाड़ू को बाहर ले जाकर हाथ से धीरे-धीरे फैलाएं।
  • फिर इस पर हाथ मार-मारकर भूसी को निकालें।
  • यह तरीका समय लेने वाला होता है। हालांकि, इस तरीके को अपनाने के बाद झाड़ू लगाने पर बुरादा निकल सकता है।

तीसरा तरीका- पानी वाला हैक

  • सफाई शुरू करने से पहले फर्श पर हल्का सा पानी का छींटा मार लें या फिर झाड़ू को हल्का सा नम करें।
  • इसके बाद इसे कपड़े से पोंछ लें, जिससे बची-खुची बारीक धूल हवा में उड़ने के बजाय फर्श पर ही सिमट जाती है।
  • इन छोटे-छोटे तरीकों को अपनाने से नई झाड़ू से होने वाली गंदगी काफी हद तक कम हो जाती है।

नई झाड़ू से भूसी निकालते समय क्या रखें ध्यान? (Common Mistakes to Avoid When Cleaning a New Grass Broom)

नई झाड़ू साफ करते समय जल्दबाजी या गलत तरीके अपनाने से झाड़ू खराब भी हो सकती है, इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

how to clean a new broom

Image Credit-amazon

  • सबसे पहली गलती यह है कि लोग झाड़ू को दीवार या फर्श पर बहुत जोर-जोर से पटकने लगते हैं, जिससे उसके नाजुक तिनके टूट जाते हैं और झाड़ू जल्दी खराब हो जाती है।
  • नई फूल झाड़ू को कभी भी सीधे पानी में नहीं भिगोना चाहिए, क्योंकि पानी लगने से तिनके कमजोर हो सकते हैं और उनमें नमी बैठने से खराब होने का डर रहता है।
  • भूसी झाड़ने का काम हमेशा घर के अंदर के बजाय बालकनी, छत या आंगन में ही करें, वरना पूरा घर बुरादे से भर जाएगा।
  • झाड़ू साफ करते समय आंखों और नाक का भी थोड़ा ध्यान रखें ताकि उड़ती हुई बारीक धूल या भूसी से परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें- दीवार का पेंट उखड़े बिना ऐसे हटाएं Double-Sided टेप, बड़े काम की है हेयर ड्रायर वाली यह स्मार्ट ट्रिक

यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। यहां बताए गए तरीके से आप बिना किसी परेशानी के नई झाड़ू से भूसी को बाहर निकाल सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

Image Credit-ai

FAQ
नई फूल झाड़ू से इतनी ज्यादा भूसी और बुरादा क्यों गिरता है?
फूल झाड़ू को बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक सींक और घास के सूखे रेशे व तिनके टूटने के कारण शुरुआत में बहुत बुरादा गिरता है।
क्या नई झाड़ू को पानी से धोने से उसकी भूसी निकल जाती है?
नई झाड़ू को सीधे पानी से कभी नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे घास सड़ सकती है, सींकें कमजोर हो सकती हैं और झाड़ू खराब हो सकती है।
क्या नई झाड़ू को धूप में रखने से भूसी झड़ना बंद होती है?
धूप में रखने से झाड़ू सूखकर और ज्यादा भुरभुरी हो सकती है, इसलिए धूप में रखने के बजाय झाड़ने का तरीका ही सबसे सही है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।