घर के फर्श को देना है एस्थेटिक लुक? ये 7 खूबसूरत फ्लोरिंग डिजाइंस बदल देंगे पूरे आशियाने का अंदाज

Latest Floor Designs For Home: घर में घुसते ही सबसे पहले नजर फर्श पर जाती है। फर्श अच्छा हो तो पूरा कमरा अच्छा लगता है, चाहे फर्नीचर सिंपल ही क्यों ना हो। सही फ्लोरिंग घर को सुंदर और साफ-सुथरा दिखाती है। तो आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत फ्लोरिंग डिजाइंस लेकर आए हैं।
घर को खूबसूरत बनाने के लिए बेस्ट फ्लोरिंग डिजाइंस
जब भी घर बनवाते हैं या घर को रिडिजाइन करते हैं, तो सबसे ज्यादा दिमाग फ्लोर के डिजाइंस को सोचने में जाता है। बाजार में इतने सारे ऑप्शन होते हैं कि समझ नहीं आता कौन सा चुनें। कौन सा टिकेगा, कौन सा सस्ता पड़ेगा और कौन सा डिजाइन घर को एस्थेटिक लुक देगा। इसलिए, यहां 7 ऐसे फ्लोरिंग डिजाइन बताए गए हैं, जो दिखने में सुंदर हैं और जिनका स्टाइल कभी भी पुराना नहीं होगा।
1. विट्रिफाइड टाइल फ्लोरिंग
अगर आपको अपने घर को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देना है और बजट भी कम है, तो विट्रिफाइड टाइल्स सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये टाइल्स मार्बल, लकड़ी और पत्थर जैसे डिजाइन में आती हैं। इन्हें साफ करना बहुत आसान होता है। जिन घरों में बच्चे और रोज मेहमान आते हैं, उनके लिए ये टाइल्स सबसे सही रहती हैं।

Photo Credit: Magnific
2. ग्रेनाइट फ्लोरिंग
जिन घरों में लोगों का आना-जाना ज्यादा होता है, वहां ग्रेनाइट फ्लोरिंग बहुत काम आती है। ये बहुत मजबूत होती है और जल्दी खराब नहीं होती है। ग्रेनाइट काले, भूरे, स्लेटी और क्रीम रंग में मिलता है। ये एंट्रेंस और लिविंग रूम में बहुत अच्छा लगता है। बस एक बात का ध्यान रखें, ऐसी फिनिश चुनें जिसमें पैर न फिसले।

Photo Credit: Magnific
3. क्लासिक मार्बल फ्लोरिंग
मार्बल के फर्श की बात ही अलग होती है। इसकी नेचुरल डिजाइन और हल्की चमक साधारण से कमरे को भी शाही बना देती है। सफेद मार्बल कमरे को बड़ा और उजाला दिखाता है, वहीं बेज रंग का मार्बल गर्माहट देता है। अगर आपको ये टाइमलेस लुक पसंद है तो याद रखें, मार्बल को सुंदर रखने के लिए समय-समय पर सफाई और पॉलिश की जरूरत पड़ती है।

Photo Credit: Magnific
4. कोटा स्टोन फ्लोरिंग
कोटा स्टोन में एक सादा और देसीपन वाला एहसास होता है, जो बहुत से भारतीय घरों को पसंद आता है। इसका हरा-नीला और भूरा रंग आंगन, बरामदे और गलियारे में बहुत सुंदर लगता है। ये रोज के इस्तेमाल के लिए भी अच्छा है। इसके साथ लकड़ी का फर्नीचर और हरे पौधे रख दें, तो घर का लुक और भी अच्छा हो जाता है।

Photo Credit: Magnific
5. सिरेमिक टाइल फ्लोरिंग
अगर बजट कम है, तो सिरेमिक टाइल्स को जरूर देखें। ये सादे रंग, सुंदर डिजाइन और पत्थर जैसे लुक में मिलती हैं। ये किचन, बाथरूम और बेडरूम के लिए सही रहती हैं। बाथरूम या किचन जैसे गीली जगह के लिए टाइल लेते समय ये जरूर देखें कि वो फिसलती तो नहीं है।

Photo Credit: Magnific
6. टेराजो और मोजेक फ्लोरिंग
पुराने घरों में रंग-बिरंगे फर्श याद हैं? वही टेराजो और मोजेक फ्लोरिंग अब फिर से ट्रेंड में आ गई है। इसमें छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़ों से सुंदर डिजाइन बनती है। इसके लिए अलग से सजावट की जरूरत नहीं पड़ती है। आप हल्के रंग चुन सकती हैं या रंग-बिरंगे डिजाइन भी चुन सकती हैं। ये हॉल, बालकनी और लिविंग रूम में बहुत अच्छी लगती हैं।

Photo Credit: Magnific
7. वुडन फ्लोरिंग
बेडरूम को थोड़ा गर्म और आरामदायक बनाना है, तो वुडन फ्लोरिंग से अच्छा कुछ नहीं है। लकड़ी का नेचुरल लुक हल्के रंग की दीवारों और सादे फर्नीचर के साथ बहुत अच्छा लगता है। अगर असली लकड़ी महंगी लगती है, तो लैमिनेट फ्लोरिंग ले सकती हैं। ये देखने में बिल्कुल लकड़ी जैसी लगती है, लेकिन कीमत में कम होती है।

Photo Credit: Magnific
कौन सी फ्लोरिंग कहां लगाएं?
हर कमरे के लिए अलग फ्लोरिंग सही रहती है।
- लिविंग रूम के लिए मार्बल, ग्रेनाइट या विट्रिफाइड टाइल्स अच्छी रहती हैं।
- बेडरूम के लिए वुडन फ्लोरिंग सबसे अच्छी लगती है।
- किचन और बाथरूम के लिए सिरेमिक टाइल्स सही रहती हैं क्योंकि वहां पानी गिरता रहता है।
- बरामदे और आंगन के लिए कोटा स्टोन सबसे टिकाऊ होता है।
- फ्लोरिंग चुनते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, ये भी देखें कि घर में बच्चे, बुजुर्ग और पालतू जानवर हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- सजावट के लिए देखें ये 5 यूनिक Mirror Designs, घर में जुड़ जाएगी रौनक और रोशनी
फर्श सिर्फ चलने के लिए नहीं होता है, ये पूरे घर का लुक तय करता है। चाहे आप मॉडर्न लुक चाहते हों या देसी अंदाज, इन 7 में से कोई एक डिजाइन आपके घर को जरूर बदल देगा। बजट और जरूरत के हिसाब से सही फ्लोरिंग चुनें और अपने आशियाने को दें एक नया एस्थेटिक लुक।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- छोटे घर के लिए कौन सी फ्लोरिंग सबसे अच्छी रहेगी?
- छोटे घर के लिए हल्के रंग की विट्रिफाइड टाइल्स या सफेद मार्बल सबसे अच्छा है। हल्का रंग कमरे को बड़ा और खुला दिखाता है। गहरे रंग की फ्लोरिंग से कमरा छोटा लगता है।
- क्या फ्लोरिंग के ऊपर दोबारा नई फ्लोरिंग लगा सकते हैं?
- हां, कई बार पुरानी टाइल्स के ऊपर ही नई टाइल्स लगा दी जाती हैं। लेकिन ये तभी ठीक है जब पुराना फर्श मजबूत हो और लेवल में हो। इसके लिए किसी अच्छे मिस्त्री से सलाह जरूर लें।
- फ्लोरिंग को चमकदार बनाए रखने के लिए क्या करें?
- रोज सूखे कपड़े से पोंछा लगाएं और हफ्ते में एक बार हल्के डिटर्जेंट से सफाई करें। तेज एसिड वाले क्लीनर से बचें। मार्बल और ग्रेनाइट पर साल में एक बार पॉलिश कराने से चमक बनी रहती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।