Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

एयर फ्रेशनर स्टिक घर पर खुद बनाएं, पूरे कमरे में रहेगी खुशबू

घर को खुशबूदार और फ्रेश रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले एयर फ्रेशनर स्टिक खरीदकर लाते हैं। ऐसे में अच्छा-खासा पैसा खर्च हो जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकती हैं?
Updated:- 2026-09-10, 14:45 IST
DIY air freshener stick

How To Make Room Freshener Stick: कमरे से आ रही अजीब बदबू को हटाने के लिए पहले लोग धूपबत्ती या फिर अगरबत्ती जला देते थे, जिससे गंध कुछ ही देर में हट जाती थी। हालांकि, अब इस समस्या के समाधान के लिए बाजार में अलग-अलग तरह के एयर फ्रेशनर स्टिक और प्रोडक्ट मिलने लगे हैं। ऐसे में लोग अपने घर को महकाने के लिए इन्हें जरूर खरीदते हैं। मगर बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स केमिकल्स से भरे होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

इसकी बजाय आप बहुत कम खर्च में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके एयर फ्रेशनर स्टिक तैयार कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके पूरे कमरे को प्राकृतिक खुशबू से भर देगा बल्कि आपके बजट में भी पूरी तरह फिट बैठेगा। नीचे लेख में पढ़ें पूरा तरीका।

घर पर एयर फ्रेशनर स्टिक कैसे बनाएं? (Ghar Par Air Freshener Stick Kaise Banaye)

अक्सर घर में नमी या फिर अन्य कारणों से अजीब सी गंध आने लगती है, जिसे हटाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली फ्रेगरेंस स्टिक खरीदकर लाते हैं। इससे आने वाली भीनी-भीनी खुशबू न केवल हमें अच्छी लगती है बल्कि माहौल को भी पॉजिटिव बनाती है।

homemade essential oil diffuser

इसे भी पढ़ें- दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ उबालने से क्या होता है? जानें यह कमाल का हैक

जरूरी सामग्री

  • बांस या लकड़ी की सूखी स्टिक्स
  • आधा कप- बेबी ऑयल या बादाम का तेल
  • एक से दो चम्मच- रबिंग अल्कोहल
  • (लगभग 25 से 30 बूंदें जैसे लैवेंडर, लेमन या जैस्मीन)-पसंदीदा एसेंशियल ऑयल 
  • एक छोटा कांच का जार या बोतल

room freshener sticks at home

बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले कांच के जार में आधा कप बेबी ऑयल या बादाम का तेल डालें। इसमें रबिंग अल्कोहल या वोदका की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • अल्कोहल तेल को पतला करने में मदद करता है ताकि खुशबू स्टिक्स के जरिए आसानी से हवा में फैल सके।
  • अब इस तेल के मिश्रण में अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 25 से 30 बूंदें डालें।
  • अगर आपको फूलों जैसी खुशबू पसंद है, तो लैवेंडर या रोज ऑयल चुनें। ताजगी के लिए लेमन या सिट्रस ऑयल का इस्तेमाल करें।
  • सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें। अब इस जार के अंदर लकड़ी या बांस की स्टिक्स को सीधा खड़ा करके रख दें।
  • स्टिक्स धीरे-धीरे इस सुगंधित तेल को सोख लेंगी और पूरे कमरे में प्राकृतिक खुशबू बिखेरने लगेंगी।
  • बेहतर परिणाम के लिए 2-3 दिन में स्टिक्स को पलट दें ताकि खुशबू और तेज हो सके।

air freshner sticks

खुशबू लंबे समय तक बनाए रखने के आसान टिप्स

अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखती हैं, तो खुशबू लंबे समय कमरे में बनी रहेगी। नीचे पढ़ें-

  • हर 3 से 4 दिन में स्टिक्स को ऊपर-नीचे जरूर करें, ताकि गीला हिस्सा ऊपर आ जाए और खुशबू हमेशा तेज बनी रहे।
  • जार को कमरे के ऐसे कोने में रखें जहां हवा का हल्का बहाव हो, जिससे खुशबू पूरे कमरे में आसानी से फैल सके।
  • जब एक महीने बाद स्टिक्स पुरानी हो जाएं और तेल सोखना बंद कर दें, तो नई लकड़ी की स्टिक्स का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- Pineapple Peel Hacks: अनानास के छिलके फेंकने से पहले जान लें ये हैक्‍स, बचेगा पैसा

ऊपर बताए गए तरीके से आप कम बजट में ढेर सारी एयर फ्रेशनर स्टिक बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific

FAQ
एयर फ्रेशनर स्टिक (रीड डिफ्यूजर) घर पर कैसे बनाएं?
लकड़ी की स्टिक्स को किसी कांच की बोतल में बेबी ऑयल और अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल के मिश्रण में डालकर इसे बनाएं।
 एयर फ्रेशनर स्टिक में खुशबू के लिए कौन सा ऑयल सबसे अच्छा है?
लैवेंडर, लेमनग्रास, जैस्मिन और नीलगिरी (युकलिप्टस) के एसेंशियल ऑयल सबसे अच्छी खुशबू देते हैं।
क्या एयर फ्रेशनर स्टिक के लिए आइसक्रीम स्टिक या नॉर्मल लकड़ी की सीक का इस्तेमाल कर सकते हैं?
नहीं, एयर फ्रेशनर स्टिक के लिए पतली बैंबू या रतन स्टिक्स ही काम करती हैं क्योंकि वे तेल को आसानी से सोखती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।