Shoe Box Reuse Ideas: कबाड़ नहीं है जूते के खाली डिब्बे, इन 10 स्मार्ट तरीकों से करें इस्तेमाल, एकदम ऑर्गेनाइज दिखेगा पूरा घर

जूते के खाली डिब्बे फेंकने से पहले ये जरूर पढ़ें। इन 10 आसान तरीकों से घर का हर सामान होगा ऑर्गेनाइज और डिब्बों को मिलेगी नई जिंदगी।
Updated:- 2026-11-22, 17:02 IST
Shoebox Reuse Ideas

अक्सर हम जूते निकालकर उसके डिब्बे को कबाड़ समझकर फेंक देते हैं। घर में जगह घेर रहा है, यही सोचकर उसे बाहर कर देते हैं। क्या आप जानते हैं, यही डिब्बा आपके घर को सबसे ज्यादा ऑर्गेनाइज कर सकता है? जूते का डिब्बा मजबूत होता है, साइज में छोटा होता है और इसका ढक्कन सामान को धूल से बचाता है। ये अलमारी, दराज और शेल्फ में आसानी से फिट हो जाता है। बस थोड़ी सी समझदारी चाहिए और ये कबाड़ जैसा डिब्बा घर की सबसे काम की चीज बन जाएगा।

एक डिब्बा से पूरे घर का सामान होगा सेट

घर में बिखरा हुआ सामान देखकर कई बार समझ नहीं आता कि कहां से शुरू करें? मोजे एक जगह, रसीदें दूसरी जगह और फोटो कहीं और पड़े रहते हैं। ऐसे में जूते के खाली डिब्बे सबसे सस्ता और आसान जुगाड़ हैं। इन्हें खरीदना नहीं पड़ता, ये घर में ही मिल जाते हैं। नीचे दिए गए 10 तरीकों से आप इन डिब्बों को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं और पूरा घर एकदम साफ-सुथरा दिखेगा।

1. सीजनल जूते रखने के लिए सबसे अच्छा डिब्बा

बारिश या सर्दी आते ही कई जूते ऐसे होते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होती है। उन्हें ऐसे ही अलमारी में बिखेरने से जगह घिर जाती है। ऐसे जूतों को साफ करके, सुखाकर वापस उसी के डिब्बे में रख दें। ऊपर एक छोटा सा लेबल लगा दें कि अंदर कौन से जूते हैं। इससे डिब्बे को खोलकर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिब्बों को एक के ऊपर एक रखकर आप काफी जगह बचा सकते हैं।

Shoebox reuse

Photo Credit: Pinterest (aniii...)

2. त्योहार की सजावट का अलग डिब्बा बनाएं

दिवाली के दीये, राखी का सामान और त्योहारों की छोटी-छोटी चीजें अक्सर अलमारी में इधर-उधर बिखर जाती हैं। हर त्योहार के लिए एक अलग डिब्बा बना लें। अंदर कागज या पतले गत्ते से छोटे-छोटे हिस्से बना दें ताकि नाजुक सामान टूटे नहीं। ढक्कन पर त्योहार का नाम लिख दें। अगले साल जब त्योहार आएगा, तो आपको पूरा सामान एक ही जगह मिल जाएगा।

Empty Shoebox Uses

Photo Credit: Pinterest

3. यादों वाला फैमिली कीपसेक बॉक्स

कुछ चीजें फेंकने का मन नहीं करता हैं, लेकिन उनके लिए पूरी अलमारी भी नहीं दी जा सकती है। पुराने खत, ग्रीटिंग कार्ड, छोटे-छोटे तोहफे और खास मौकों की यादें, इन सबके लिए एक डिब्बा ही काफी है। आप हर फैमिली मेंबर के लिए एक अलग डिब्बा बना सकते हैं या फिर साल के हिसाब से यादें रख सकते हैं। ये डिब्बा आपकी यादों को संभालकर रखेगा।

Jute Ke Dibbe Ka Istemal

Photo Credit: Pinterest (Solitery Sword)

4. दराज को सेट करने के लिए आसान डिवाइडर

दराज में छोटे-छोटे सामान अक्सर एक साथ मिलकर गंदगी मचा देते हैं। मोजे, बेल्ट, स्कार्फ और छोटे एक्सेसरीज के लिए अलग से ऑर्गेनाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है। डिब्बे का ढक्कन हटा दें और सिर्फ नीचे वाला हिस्सा दराज में रख दें। इसमें मोजे या बेल्ट अलग-अलग रख सकते हैं। दराज के साइज के हिसाब से एक लंबा डिब्बा या दो छोटे डिब्बे रखकर जगह को बांट सकते हैं। इससे सामान ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा।

Home Organization Hacks

Photo Credit: Pinterest (Elizaa Rocha)

5. हाथ से बना गिफ्ट बॉक्स

किसी को गिफ्ट देना हो, तो बाजार से महंगी टोकरी खरीदने की जरूरत नहीं है। जूते का डिब्बा ही सबसे अच्छा गिफ्ट बॉक्स बन सकता है। अंदर टिशू पेपर, कटा हुआ कागज या कपड़े का छोटा टुकड़ा बिछा दें। फिर गिफ्ट को अच्छे से सजाकर रख दें। बाहर से क्राफ्ट पेपर या सुंदर पेपर से लपेट दें। जन्मदिन हो या गृह प्रवेश, कोई भी नहीं जान पाएगा कि ये डिब्बा पहले जूते का था।

DIY Storage Ideas

Photo Credit: Pinterest (gunjan)

6. क्राफ्ट और हॉबी का सामान रखने की जगह

घर में किसी को ड्राइंग, पेंटिंग, सिलाई या किसी भी तरह की हॉबी है, तो उसका सामान पूरे घर में फैल जाता है। रिबन, कपड़े के टुकड़े, रंग, धागे, ब्रश और छोटे औजारों के लिए अलग-अलग डिब्बे इस्तेमाल करें। जब सामान काम में न हो, तो ढक्कन लगाकर रख दें। इससे धूल नहीं जमेगी। साइड में लेबल लगा दें कि अंदर क्या है। पढ़ाई वाली टेबल या हॉबी वाले कोने के लिए ये सबसे सस्ता और अच्छा तरीका है।

shoebox use as craft box

Photo Credit: Pinterest (Doodle Dust)

7. डोनेशन के लिए एक डिब्बा हमेशा रखें

घर के किसी कोने में एक खाली डिब्बा डोनेशन के लिए रख दें। जब भी कोई साफ और अच्छी हालत वाला कपड़ा, घर का सामान या ऐसी चीज मिले जिसकी अब जरूरत नहीं है, उसे उसी डिब्बे में रखते जाएं। डिब्बा भर जाने पर उसे किसी डोनेशन सेंटर या जरूरतमंद को दे दें। इससे घर की सफाई भी होती रहेगी और सामान इधर-उधर भी नहीं फैलेगा।

shoebox use for donation box

Photo Credit: Pinterest (Agnes Sim)

8. पुरानी फोटो को संभालकर रखने का बॉक्स

पुरानी फैमिली फोटो अक्सर दराज, लिफाफों और अलमारी में बिखरी रहती हैं। जरूरत के समय एक भी फोटो नहीं मिलती है। सारी फोटो को एक मजबूत डिब्बे में इकट्ठा कर लें। शादी की फोटो, बचपन की फोटो, फैमिली फंक्शन और पुरानी यात्राओं की यादों को अलग-अलग लिफाफों में रखकर डिब्बे के अंदर रख दें। ढक्कन पर लेबल लगा दें। अगली बार फोटो ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा।

shoebox reuse for old things

Photo Credit: Pinterest (Casolia)

9. छोटे कलेक्शन को धूल से बचाएं

छोटे-छोटे कलेक्शन को धूल और टूटने से बचाना जरूरी होता है। जैसे छोटे खिलौने वाली कार, पुराने तोहफे, छोटी मूर्तियां या कोई खास कलेक्शन। डिब्बे के नीचे टिशू पेपर या नरम कपड़ा बिछा दें और फिर नाजुक चीजों को रख दें। बाहर लेबल लगा दें। इससे हर बार डिब्बा खोलकर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

shoebox for reuse for closet

Photo Credit: Pinterest

10. कागज और बिल संभालने का आसान तरीका

घर के जरूरी कागज, बिल, रसीद और स्कूल के कागजों के लिए भी जूते का डिब्बा बहुत काम आता है। एक डिब्बा बिल के लिए, एक स्कूल के कागजों के लिए और एक जरूरी दस्तावेजों के लिए रख लें। इससे कागज कभी नहीं खोएंगे।

यह भी पढ़ें- घर के फर्श को देना है एस्थेटिक लुक? ये 7 खूबसूरत फ्लोरिंग डिजाइंस बदल देंगे पूरे आशियाने का अंदाज

जूते के खाली डिब्बे को कबाड़ समझकर फेंकना सबसे बड़ी गलती है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही डिब्बा घर को साफ, सुंदर और ऑर्गेनाइज बना सकता है। इसलिए अगली बार जूते का डिब्बा फेंकने से पहले सोचिए कि वो आपके किस काम आ सकता है।

यह भी पढ़ें- कम खर्च में पुरानी ड्रेसिंग टेबल को बनाएं मॉडर्न और स्टाइलिश, ये 8 आसान DIY आइडियाज बदल देंगे बेडरूम की रौनक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
जूते के डिब्बे को लंबे समय तक कैसे संभालकर रखें?
डिब्बे को सूखी जगह पर रखें। गीली जगह पर रखने से गत्ता गल सकता है। चाहें तो अंदर प्लास्टिक की थैली बिछा लें।
क्या जूते के डिब्बे को सजाकर इस्तेमाल कर सकते हैं?
हां, बिल्कुल। आप इसे कलर पेपर, कपड़े या वॉशी टेप से सजाकर बहुत सुंदर बना सकते हैं।
कौन सा डिब्बा इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छा होता है?
मोटे गत्ते वाला मजबूत डिब्बा सबसे अच्छा होता है। पतला और फटा हुआ डिब्बा जल्दी खराब हो जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।