छोटे घर के लिए बेस्ट हैं ये 6 ओपन किचन डिजाइंस, कम जगह में मिलेगा मॉडर्न लुक

क्या आपका घर भी छोटा है और किचन को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं? देखें 6 खूबसूरत ओपन किचन डिजाइन, जो कम जगह में भी घर को बनाएंगे एस्थेटिक और स्टाइलिश।
Updated:- 2026-11-18, 10:41 IST
Aesthetic Kitchen Ideas For Small Homes

6 Latest Open Kitchen Designs For Small Homes: अगर आपका घर छोटा है और आप चाहती हैं कि किचन देखने में खूबसूरत, मॉडर्न और थोड़ा लग्जरी लगे, तो ओपन किचन का आइडिया आपके लिए अच्छा हो सकता है। अक्सर छोटे घरों में किचन के लिए अलग से ज्यादा जगह नहीं मिलती। ऐसे में दीवारों से घिरी किचन घर को और छोटा दिखा सकती है। वहीं, ओपन किचन से लिविंग रूम और किचन के बीच बेहतर तालमेल बनता है और घर ज्यादा खुला-खुला नजर आता है।

खास बात यह है कि ओपन किचन बनवाने के लिए आपको बहुत बड़ा बजट या ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है। सही कैबिनेट, लाइटिंग, कलर कॉम्बिनेशन और स्मार्ट स्टोरेज की मदद से छोटी सी जगह को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने छोटे घर को एस्थेटिक लुक देना चाहती हैं, तो यहां दिए गए 6 ओपन किचन डिजाइंस आपके काम आ सकती हैं।

लेटेस्ट ओपन किचन डिजाइंस

अगर आपका भी नया घर बन रहा है या रेनोवेशन की सोच रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं।

1. L-शेप ओपन किचन से बचाएं जगह

अगर आपके घर में किचन के लिए कोने वाली जगह है, तो L-शेप ओपन किचन बनवाना अच्छा विकल्प है। इसमें किचन के दो तरफ काउंटर और कैबिनेट बनाए जाते हैं, जिससे कोने की जगह का भी सही इस्तेमाल हो जाता है। आप इसमें क्रीम, बेज, कैप्पुचीनो या हल्के ग्रे रंग की कैबिनेट लगवा सकते हैं। ब्लैक या डार्क ग्रेनाइट काउंटरटॉप इसके लुक को और निखार सकता है। अगर किचन में खिड़की है, तो नेचुरल रोशनी इसे और खूबसूरत बनाएगी।

l shaped kitchen

image credit-pinterest (livspace)

2. ब्रेकफास्ट काउंटर वाली ओपन किचन

छोटे घर में डाइनिंग टेबल रखने की जगह नहीं है, तो ब्रेकफास्ट काउंटर वाली ओपन किचन बनवा सकती हैं। इसमें किचन के बाहर एक छोटा सा काउंटर बनाया जाता है, जहां आप नाश्ता कर सकती हैं या चाय-कॉफी का आनंद ले सकती हैं। इसके नीचे स्टोरेज कैबिनेट भी बनवाए जा सकते हैं। दो छोटे स्टूल रखने से यह जगह और भी आकर्षक लगेगी। इससे किचन और लिविंग एरिया के बीच एक सुंदर डिवाइडर जैसा लुक भी मिलता है।

counter breakfast kitchen

image credit-pinterest (siddharth solanki)

3.  ओपन शेल्फ और ब्रिक वॉल वाली किचन

अगर आपको सिंपल लेकिन यूनिक इंटीरियर पसंद है, तो ओपन शेल्फ और ब्रिक वॉल वाली किचन बनवा सकती हैं। इसमें ऊपर की तरफ भारी कैबिनेट लगाने के बजाय लकड़ी की खुली शेल्फ लगाई जाती हैं। इन पर सुंदर जार, कप, प्लेट और छोटे पौधे रख सकते हैं। दीवार पर व्हाइट ब्रिक टेक्सचर या हल्का न्यूट्रल पेंट इस जगह को आकर्षक बनाएगा। हालांकि, खुली शेल्फ पर सामान रखने से धूल जम सकती है, इसलिए इनकी नियमित सफाई करना जरूरी है।

open shelf brick kitchen

image credit-pinterest (casa boho)

4. पैरेलल ओपन किचन

अगर आपके घर में किचन के लिए थोड़ी लंबी जगह है, तो पैरेलल यानी गैली किचन डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें आमने-सामने दो काउंटर बनाए जाते हैं। एक तरफ सिंक और दूसरी तरफ कुकिंग एरिया रखा जा सकता है। इससे काम करने के लिए अलग-अलग हिस्से मिल जाते हैं और सामान रखने की जगह भी बढ़ती है। हालांकि, दोनों काउंटर के बीच इतना रास्ता जरूर रखें कि आसानी से आना-जाना हो सके। हल्के रंग और सिंपल कैबिनेट इसे मॉडर्न लुक देंगे।

galley kitchen

image credit-pinterest (Home Decor Ideas)

5. फोल्डेबल डाइनिंग वाली ओपन किचन

छोटे घर में हर इंच की जगह कीमती होती है। ऐसे में फोल्डेबल डाइनिंग टेबल वाली ओपन किचन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें दीवार या किचन काउंटर से जुड़ी ऐसी टेबल लगाई जाती है, जिसे इस्तेमाल के बाद मोड़कर रखा जा सकता है। इससे जरूरत पड़ने पर खाने के लिए जगह मिल जाती है और बाकी समय किचन खुला रहता है। आप इसके साथ हल्के रंग की कैबिनेट और लकड़ी की फिनिश वाली टेबल चुन सकती हैं।

foldable dinning kitchen

image credit-pinterest (small space living)

6. सिंगल वॉल ओपन किचन

अगर आपका घर बहुत छोटा है या आप स्टूडियो अपार्टमेंट में रहते हैं, तो सिंगल वॉल ओपन किचन बेहतर रहेगा। इसमें सिंक, गैस स्टोव और कैबिनेट एक ही दीवार पर बनाए जाते हैं। इस डिजाइन में जगह की बचत होती है और किचन ज्यादा व्यवस्थित दिखाई देती है। आप सफेद और वुडन फिनिश का कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। दीवार पर कुछ सुंदर लाइट्स और सीमित डेकोरेटिव आइटम लगाकर इसे एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है।

single wall kitchen

image credit-pinterest (nagarajukaad)

छोटी ओपन किचन बनवाते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान

अगर आपने सोच लिया है कि घर में ओपन किचन ही बनवाना है, तो नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान दें।

  • हल्के रंग चुनें: सफेद, क्रीम, बेज और पेस्टल शेड्स से छोटी किचन ज्यादा खुली और रोशन दिखाई देती है।
  • स्टोरेज का रखें ध्यान: कैबिनेट के अंदर पुल-आउट ड्रॉअर, कॉर्नर यूनिट और वर्टिकल स्टोरेज बनवाएं।
  • चिमनी जरूर लगवाएं: ओपन किचन में खाना पकाने की महक पूरे घर में फैल सकती है। इसलिए सही क्षमता वाली चिमनी चुनें।
  • लाइटिंग अच्छी रखें: काउंटर के ऊपर टास्क लाइट और कैबिनेट के नीचे LED लाइट लगवाने से लुक बेहतर होगा।
  • फर्श और काउंटर का तालमेल रखें: ऐसे रंग चुनें जो लिविंग रूम के इंटीरियर के साथ मेल खाते हों।
  • ज्यादा सामान न रखें: काउंटर पर जरूरत से ज्यादा डिब्बे और डेकोरेटिव आइटम रखने से किचन बिखरी हुई दिख सकती है।
  • वेंटिलेशन का ध्यान रखें: खिड़की या एग्जॉस्ट की व्यवस्था रखें, ताकि धुआं और नमी बाहर निकल सके।

यह भी पढ़ें- 5 मॉडर्न ओपन किचन डिजाइन, जो आपके घर को देंगे लग्जरी और स्टाइलिश लुक

छोटा घर होने का मतलब यह नहीं है कि आपको खूबसूरत और मॉडर्न किचन का सपना छोड़ना पड़ेगा। सही डिजाइन और थोड़ी सी प्लानिंग से कम जगह में भी ओपन किचन को स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अपने घर के हिसाब से बनाएं ये 4 तरह के किचन डिजाइन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest ( ach dal, Zzalimmlarki,Suchandra Jana)

FAQ
छोटे घर के लिए कौन सा ओपन किचन डिजाइन सबसे अच्छा है?
छोटे घरों के लिए L-शेप और सिंगल वॉल ओपन किचन अच्छे विकल्प हैं। ये कम जगह में कुकिंग और स्टोरेज की सुविधा देते हैं।
क्या ओपन किचन में चिमनी लगवाना जरूरी है?
हां, ओपन किचन में चिमनी लगवाना फायदेमंद है। इससे खाना पकाने के दौरान निकलने वाला धुआं और चिकनाई कम करने में मदद मिलती है।
ओपन किचन को कम बजट में एस्थेटिक कैसे बनाएं?
हल्के रंग के पेंट, सिंपल कैबिनेट, लकड़ी की ओपन शेल्फ, अच्छी लाइटिंग और सुंदर स्टोरेज जार से कम बजट में भी किचन को आकर्षक बनाया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।