7 दिन तक केले रहेंगे फ्रेश, ऑनलाइन डिलीवरी के बाद तुरंत करें ये काम

How To Stop Bananas From Turning Black: आजकल ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स से फल और सब्जियां मंगाना आम हो गया है। मगर कई बार दिक्कत तब आती है जब एक साथ आए पके हुए केले दो-तीन दिन में ही काले पड़कर गलने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद एल्युमिनियम फॉयल की मदद से आप पके हुए केले पूरे एक हफ्ते तक फ्रेश रख सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें पूरा तरीका-
केले को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें?
केले बाजार से खरीदकर लाने के 2-3 दिन के भीतर ही गलने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए लोग इन्हें जल्दी खा लेते हैं या फिर शेक बना लेते हैं। मगर आप अगर नीचे बताया गया तरीका आजमाती हैं, तो इन्हें कम से कम 1 हफ्ते तक बचाकर रख सकती हैं। नीचे जानें क्या है तरीका।

जरूरी सामग्री
- एल्युमिनियम फॉयल पेपर
- साफ और सूती कपड़ा
एल्युमिनियम फॉयल से पके हुए केले को खराब होने से कैसे बचाएं?
ऑनलाइन डिलीवर से मंगवाएं गए केले अगर एक से दो दिन में खराब हो जाते हैं या फिर तेजी से गलने लगते हैं, तो आप इस आसान हैक को आजमा सकती हैं। इसकी मदद से आप कम से कम 6-7 दिन तक केलों को आराम से रख सकती हैं।

- सबसे पहले ऑनलाइन डिलीवर हुए केले के गुच्छे को पैकेट से बाहर निकालें।
- अब सूती कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर साफ कर लें।
- ध्यान रखे केलों को एक-दूसरे से अलग नहीं करना है।
- इसके बाद एल्युमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा लें।
- अब केलों के ऊपरी हिस्से यानी डंठल के चारों तरफ अच्छी तरह से कसकर लपेट दें।
- फॉयल पेपर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि हवा जाने की बिल्कुल भी जगह न बचे।
- अब इन केलों को किसी ठंडी और हवादार जगह पर टांग या रख दें।
एल्युमिनियम फॉयल हैक कैसे काम करता है?
केले पकने की प्रक्रिया के दौरान एथिलीन नामक गैस छोड़ते हैं। यह गैस मुख्य रूप से केले के ऊपरी डंठल यानी क्राउन से सबसे निकलती है। जब यह गैस आसपास फैलती है, तो केले तेजी से पकते हैं और काले पड़कर खराब होने लगते हैं। एल्युमिनियम फॉयल इस गैस के प्रभाव को रोक देता है, जिससे पकने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और केले लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

नोट- अगर आप केले को बाजार से खरीदकर या ऑनलाइन मंगवाने के बाद उठाकर फ्रिज में रख देती हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज की ठंडक से छिलका तुरंत काला पड़ जाता है और जल्दी गलने लगता है।
इसे भी पढ़ें- कटे सेब पर नींबू लगाते ही रुक जाता है कालापन, जानिए इसके पीछे का साइंस
अगर आप केले जल्दी काले पड़ जाते हैं और इन्हें फेंकना पड़ जाता है, तो आप इस तरीके को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- Magnific
- फ्रिज में रखने पर केले का छिलका काला क्यों हो जाता है?
- ठंड के कारण छिलके के पिगमेंट काले पड़ते हैं, लेकिन अंदर का फल बिल्कुल सुरक्षित और फ्रेश रहता है।
- केलों को काले होने से बचाने के लिए कहां टांगना चाहिए?
- केलों को काले होने से बचाने के लिए किसी हुक या बनाना हैंगर पर हवादार जगह लटकाएं ताकि दबाव न पड़ें।
- अगर केले ज्यादा पक जाएं तो क्या करें?
- छिलका उतारकर टुकड़ों में काटें और एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीजर में स्टोर कर लें। इससे आप स्मूदी या शेक बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।