Instagram Secret: बार-बार अपनी रील्स देखने से बढ़ते हैं व्यूज? जानें क्या है इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम?

इंस्टाग्राम पर आपको व्यूज पाने के लिए अलग-अलग लोगों से अलग-अलग ट्रिक सुनने को मिलते होंगे। ऐसे में व्यूज पाने की सही तरीका क्या है, लोग इस बारे में समझ नहीं पाते। सोशल मीडिया के इस जमाने में हर कोई चाहता है कि वह भी ऑनलाइन पैसे कमा सके। इंस्टाग्राम आज केवल एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि कमाई और पॉपुलैरिटी का जरिया बन गया। हर कोई चाहता है कि उसकी रील वायरल हो, पोस्ट पर लाखों व्यूज आए और पैसे कमा सके। लेकिन लोगों की अलग-अलग राय की वजह से लोग ज्यादा कंफ्यूज हो जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्यूज पाने के ट्रिक्स की बात करेंगे। यह कितना सही है और कैसे इसे फॉलो कर सकते हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
अपनी रील बार-बार देखने से व्यूज बढ़ते हैं?
अगर आप सोच रहे हैं कि अगर अपनी पोस्ट की गई वीडियो को बार-बार देखने से व्यूज बढ़ते हैं, तो ऐसा नहीं है। इसलिए, अगर आप अपनी ही वीडियो बार-बार देखने की गलती कर रही हैं, तो रुक जाएं। क्योंकि, इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम इतना स्मार्ट है कि वह यह आसानी से पहचान लेता है।
- ध्यान रखें कि आपकी खुद की बार-बार की गई व्यू काउंट में शामिल नहीं होती।
- इंस्टाग्राम पर व्यू तभी माना जाता है, जब अलग-अलग अकाउंट्स आपकी वीडियो देखी जाती है।
- अगर आप लगातार अपनी ही वीडियो खोलकर देखती रहती हैं, तो इससे किसी तरह की रीच या प्रमोशन नहीं मिलता।
- इंस्टाग्राम देखता है कि आप बार-बार अपना प्रोफाइल विजिट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं लेकिन फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे? जानें कारण और कैसे एंगेजमेंट बढ़ा सकती हैं आप
क्या अपनी वीडियो पर लाइक या कमेंट करने से बढ़ते हैं व्यूज?
अपनी वीडियो को लाइक आप केवल 1 बार कर सकते हैं। इससे कोई व्यूज, नहीं बढ़ सकते। अगर कॉमेंट की बात करें, तो इससे आपको फायदा हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका फायदा भी तभी होगा, जब किसी यूजर ने आपकी वीडियो पर कॉमेंट किया है और आप उसका रिप्लाई करती हैं, तो इसका फायदा मिलेगा। जब अलग-अलग अकाउंट्स आपकी वीडियो को देखा जाता है और उस पर कुछ सेकंड तक लोग रुकते हैं, तो व्यूज गिने जाते हैं। इसलिए बेहतर यही है कि बार-बार अपनी वीडियो देखने या लाइक करने की बजाय ध्यान दें कि थंबनेल कैसा है और शुरुआत की वीडियो ऑडियंस को को पसंद आ रही है या नहीं।

यह भी पढ़ें- एडिटिंग और पॉपुलर कंटेंट बनाने के बाद भी नहीं आ रहे इंस्टाग्राम पर व्यूज, पोस्ट से पहले ऑन करें ये तीन सेटिंग
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।