3 ट्रेंडी ग्रिल हैंगिंग प्लांट डिजाइंस, आपकी छोटी बालकनी को बना देंगे खूबसूरत

छोटे फूल वाले पौधों से लेकर खूबसूरत बेल वाले पौधों तक, कई तरह के पौधे आप हैंगिंग पॉट में लगा सकती हैं। ऊपर लटके पौधों से बालकनी का खाली हिस्सा भी खूबसूरती ये यूज हो जाता है।
Updated:- 2026-08-26, 13:48 IST
best grill hanging plants for small balcony

फ्लैट में रहने वाले लोगों को बालकनी सजाने का बहुत शौक होता है, लेकिन छोटी बालकनी में फर्श पर कई सारे गमले रखने से जगह कम हो जाती है, इसलिए वह नए ऑप्शन खोजते हैं। इसके लिए हैंगिंग ग्रिल प्लांट्स एक अच्छा तरीका हो सकता है। इन पौधों को बालकनी की ग्रिल पर लटकाने से फर्श पर जगह बच जाती है और बालकनी खुली-खुली नजर आती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग हैंगिंग ग्रिल प्लांट डिजाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1-Macrame हैंगिंग प्लांटर्स

इस तरह के हैंगिग प्लांटर्स की खासियत यह है कि इससे गमला गिरने का भी खतरा नहीं रहता। बस ध्यान रखें कि इसमें हल्के और छोटे गमले ही लगाएं। मैक्रेमे, जो कपड़े से बनता है, उसके यूनिक डिजाइन की वजह से बालकनी को थोड़ा बोहो और खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।

  • इसमें स्पाइडर प्लांट बहुत अच्छा लगेगा।
  • छोटे मनी प्लांट भी लगा सकती हैं।
  • सफेद या क्रीम रंग का मैक्रेमे छोटी बालकनी में ज्यादा खुला लुक देगा।

small balcony decor ideas

2- U शेप ग्रिल हैंगिंग प्लांटर्स

इसका फायदा यह है कि इसे आप ग्रिल पर एक लाइन में लगा सकती हैं। अगर कुछ यूनिक लुक चाहती हैं, तो पौधों को एक सीधी लाइन में लगाने के बजाय ऊपर नीचे की तरफ लगाएं। कुल मिलाकर आपको हर प्लांट के बीच स्पेस रखना है और इसे ऊपर-नीचे के ग्रिल में लगाना है।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया

  • इसमें पौधों की ऊंचाई अलग होने से बालकनी ज्यादा भरी-भरी और डिजाइनर लगेगी।
  • इन गमलों में किनारों पर मनी प्लांट लगा सकते हैं।
  • बीच में स्पाइडर प्लांट रखें।
  • बेल वाले पौधों को नीचे की ओर लगाएं ताकि उसे फैलने के लिए स्पेस मिले।
  • बहुत ज्यादा गमले न लगाएं, वरना ग्रिल का डिजाइन छिप जाएगा।

balcony hanging plants

image credit-  Go Hooked Store/amazon

3- मटका डिजाइन ग्रिल हैंगिंग प्लांटर्स

मटका हैंगिंग प्लांट की खासियत यह है कि इससे आपकी बालकनी एस्थेटिक लुक देती है। इसमें आपको बेल वाले पौधे लगाने हैं, ताकि इसके पत्ते नीचे तक लटके। इससे आपकी बालकनी दूर से भी हरी-भरी लगती है।

इसे भी पढ़ें- छोटे से लिविंग रूम को बनाएं हरा-भरा, जानें गमलों से घर सजाने के 3 आसान और ट्रेंडी हैक्स

  • अगर समझ नहीं आ रहा कि कौन सा पौधा लगाया जाए, तो मनी प्लांट से अच्छा ऑप्शन नहीं मिलेगा।
  • अपराजिता और मधुमालती पौधा भी इस तरह के गमले में अच्छा लगता है।
  • पौधे को नियमित रूप से ट्रिम करें, ताकि बेल बहुत उलझी हुई न लगे।

grill hanging planters

image credit- goldenblush/amazon

इन डिजाइंस को देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि बालकनी छोटी है, तो भी उसे छोटे-छोटे हैंगिंग गमलों की मदद से सजाया जा सकता है। इसके लिए आपको बालकनी में ज्यादा स्पेस के बारे में भी सोचने की जरूरत नहीं होती।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- prepmycareer,Victoria/ pinterest

FAQ
 क्या सभी Hanging Plants को रोज धूप चाहिए होती है?
नहीं, हर पौधे की जरूरत अलग होती है। कम धूप वाली बालकनी में मनी प्लांट और स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे लगाना अच्छा रहता है।
 ग्रिल पर पौधे लगाने से पानी नीचे गिरता है तो क्या करें?
गमले का साइज छोटा रखें और एक साथ जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।
क्या ग्रिल पर Hanging Plants लगाने से बालकनी छोटी दिखेगी?
नहीं, सही तरीके से लगाए जाएं तो पौधे ऊपर और बाहर की तरफ रहेंगे, जिससे फर्श खाली रहेगा और बालकनी ज्यादा खुली दिखेगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।