आधार या आईडी कार्ड खो जाने पर घर बैठे कैसे दर्ज कराएं ऑनलाइन रिपोर्ट, जानें पूरा गाइड

अगर आपका आधार कार्ड, ऑफिस आईडी कार्ड या कोई जरूरी पहचान पत्र कहीं खो गया है, तो इसके लिए आपको जल्द से जल्द ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवा देनी चाहिए। कई लोग इसे छोटी बात समझकर नया कार्ड बनवा लेते हैं और पुराने कार्ड के गुम होने की शिकायत नहीं करते, लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसके गुम होने की शिकायत दर्ज करवा दें, इससे आपको बाद में परेशानी नहीं होगी। आप ऑनलाइन रिपोर्ट कैसे करवा सकती हैं? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
FIR दर्ज कब करवाएं?
आप दस्तावेज चोरी होने या गुम होने, दोनों स्थिति में फाइल करवा सकते हैं। क्योंकि, ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाते समय आपको Lost Report जैसे ऑप्शन का चयन करना पड़ता है।
ऑनलाइन रिपोर्ट कैसे करें?
- अगर आप दिल्ली में दस्तावेज खोने की रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं, तो दिल्ली पुलिस के Lost & Found पोर्टल पर जानकारी रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले lostfound.delhipolice.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां Lost Report वेबसाइट वाला ऑप्शन खोलें।
- फॉर्म में आपका नाम, पिता/माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आपका पता, जिला, शहर और पिन कोड मांगा जाएगा।
- इसके बाद खोए हुए दस्तावेज की जानकारी दें।
रिपोर्ट दर्ज करवाते समय क्या जानकारी देनी होगी?
खोए हुए दस्तावेज की जानकारी देने के दौरान आपको Lost Article Details में बताना होगा कि क्या गुम हुआ है, जैसे- आधार कार्ड, ऑफिस आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य जरूरी दस्तावेज।
- इसके बाद आपको लोकेशन बतानी होगी किदस्तावेज कहां खोया है? वह जगह और जिला जैसी जानकारी भी मांगी जाएगी।
- इसके बाद जिस दिन दस्तावेज खोया था, उसकी तारीख डालें। अगर समय पता है तो समय भी एड करें। अगर बिल्कुल सही समय याद नहीं है, तो फॉर्म में दिए दूसरे ऑप्शन का चयन करें।
- इसके बाद कैप्चा पूरा करके रिपोर्ट सबमिट करें। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मिलने वाला Lost Report/LR नंबर संभालकर रखें।
- अगर यह नंबर आप संभालकर रखेंगी, तो दिल्ली पुलिस के पोर्टल पर LR नंबर से रिपोर्ट को बाद में देखा भी जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सावधान! आधार कार्ड ही नहीं, PAN Card भी खोलकर रख देता है आपकी पूरी कुंडली... हल्के में लेना पड़ सकता है जेब पर भारी
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि आधार कार्ड, ऑफिस आईडी या कोई दूसरा जरूरी पहचान पत्र खो जाए तो उसे नजरअंदाज करके सिर्फ नया कार्ड न बनवाएं। पहले संबंधित संस्था को जानकारी दें।
इसे भी पढ़ें- पर्स में रखे हैं 2 Voter ID? हो जाइए सावधान, सरकार लगा सकती है भारी जुर्माना और हो सकती है जेल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।