बिजली का बिल आएगा कम, हर महीने ₹2,000 तक बचाने के लिए अपनाएं यह प्लान

उमस भरे मौसम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन महीने के आखिर में आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल आम आदमी के बजट को पूरी तरह बिगाड़ देता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि बिजली की बचत करने के लिए उन्हें अपनी सुख-सुविधाओं से समझौता करना पड़ेगा, जबकि हकीकत ऐसी नहीं है। केवल कुछ आदतों में थोड़े से बदलाव ला करके बिजली की खपत को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप भी हर महीने अपने बिजली बिल में बड़ी बचत करना चाहती हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट तरीके बहुत काम आ सकते हैं।
बिजली बिल कम करने के टिप्स
अगर आप भी हर महीने बिजली के बिल की वजह से परेशान रहती हैं और इससे आपका बडगेट भी बिगड़ रहा है, तो अब आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर बिजली बिल को कम कर सकती हैं।
1. 5-स्टार इनवर्टर अप्लायंसेज और एलईडी लाइट्स का करें चुनाव
पुराने और बिना स्टार रेटिंग वाले उपकरण बहुत ज्यादा बिजली खींचते हैं। ऐसे में आप अपने घर के पुराने फिलामेंट वाले बल्ब और ट्यूबलाइट्स को तुरंत एनर्जी-एफिशिएंट एलईडी लाइट्स से बदलें। इसके अलावा एसी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदते समय हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाले इनवर्टर टेक्नोलॉजी अप्लायंसेज ही चुनें। ऐसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम जरूरत के हिसाब से बिजली की खपत घटाते-बढ़ाते हैं, जिससे हर महीने बिल कम आ सकता है।

यह भी पढ़ें- इन्वर्टर की बैटरी में खुद ही रिफिल करती हैं पानी? भूल से भी ना करें ये 4 गलतियां...वरना लग जाएगा हजारों का चूना
2. फेंटम लोड से बचें और प्लग ऑफ करें
कई लोग रिमोट या पावर-ऑफ बटन बंद करने के बाद स्विच बोर्ड का मुख्य बटन चालू ही छोड़ देते हैं। क्या आप भी माइक्रोवेव, टीवी, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम का इस्तेमाल करके उसे स्विच बोर्ड से बंद करने के बजाय रिमोर्ट से बंद कर देते हैं, तो आज से ही इस आदत को तुरंत बदल लें। काम खत्म होते ही सॉकेट का मेन स्विच बंद करने की आदत भी आपके बिजली बिल को कम कर सकती हैं साथ ही आपके घर की चीजें भी जल्दी खराब नहीं होगी।
3. छत पर सोलर पैनल लगवाएं
अगर आप लंबे समय के लिए बिजली के बिल की टेंशन से राहत पाना चाहती हैं, तो अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाना सबसे टिकाऊ और बेहतरीन विकल्प हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सोलर पैनल लगवाने पर बंपर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। शुरुआती निवेश के बाद आपको सालों-साल मुफ्त बिजली मिलती है, जिससे हर महीने हजारों रुपये की बचत हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Laptop Type-C Port Uses: चार्जिंग ही नहीं, लैपटॉप के टाइप-सी पोर्ट से आप कर सकते हैं ये 5 जरूरी काम
बिजली का बिल कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस इसके लिए थोड़ी सी जागरूकता और सही प्लानिंग की आवश्यकता होती है। ऐसे में आज से ही इन आसान हैक्स को अपने रूटीन में शामिल करें और हर महीने बचत करके अपने फैमिली बजट को सुरक्षित बनाएं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।