Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:33 AM IST

महीनों से सूखी पड़ी हैं पौधों की डालियां? यह 1 ट्रिक बताएगी प्लांट दोबारा हरा-भरा होगा या नहीं

लंबे समय के लिए घर से बाहर चले जाते हैं या फिर पोषक तत्व की कमी हो जाती हैं, तो प्लांट्स सूख जाते हैं। आमतौर पर लोग सूख चुके पौधों को उखाड़ कर फेंक देते हैं। अगर आपकी बगिया में कोई ड्राई प्लांट है, तो उसे हटाने से पहले यह चेक कर लें कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है।
Updated:- 2026-06-29, 16:07 IST
how to check if plant is alive

आज के समय लगभग हर किसी के घर की छत, बालकनी या फिर गार्डन एरिया में पेड़-पौधे लगे हुए देखने को मिल जाते हैं। इन्हें हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए लोग देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, बदलते मौसम और तेज धूप के कारण पौधे मुरझा जाते हैं। वहीं अगर घर से महीने या हफ्तेभर के बाहर चले जाओ, तो हंसता-खिलखिलाता पौधा भी सूख जाता है। अब ऐसे में आमतौर पर लोग इन्हें उखाड़कर फेंक देते हैं। अगर आपके गमले में लगे पौधे की डालियां काफी समय से सूखी और बेजान दिख रही हैं, तो उसे हटाने के बजाय पहले यह चेक करें कि कहीं प्लांट जिंदा तो नहीं है। आज के लेख में हम गार्डनर इंफ्लुएंसर कविता तिवारी का बताया गया एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर चुटकी में पता लगा सकती हैं कि पौधा अभी भी जीवित है या नहीं।

पौधा अगर सूख गया है, तो क्या करें?

पौधा को गमले से उखाड़ने से पहले यह पता करें कि वह जीवित तो नहीं है। इसे पता करने के लिए आप स्क्रैच या फिर कैंची से डाल को काटकर यह पता लगा सकती हैं। इसके लिए आप पौधे की किसी भी सूखी दिखने वाली मुख्य डाली को लें। अब अपने नाखून या किसी चाकू की मदद से उस डाली की ऊपरी बाहरी छाल को हल्का सा खरोंचें। देखें ये दो चीजें-

dry plant revival tips

  • अगर खरोंचने पर अंदर की परत हरी और नमी वाली दिखाई देती है, तो इसका मतलब है कि आपका पौधा अभी भी जीवित है। साथ ही, पानी और पोषक तत्व पौधे को मिल रहा है। थोड़ी देखभाल में पौधा दोबारा से हरा-भरा हो सकता है।
  • अगर खरोंचने पर डाल अंदर से सूखी, भूरी या लकड़ी जैसी कठोर दिखे, तो इसका मतलब है कि वह पौधा मर यानी सूख चुका है।

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा की कटिंग में लौंग दबाने से क्या होता है? कमाल का यह हैक, रिजल्ट देख हो जाएंगी खुश

अगर पौधा जिंदा है, तो करें यह काम

अगर चेक करते समय पौधा हरा यानी जिंदा निकलता है, तो खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले, पौधे की उन सभी डालियों को सावधानी से काट दें जो पूरी तरह सूखी और भूरी हैं। इसके बाद, गमले की मिट्टी की ऊपरी परत की गुड़ाई करें। अगर मिट्टी सूख चुकी है, तो अच्छे से पानी दें। इससे पहले मिट्टी में चाय की पत्ती या फिर वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। ऐसा करने पौधे में पत्तियां निकलने लगेंगी। 

plant scratch test method

पौधा को हरा-भरा रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • मिट्टी को बहुत ज्यादा गीला न रखें, बस उसमें हल्की नमी बनाए रखें। ज्यादा पानी से जड़ों में फंगस की समस्या हो सकती है।
  • सूखी हुई डंडियों को तुरंत हटाएं। पौधे में पत्तियां आने में 2 से 4 हफ्ते का समय लग सकता है।
  • पेड़-पौधे को पर्याप्त ताजी हवा और छनकर आती हुई धूप मिल रही है।

इसे भी पढ़ें- Vegetables Gardening Hacks: भीषण गर्मी में भी घर की छत पर हरी-भरी रहेंगी सब्जियां, बस जून में गार्डनिंग के समय न करें ये गलतियां

अगर आपकी बगिया में लगा कोई पौधा लंबे समय से सूखा पड़ा है, तो इस ट्रिक से चेक करें कि वह जिंदा है या नहीं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।