बरसात में दीवारों पर लग रही है फफूंद और काई? अपनाएं ये आसान 4 घरेलू उपाय

बरसात के मौसम में घर की दीवारों पर फफूंद लगाना आम बात है। मगर कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या से बचा सकता है। नीचे लेख में जानें।
Updated:- 2026-07-27, 12:23 IST
wall mold removal hacks

बरसात के दिनों में दीवारों पर सीलन की वजह से फफूंद लगना आम बात है, लेकिन इससे होने वाली समस्या परेशानी का कारण बनती है। यह न केवल कमरे की खूबसूरती को बिगाड़ती है बल्कि बदबू भी पैदा करती है। अगर आपके घर की दीवारों पर भी काले या सफेद धब्बे दिखने लगे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ तरीकों को आजमाकर इस समस्या से राहत पा सकती हैं।

दीवार से फफूंद हटाने के लिए क्या करें?

अगर आपके घर की दीवारों पर फफूंद लगी है, तो उसे हटाना और साफ करना मुश्किल हो सकता है। मगर कुछ तरीकों को आजमाकर फफूंद से छुटकारा पाया जा सकता है।

home remedies for wall dampness

  • अगर आपके घर की दीवारों या छत पर सीलन बराबर बनी रहती है, तो इसके लिए सबसे जरूरी बात, जिसे तुरंत करने की जरूरत है। वह है वेंटिलेशन। सुनिश्चित करें कि घर के अंदर और बाहर दोनों जगह पर्याप्त वेंटिलेशन हो, जिसमें एग्जॉस्ट फैन और बाथरूम और किचन में खुली खिड़कियां शामिल हों।
  • छत की अच्छी तरह से जांच करें और रिसाव किन कारणों से हो रहा है, इसका पता लगाएं? दरार या छेद को बंद करें ताकि पानी इन्सुलेशन के संपर्क में न आए, जिससे दीवारों में फफूंद लग सकती है।
  • दीवारों पर आ रही नमी और पेंट की उखड़ी परत को तुरंत हटाएं। इसके बाद इसे साफ करें और स्टैंड पंखा लगाकर सुखाएं। अब हैंड स्क्रबर से रगड़कर हटाएं। ऐसा करने से फफूंद नहीं पनपेगें।

dampness-moisture-wall-min

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट पर जमे दाग को हटाने के लिए रगड़ें यह चीज, मिलेगा गजब का रिजल्ट

दीवार से फफूंद हटाने के 3 घरेलू उपाय

अगर आपके घर की दीवारों पर भी फफूंद जम गई है, तो बाजार के महंगे केमिकल्स की जगह आप कुछ आसान घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन असरदार तरीकों से आप बिना किसी मेहनत के दीवारों को एकदम साफ और सुरक्षित रख सकते हैं।

1. अखबार से हटाएं दीवार पर लगी फफूंद

दीवार से फफूंद हटाने के लिए आप अखबार का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अखबार को सीलन वाली दीवार पर चिपका दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नमी को हटाने में मदद करता है। साथ ही अपने छत और दीवारों में उचित इन्सुलेशन बनाए रखें। इससे दीवारों के अंदर नमी जमा होने से बचाव होगा।

home-newspaper-uses

2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

कमरे से नमी को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा को एक कटोरे में भरकर कमरे के बीच या कोने में रख दें। यह कमरे और हवा में मौजूद नमी सोख लेगा। 

3. सिरका और पानी का घोल का करें इस्तेमाल

दीवार पर लगे फफूंद को हटाने के लिए सिराका और पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सफेद सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।

how to remove mold from wall

  • अब इसे फफूंद या काई वाली जगह पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे एक कड़े ब्रश या स्पंज से रगड़कर साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • सिरका फफूंद को खत्म करने में मदद करता है।

4. ब्लीच से फफूंद हटाने का तरीका

दीवार से फफूंद हटाने में ब्लीच कमाल दिखा सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में ब्लीच मौजूद है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें कैसे?

  • ब्लीच और पानी को 1:3 के अनुपात में मिलाकर घोल तैयार करें।
  • इसके बाद इसे फफूंद वाली दीवार पर स्प्रे करें।
  • कुछ देर छोड़ने के बाद ब्रश से साफ कर लें।
  • इससे फफूंद तुरंत और जड़ से खत्म हो जाएगी।

फफूंद लगने के लक्षण क्या होते हैं?

लंबे समय से नमी और सीलन रहने के कारण काई और फफूंद की समस्या शुरू हो जाती है।अब ऐसे में अगर आप शुरुआत में इसकी पहचान कर लें, तो इस परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है। जानें कैसे करें इसकी पहचान?

how to check mold and fungus on home wall

  • अगर कमरे की दीवार से लगातार बदबू आ रही है, तो समझ जाएं कि यह फफूंद आने का संकेत हो सकता है।
  • दीवार पर अगर पानी के धब्बे काले दिख रहे हैं, तो यह छत से पानी का रिसाव का संकेत हो सकता है। अगर इसकी जांच न की जाए, तो दीवारों पर फफूंद लग सकती है।
  • दीवारों पर अगर लंबे समय पेंट उखड़ी हुई नजर आ रही है, तो वहां पर फफूंद और काई पनप सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर नमी बराबर बनी रहती है।

फफूंदी दोबारा न आए इसके लिए क्या सावधानियां बरतें?

अगर आप चाहती हैं कि घर की दीवारों पर दोबारा फफूंदी न आए, तो इसके लिए नीचे हम कुछ सुझाव के बारे में बताने जा रहे हैं। इन बातों को आजमाकर आप इस समस्या से बच सकती हैं। 

how to prevent room from mold and fungus

  • हाई क्वालिटी वाले वॉल पेंट और अन्य फफूंदरोधी प्रोडक्ट का उपयोग करें।
  • पानी के रिसाव की नियमित रूप से जांच करें और उन्हें ठीक करें।
  • अगर आपको कोई ऐसा रिसाव दिखाई देता है जिसे तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता है, तो उसे प्लास्टिक की चादर से ढक दें।
  • अनावश्यक सामान हटा दें।
  • अपने घर में हवा का अच्छा वेंटिलेशन बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें- Dirty Comb Cleaning:  कंघी में जमी गंदगी को निकालने के ये तरीके आ सकते हैं काम, 1 तो है बेहद आसान

अगर आपके घर की दीवार और छत पर बराबर नमी बनी रहती है, तो यह वहां पर काई और फफूंद उग सकती है। ऊपर लेख में बताए गए तरीकों को आजमाकर इससे राहत पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Magnific

FAQ
बरसात में दीवारों पर फफूंद क्यों लगती है?
नमी और वेंटिलेशन की कमी के कारण दीवारों पर फफूंद लगने लगती है।
क्या घरेलू चीजों से दीवारों की फफूंद हटाई जा सकती है?
हां, सिरका, बेकिंग सोडा या ब्लीच के इस्तेमाल से फफूंद को आसानी से हटाया जा सकता है।
दीवारों को फफूंद और सीलन से कैसे बचाएं?
कमरे में हवा का आवागमन बनाए रखें और वाटरप्रूफ पेंट या एंटी-फंगल स्प्रे का इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।