WhatsApp Privacy: नोटिफिकेशन तो आएगा पर मैसेज और नाम नहीं दिखेगा, बस बदल लें ये एक सेटिंग

WhatsApp पर मैसेज का नोटिफिकेशन आता है, तो ऐसा जरूरी नहीं है कि केवल आपका ही ध्यान जाए। क्योंकि, नोटीफिकेशन की आवाज आते ही कई बार आस-पास के लोगों की नजर भी फोन पर पड़ जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप अपने फोन के पास नहीं है, तो नोटिफिकेशन आते ही कोई और भी आपके मैसेज पढ़ सकता है। क्योंकि, फोन लॉक होता है, तो भी मैसेज और नाम नजर आ जाते हैं। कई बार तो बिना चाहे भी आपकी निजी बातचीत की एक-दो लाइनें दूसरों को दिख जाती हैं। इसलिए, लोगों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए वॉट्सऐप ने हाइड मैसेज फीचर भी दिया है। कई लोगों को इस फीचर के बारे में नहीं पता।
WhatsApp पर नाम हाइड कैसे करें?
अगर आप चाहती हैं कि वॉट्सऐप नोटीफिकेशन आए, लेकिन उसमें केवल मैसेज 1 मैसेज, 2 मैसेज और 3 मैसेज जैसे नंबर चाहती हैं, लेकिन नाम और मैसेज न दिखाई दे, तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करना होगा।
- इसके लिए पहले अपने फोन में WhatsApp ऐप ओपन करें।
- यहां आपको ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट पर क्लिक करना है।
- यहां से आप Settings के ऑप्शन में जाएं।
- यहां आप Notifications ऑप्शन पर टैप करें।
- अगर आपको नोटिफिकेशन का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है, तो इसे सर्च भी कर सकती हैं।
- यहां आपको Popup Notification या Notification Preview जैसा ऑप्शन दिखेगा
- यहां आपको OFF या No popup के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इससे जब भी नोटीफिकेशन आएगा, मैसेज का पूरा टेक्स्ट स्क्रीन पर नहीं दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp पर किसी भी कॉन्टैक्ट की कॉल अपने-आप म्यूट हो सकती है, जानें इससे जुड़े हैक्स?
नाम और मैसेज दोनों छुपाए
- फोन की Settings ओपन करें।
- अब Notifications या Apps & Notifications पर जाएं।
- यहां आपको लिस्ट में से WhatsApp चुनना है।
- अब Lock screen notifications या Notification on lock screen पर टैप करना है।
- अब फोन में आपको 3 ऑप्शन नजर आएंगे। शो ऑल कंटेंट, हाइट सेंसिटिव कंटेंट, Don’t show notifications
- अगर आप Don’t show notifications चुनते हैं, तो मैसेज लॉक स्क्रीन पर नजर नहीं आएगा, तो कोई और नहीं पढ़ पाएगा।
- फोन खुला है, तो मैसेज नजर आएगा।
- वॉट्सऐप हैक आपको पता होंगे, तो आपके कई काम आसान हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए रेड अलर्ट; मैसेजिंग ऐप के जरिए लूट रहे हैं हैकर्स, ऐसे रखें अपना अकाउंट सेफ
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।