फिश एक्वेरियम में जम गई है गंदगी, इन आसान तरीकों से करें टैंक की सफाई

Image Credit: Shutterstock
एक छोटा फिश एक्वेरियम आपके घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही आंखों को भाता है। अगर आपने भी घर के अंदर फिश एक्वेरियम रखा हुआ है तो कुछ जरूरी बातों की जानकारी आपको होनी चाहिए। अक्सर एक्वेरियम की समय पर सफाई नहीं होने से उसके अंदर पल रही मछलियों को नुकसान पहुंचता है। बहुत से लोगों को इस बात की सही जानकारी ही नहीं होती कि कैसे फिश एक्वेरियम की टाइम पर सफाई होनी जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एक्वेरियम को कम समय में साफ कर सकती हैं।
फिश एक्वेरियम को कितनी बार सफाई की जरूरत होती है?
कुछ लोग हफ्ते में एक बार फिश एक्वेरियम को साफ करने की सलाह देते हैं, जबकि कई महीने में एक बार सफाई करने की सलाह देते हैं। इसकी सफाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपके फिश एक्वेरियम टैंक की लंबाई या चौड़ाई कितनी है? आप कितनी मछलियां रखते हैं? आपने कितना बायोलॉजिकल फिल्ट्रेशन और फिश टैंक फिल्ट्रेशन इंस्टॉल किए हैं।
Image Credit: Shutterstock
फिश एक्वेरियम साफ करने से पहलें देखें चेकलिस्ट
अगर यह आपका पहला फिश एक्वेरियम है तो आपको फिश टैंक की सफाई और रखरखाव का कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी। इसे आप नोट कर सकती हैं। सारा सामान आपको ऑनलाइन या फिश एक्वेरियम शॉप पर आसानी से मिल जाएगा।
- टैंक के पानी की जांच के लिए एक किट
- दूषित टैंक के पानी को इकट्ठा करने के लिए एक बाल्टी
- कांच या ऐक्रेलिक से काई हटाने के लिए एक खुरचनी
- एल्गी स्क्रैपर ब्लेड के लिए अटैचमेंट (ग्लास या ऐक्रेलिक के लिए)
- पौधों या सजावट से काई साफ करने के लिए एक माइल्ड ब्रश।
- प्लांट प्रूनर्स (कैंची)
- डीक्लोरिनेटिंग एजेंट (जिसे वॉटर कंडीशनर भी कहते हैं)
- कांच के लिए एक क्लीनर
- पानी के छलकने को पोंछने के लिए एक तौलिया।
- एक पेपर टॉवल
- एक्वेरियम के लिए साइफन।
अपने हाथों और बाजुओं को कोहनी तक धोएं
Image Credit: Shutterstock
यह पक्का करना बहुत जरूरी है कि आपके हाथों पर लगी कोई भी चीज जैसे केमिकल या मॉइस्चराइजर, आपकी मछलियों के पानी को खराब न करें। इसलिए अपने हाथों और बाजुओं को कोहनी तक धोएं।
सबसे पहले फिश एक्वेरियम टैंक में जमा काई साफ करें
छोटे एक्वेरियम के कांच पर अक्सर हरी या काले रंग की काई जम जाती है, जिसकी वजह से अंदर की मछलियां ठीक से दिखाई नहीं देती। इसे साफ करने के लिए एक्वेरियम क्लीनिंग मैग्नेट या साफ अल्गी स्क्रबर का इस्तेमाल करें। इससे कांच पर जमी काई आसानी से निकल जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि स्क्रबर पर साबुन या डिटर्जेंट बिल्कुल न लगा हो।
फिल्टर और लाइट अनप्लग करें
सबसे पहले फिल्टर और लाइट अनप्लग करें, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर मैकेनिकल पार्ट्स खराब हो सकते हैं। अगर आपके पास कोई UV लाइट है, तो उसे भी अनप्लग कर दें। अगर आपके पास सम्प है तो सभी वाल्व बंद कर दें ताकि वह ओवरफ्लो न हो।
सिंथेटिक सजावट को हटाएं
फिश एक्वेरियम के अंदर लगा सारा सजावट का सामान सिंक में ले जाएं और उसे गर्म पानी और एक खास माइल्ड ब्रश की मदद से साफ करें। अगर काई जम गई है, तो आप अपनी सजावट को कुछ मिनट के लिए उबलते पानी के बजाय गर्म पानी में भिगो सकती हैं।
कांच को सही ऐक्रेलिक-सेफ या ग्लास स्क्रब से साफ करें
यह बहुत जरूरी है कि आप अपने टैंक टाइप के लिए सही स्क्रबर का इस्तेमाल करें। ग्लास स्क्रब ज्यादा रगड़ने वाले होते हैं और ऐक्रेलिक पर खरोंच लगा सकते हैं, जिससे वह धुंधला दिखता है।
फिश एक्वेरियम के गंदे पानी को थोड़ा-थोड़ा बदलें
फिश एक्वेरियम टैंक के अंदर पानी का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे ही एक्वेरियम का पानी गंदा दिखने लगे। एक बार में पूरा पानी बदलने की गलती न करें। इसकी बजाय हर हफ्ते लगभग 20 से 30 प्रतिशत पानी ही बदलें। नया पानी क्लोरीन-फ्री और टैंक के मौजूदा पानी के लगभग समान तापमान का हो। इस बात का ध्यान रखें। इसके बाद इसके नीचे जमा गंदगी निकालें।
फिल्टर की सफाई पर रखें ध्यान
Image Credit: magnific.com
फिश एक्वेरियम में लगा फिल्टर पानी को साफ रखने में बड़ा काम करता है। कई बार इसमें मछलियों का बचा खाना और गंदगी जमा हो जाती है। फिल्टर को ध्यान से निकालें हल्के हाथों से साफ करें। इसे नल के सीधे पानी में धोने से बचें, क्योंकि क्लोरीन अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। फिल्टर को पूरी तरह बंद या सूखने भी न दें।
फिश एक्वेरियम में पानी कैसे डालें?
हमेशा एक्वेरियम में साफ और क्लोरीन-फ्री पानी डालें। अगर नल का पानी डाल रहे हैं, तो उसे कुछ घंटों तक खुला छोड़ दें या फिर वाटर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें कि नए पानी का तापमान एक्वेरियम के पानी के समान हो।
फिश एक्वेरियम के अंदर दिखने वाली रंग-बिरंगी मछलियां काफी सुंदर लगती हैं। यह आपके घर के लुक को भी सुंदर और आकर्षक बनाने में मदद करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- पत्थर जैसी दिखती है यह मछली, पैर पड़ते ही क्यों बन जाती है जानलेवा?
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एक्वेरियम की देखभाल, सफाई एवं मछलियों के बारे में जरूर बदलाव करने से पहले एक बार विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit: AI, Shutterstock
- क्या फिश एक्वेरियम की सफाई करते समय मछलियों को टैंक से बाहर निकालना जरूरी है?
- नहीं, आमतौर पर मछलियों को टैंक में ही रहने देना बेहतर होता है। बार-बार निकालकर दूसरी बाल्टी में रखने से मछलियों को तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- क्या एक्वेरियम का सारा पानी एक साथ बदल देना चाहिए?
- नहीं, पूरा पानी एक साथ बदलने से टैंक में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और तापमान या पानी की गुणवत्ता में अचानक बदलाव से मछलियों को नुकसान पहुंचता है।
- पानी कितनी बार बदलना चाहिए?
- फिल्टर और टैंक के आकार के हिसाब से आमतौर पर हर हफ्ते लगभग 20%से 30% पानी बदलना या महीने में एक बार 30% से 35% पानी बदलना अच्छा रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।