Wall Cleaning Tips: दीवार का पेंट उखड़े बिना ऐसे हटाएं Double-Sided टेप, बड़े काम की है हेयर ड्रायर वाली यह स्मार्ट ट्रिक

दीवार से डबल साइडेड टेप हटाने पर अक्सर पेंट उखड़ जाता है, लेकिन हेयर ड्रायर की मदद से आप इसे बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से हटा सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका।
Updated:- 2026-11-23, 14:11 IST
easy tricks to remove double sided tape from wall

Double Sided Tape Removing Tips: घर को सजाने के लिए हम अक्सर फोटो फ्रेम, पोस्टर, त्योहारों की झालर या छोटे हुक लगाने के लिए डबल-साइडेड टेप का इस्तेमाल करते हैं। यह काम को मिनटों में और बिना कील ठोके आसान तो बना देता है, लेकिन जब इसे हटाने की बारी आती है तो सिरदर्द शुरू होता है। टेप खींचते ही कई बार दीवार का पेंट या पुट्टी उसके साथ उखड़ आती है और दीवार पर भद्दा निशान रह जाता है। खासकर किराए के मकान या नए पेंट वाली दीवारों में यह गलती परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहती हैं, तो आप हेयर ड्रायर वाली ट्रिक आजमा सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें-

दीवार पर लगे डबल साइडेड टेप को हटाने के लिए क्या करें?

दीवार पर लगे हुए डबल साइडेड टेप को लगाना जितना आसान होता है। उतना ही इसे दीवार से निकलना मुश्किल। अगर आप आसानी से इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो आपको किसी महंगे क्लीनर या खास मशीन की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद हेयर ड्रायर से इस काम को आसान बना सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका।

double sided tape removal hacks

Image Credit-ai

  • सबसे पहले हेयर ड्रायर को लो हीट या कम तापमान पर सेट करें।
  • अब इसे टेप से लगभग 6 से 8 इंच की दूरी पर रखें।
  • करीब 15 से 20 सेकेंड तक टेप पर हल्की गर्म हवा डालें।
  • ध्यान रखें कि ड्रायर को एक ही जगह लगातार न रखें, बल्कि धीरे-धीरे इधर-उधर घुमाते रहें।
  • इससे दीवार के किसी एक हिस्से पर ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी।
  • इसके बाद टेप के एक कोने को उंगली या प्लास्टिक कार्ड की मदद से धीरे से उठाएं।
  • अब टेप को दीवार के बिल्कुल समानांतर रखते हुए धीरे-धीरे पीछे की ओर खींचें।
  • इसे झटके से न खींचें, क्योंकि ऐसा करने से पेंट निकलने का खतरा रहता है।
  • अगर टेप बीच में अटक जाए तो दोबारा थोड़ी गर्म हवा दें।

इसे भी पढ़ें- घर में पड़ी पुरानी लकड़ी की सीढ़ी को न समझें कबाड़, इन 6 तरीकों से बनाएं खूबसूरत और काम की चीजें

डबल साइडेड टेप हटाने के लिए क्यों काम आता है हेयर ड्रायर?

डबल साइडेड टेप को दीवार पर चिपकाने के लिए मजबूत चिपकने वाले मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। समय बीतने के साथ यह चिपकने वाला हिस्सा दीवार की सतह पर अच्छी तरह जम जाता है। ऐसे में टेप को सीधे खींचने पर उसके साथ पेंट भी निकल सकता है।

how to remove tape from walls

Image Credit-ai

हेयर ड्रायर से निकलने वाली हल्की गर्म हवा टेप के चिपकने वाले पदार्थ को नरम करने में मदद करती है। इससे टेप की पकड़ धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है और उसे हटाना आसान हो जाता है। हालांकि, यह तरीका हर तरह के पेंट और दीवार पर एक जैसा काम नहीं करता, इसलिए पहले छोटी और छिपी हुई जगह पर इसे आजमाना बेहतर है।

दीवार पर चिपचिपे निशान रह जाएं तो क्या करें?

कई बार टेप हटाने के बाद भी दीवार पर उसका गोंद चिपका रह जाता है। ऐसे में उसे नाखून या किसी नुकीली चीज से खुरचने की गलती न करें। सबसे पहले एक साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा लें।

कपड़े को हल्का गीला करके प्रभावित जगह पर धीरे-धीरे साफ करें। मगर ऐसा करने से पहले दीवार के किसी छिपे हुए हिस्से पर जांच लें कि पानी से पेंट खराब तो नहीं हो रहा।

अगर गोंद फिर भी नहीं हटता है, तो पेंट के प्रकार के हिसाब से क्लीनर का इस्तेमाल करें। किसी भी केमिकल को सीधे दीवार पर लगाने से बचें।

दीवार से डबल साइडेड टेप हटाते समय इन गलतियों से बचें

दीवार से डबल साइडेड टेप हटाते समय कुछ छोटी गलतियां पेंट को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय थोड़ा इंतजार और सब्र रखें। नीचे पढ़ें किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

wall paint protection tips

Image Credit-ai

  • टेप को एक झटके में जोर से न खींचें।
  • चाकू, ब्लेड या मेटल स्क्रैपर का इस्तेमाल न करें।
  • हेयर ड्रायर को दीवार के बहुत पास न रखें।
  • एक ही जगह पर लंबे समय तक गर्म हवा न डालें।
  • गीले कपड़े या क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले पेंट पर उसका कैसा प्रभाव पड़ेगा उसे चेक करें।
  • अगर दीवार पर पेंट पहले से उखड़ा हुआ है, तो टेप हटाते समय सावधानी बरतें।

दीवार पर टेप लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप बार-बार दीवार पर फोटो, पोस्टर या डेकोरेशन लगाती हैं, तो टेप चुनते समय भी सावधानी बरतें। हर डबल साइडेड टेप दीवारों के लिए नहीं बनी होती। इसलिए पैकेट पर लिखी बातों को जरूर पढ़ें और पेंट की गई दीवारों के लिए उपयुक्त रिमूवेबल टेप चुनें। इससे टेप हटाना आसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम की पीली टाइल्स कैसे साफ करें? जानें मिनटों में चमक लाने के घरेलू हैक्स

निष्कर्ष

हेयर ड्रायर वाली यह ट्रिक हल्की और सामान्य चिपकने वाली टेप पर ज्यादा उपयोगी हो सकती है। अगर टेप बहुत पुरानी, मोटी या बेहद मजबूत है, तो उसे हटाने में ज्यादा समय लग सकता है। दीवार का पेंट बचाना है तो हमेशा धीरे-धीरे काम करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific, gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।