Instagram पर मिलियन में व्यूज आने के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा, जानें क्या है कारण?

इस समय लाखों लोग इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लालच में लगे हुए हैं। हर दिन वीडियो डालना और मीलियन में व्यूज और फॉलोअर्स लेना, हर सोशल मीडिया इन्फलूएंसर का यही सपना है। रोजाना नए-नए अकाउंट बन रहे हैं, लोग हर दिन वीडियो डाल रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई वीडियो मीलियन में व्यूज लेकर आ रही है। हालांकि, इतने व्यूज आने के बाद भी वह पैसे नहीं कमा पा रहे। कई यूजर्स यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर, इतने व्यूज आने के बाद भी वह पैसे क्यों नहीं कमा पा रहे? अगर आपका भी यह सवाल है, यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम से पैसे कमाने से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
Instagram सीधे हर व्यू पर पैसे नहीं देता
सबसे जरूरी बात यह है कि कई लोगों को नहीं पता कि इंस्टाग्राम कभी किसी इन्फूलएंसर को पैसे नहीं देता। जैसे फेसबुक या यूट्यूब पर आप पैसे ऐप के जरिए कमाते हैं, उस तरह आप इंस्टाग्राम से पैसे नहीं कमा सकते हैं। आप यहां से केवल एड या प्रमोशन के जरिए ही पैसे कमा सकते हैं। आपके चाहे कितने भी व्यूज आ रहे हो, इंस्टाग्राम ऐप आपको पैसे नहीं देता।

गलत ऑडियंस (Audience Quality)
अगर आपके व्यूज अच्छे आ रहे हैं, लेकिन प्रमोशन या एड नहीं मिल रही है, तो इसका कारण ऑडियंस हो सकती है। ऑडियंस इंटरनेशनल है या लोग सिर्फ स्क्रॉल करके देख रहे हैं, तो इसे गलत ऑडिंयस माना जाता है। आपका कंटेट जिस तरह के लोग देख रहे हैं, उससे अगर किसी ब्रांड को फायदा नहीं नजर आएगास तो वह आपको प्रमोशन के लिए पैसे नहीं देगा।
इसे भी पढ़ें- Instagram पर स्टोरी को इन टिप्स की मदद से और भी क्रिएटिव बना सकती हैं आप, कमेंट करने से नहीं रुकेंगे आपके फैंस
Brand Deals नहीं मिल रहीं
Instagram से असली कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है। अगर आप किसी एक टॉपिक पर वीडियो नहीं बनाते और हर दिन अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो डालते हैं, तो ब्रांड आपको डील नहीं देगा। आप किस तरह के कंटेट डालते हैं उस तरह से आपको ब्रांड मिलती है। प्रोफाइल प्रोफेशनल नहीं है, अच्छे ब्रांड कनेक्ट नहीं करेंगे।

Monetization Eligibility पूरी नहीं
कई क्रिएटर्स यह बात नहीं जानते कि अकाउंट प्रोफेशनल होना जरूरी है। व्यूज आने के साथ-साथ आपका कंटेट ओरिजनल और कम्यूनिटी गाइडलाइन को पूरा करना चाहिए। अगर आपने कॉपी कंटेंट, मूवी क्लिप्स या दूसरे के वीडियो यूज किए, तो आपको अच्छी डील मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हर दिन लाखों में आएंगे व्यूज, ये ट्रिक बड़े से बड़ा इनफ्लुएंसर भी नहीं बताने वाला आपको
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।