छोटी सी कटिंग से भर जाएगा गमला, माली से जानें Turtle Vine लगाने की प्रक्रिया

बालकनी को हरा-भरा लुक देने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्लांट्स लगाते हैं। मगर कई बार हम चाहते हुए भी प्लांट्स लगा नहीं पाते हैं क्योंकि हमारे आशियाने में बेहद कम जगह होती है। हालांकि, हमारे प्रकृति में तमाम ऐसे पौधे हैं, जो बेहद कम जगह और कम मेहनत में उग आते हैं। इसी में से एक है टर्टल वाइन प्लांट। यह बरसात के मौसम में तेजी से ग्रो करता है। इसकी खास बात यह है कि इसे आप अपने हिसाब से सेट करके रख सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो इसे नॉर्मल पौधे की तरह या फिर हैंगिंग प्लांट की तरह लगा सकती हैं। आज के इस लेख में हम गार्डनर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कविता तिवारी द्वारा साझा किया गया टर्टल वाइन लगाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
टर्टल वाइन प्लांट को कैसे लगाएं?
टर्टल वाइन को आप बिना जड़ यानी कटिंग से लगा सकती हैं। इसे आप नर्सरी, हॉस्पिटल, पार्क या सड़क के किनारे से ला सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये इन जगहों पर आसानी से उग आता है। यह घास की एक प्रजाति है।

- इसे लगाने के लिए आपको केवल सामान्य मिट्टी लेना है।
- इसके बाद इसमें खाद मिलाकर हल्का पानी छिड़कें।
- फिर इसमें टर्टल वाइन प्लांट की कटिंग लगाएं।
- आप इसे चाहें, तो हैंगिंग या फिर नॉर्मल गमले में भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- महीनों से सूखी पड़ी हैं पौधों की डालियां? यह 1 ट्रिक बताएगी प्लांट दोबारा हरा-भरा होगा या नहीं
टर्टल वाइन की देखभाल करने का तरीका
टर्टल वाइन पौधे को घना और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नीचे जानें-
- इस पौधे को तेज और सीधी धूप में न रखें।
- इसके लिए हल्की छाया और हल्की धूप वाली जगह सबसे अच्छी होती है।
- इस पौधे को नमी पसंद है, लेकिन गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए।
टर्टल वाइन प्लांट लगाने का सही समय
टर्टल वाइन प्लांट को आप वैसे तो किसी भी मौसम में लगा सकती हैं। मगर आप अगर इसमें तेजी से ग्रोथ चाहती हैं, तो मानसून सीजन बेस्ट हैं। इस दौरान अगर आप इसका पौधा लगाती हैं, तो 4-5 दिन में जड़ निकलना शुरू हो जाएंगी।
टर्टल वाइन प्लांट को खराब होने से बचाने का तरीका
बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ने वाले इस पौधों को देखभाल की भी खास जरूरत होती है। ज्यादा पानी या धूप मिलने से ये गल या जल सकते हैं। इस समस्या से बचाने के लिए पौधे की मिट्टी की जांच करती रहें।

अगर मिट्टी में बहुत ज्यादा नमी या पानी भरा है, तो उससे पानी निकालें। साथ ही हल्की धूप और खुली जगह पर 1-2 घंटे के लिए रखें। मिट्टी जब सामान्य हो जाए, तो इसे हल्की छाया वाली जगह पर रखें।
इसे भी पढ़ें- बारिश में इन पौधों पर भर-भरकर खिलते हैं फूल, जानें लगाने और देखभाल करने का तरीका
अगर आप भी अपनी बालकनी, खिड़की या फिर छत को कम पैसे में हरा-भरा रखना चाहती हैं, तो बरसात के मौसम में टर्टल वाइन बेस्ट है। साथ ही, अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।