Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

Laptop Type-C Port Uses: चार्जिंग ही नहीं, लैपटॉप के टाइप-सी पोर्ट से आप कर सकते हैं ये 5 जरूरी काम

हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि USB Type-C पोर्ट का काम सिर्फ लैपटॉप को चार्ज करना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप इसकी मदद से और भी 5 और काम कर सकते हैं।
Updated:- 2026-04-24, 22:38 IST
USB Type-C port uses

Laptop Port C Hidden Uses: आज के समय में ज्यादातर लैपटॉप में USB Type-C पोर्ट दिया जाता है। अधिकतर लोग इसे सिर्फ चार्जिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पोर्ट आपके लैपटॉप की वर्क कैपिसिटी को कई गुना बढ़ा सकता है? Type-C एक बेहद बहुमुखी पोर्ट है, जो डेटा ट्रांसफर से लेकर डिस्प्ले आउटपुट तक बहुत कुछ कर सकता है। अगर आप अपने लैपटॉप के इस पोर्ट को सिर्फ चार्जर लगाने वाला पॉइंट समझती हैं, तो आप इसकी असली ताकत को मिस कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इस छोटे से पोर्ट से आप कौन से 5 बड़े काम कर सकते हैं।

मॉनिटर या TV से कनेक्ट करना

Connect-TV-and-laptop-with-HDMI-cable-1749633098952

अगर आपके लैपटॉप का Type-C पोर्ट डिस्प्ले ऑल्ट मोड को सपोर्ट करता है, तो आप इसे सीधे मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक Type-C to HDMI या Type-C to DisplayPort केबल की जरूरत होगी। इससे आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन को एक बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देख सकते हैं, जो प्रेजेंटेशन या मूवी देखने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- लैपटॉप में नहीं खुल रहा है WhatsApp? लॉगइन के बाद भी आ रही है दिक्कत, तो तुरंत अपनाएं ये 5 आसान तरीके

डेटा का सुपरफास्ट ट्रांसफर

पुराने USB-A पोर्ट्स की तुलना में Type-C पोर्ट काफी ज्यादा डेटा ट्रांसफर स्पीड देते हैं। अगर आपके पास एक अच्छा Type-C सपोर्ट वाला एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव है, तो आप बड़ी से बड़ी फाइल को कुछ ही सेकंड में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो वीडियो एडिटिंग या बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं।

USB Hub से कनेक्टिविटी बढ़ाना

कई बार लैपटॉप में पोर्ट्स कम पड़ जाते हैं। ऐसे में Type-C पोर्ट एक लाइफ-सेवर की तरह काम करता है। आप एक Type-C डॉकिंग स्टेशन या USB Hub खरीद सकते हैं। इस एक पोर्ट में हब लगाकर आप एक साथ माउस, कीबोर्ड, पेन ड्राइव, SD कार्ड और मॉनिटर तक कनेक्ट कर सकते हैं। यह आपके लैपटॉप को एक पावरफुल डेस्कटॉप जैसा बना देता है।

एक्सटर्नल स्टोरेज को सीधे जोड़ना

laptop port c uses

आजकल के नए लैपटॉप्स में SSDs को Type-C पोर्ट के जरिए जोड़ा जा सकता है। आप अपनी स्टोरेज बढ़ाने के लिए इन्हें सीधे लैपटॉप के Type-C पोर्ट में लगा सकते हैं। ये न केवल बहुत तेजी से काम करती हैं, बल्कि इन्हें अलग से पावर देने की भी जरूरत नहीं होती, लैपटॉप का पोर्ट ही इन्हें पावर देता है। आप सीधे इन ड्राइव्स से बड़े गेम या सॉफ्टवेयर रन कर सकते हैं।

डिवाइस चार्ज करने के लिए

is-it-safe-to-charge-phone-from-laptop-1740380658318

क्या आप जानते हैं कि आपका लैपटॉप एक पावर बैंक बन सकता है? अगर आपके लैपटॉप में Type-C पोर्ट है, तो आप उससे अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या ईयरबड्स को चार्ज कर सकते हैं। बस अपनी चार्जिंग केबल को लैपटॉप के पोर्ट में लगाएं और आपका दूसरा डिवाइस चार्ज होना शुरू हो जाएगा। यह फीचर इमरजेंसी के समय बहुत काम आता है जब आपके पास फोन का चार्जर न हो।

इसे भी पढ़ें- काम करते-करते जाम हो गया कीबोर्ड? सर्विस सेंटर जाने की टेंशन छोड़ें, इस ट्रि‍क से घर बैठे बचाएं अपने पैसे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock

FAQ
क्या लैपटॉप टाइप-सी पोर्ट से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं?
हां, लैपटॉप टाइप-सी पोर्ट से भारी भरकम फिल्में या फाइल्स कुछ ही सेकंड में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।