Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

UPI New Update: अब ऑटोपे मैंडेट पर मिलेगा पूरा कंट्रोल, इस नई ट्रिक से अपने हजारों रुपये कटने से बचाएं

कौन सी पेमेंट एप्स से सब्सक्रिप्शन लिया था, अगर आपको भी यह बात नहीं याद रहती है और इसके चलते पैसे कट जाते हैं तो बता दें कि ऑटोपे मैंडेट से जुड़ा है। ऐसे में यह फीचर आपका इंतजार कर रहा है। जानते हैं इस फीचर के बारे में...
Updated:- 2026-01-07, 15:23 IST
UPI

जैसे ही यूपीआई से पैसे कटने का मैसेज आता है तो हमारा दिमाग ये सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर पैसे क्यों कटें। फिर हमें बाद में याद आता है कि हमने ऑटोपे मैंडेट्स नहीं हटाया था। बता दें कि अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस लेख में हम आपको एक ऐसी बात बता रहे हैं जो आपके बेहद काम आ सकती है। इससे एक बार में आपके सारे सब्सक्रिप्शन भी खत्म हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। हम बात कर रहे हैं यूपीआई के नए फीचर की। यूपीआई ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से ऑटोपे पेमेंट को हटाया जा सकता है। ऐसे में इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऑटोपे पेमेंट से जुड़ा फीचर क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

क्या है यूपीआई का नया फीचर?

एनपीसीआई (NPCI) यूपीआई का प्रबंध देखने वाली संस्था ने एक सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस के माध्यम से आपके सारे यूपीआई सब्सक्रिप्शन एक ही जगह नजर आएंगे। गूगल पे, फोन पे से किसी और यूपीआई सर्विस, सभी एक जगह दिखेंगे। आप यहीं से सब्सक्रिप्शन को कैंसिल भी कर सकती हैं यानी एक ऐप से दूसरे ऐप तक जाने की जरूरत नहीं है। 

upi update news

इसका ऑटोपे मैंडेट हटाना है तो उस पर क्लिक करना होगा। बस एक क्लिक से बेहद आसानी से मैंडेट हट जाएगा। यूपीआई की इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको यूपीआई हेल्प की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आपको  (https://www.upihelp.npci.org.in) पर क्लिक करना होगा। 

इसे भी पढ़ें -  आपका बिजली कनेक्शन आज रात कट जाएगा; ऐसे मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, तुरंत बरतें सावधानी

उसके बाद अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर को लॉगिन करना होगा। जैसे ही आप लॉगइन करेंगी आपके सामने शो माई ऑटोपे मैडेंट दिखेगा। अब आपको इस पर क्लिक करना है, फिर सारे सब्सक्रिप्शन एक साथ नजर आने लगेंगे। अभ आपको जिस भी सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करना है उस पर क्लिक कर लें, इसके लिए आपको किसी लिंक पर जाने की या क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं है। 

upi update (2)

हालांकि, आप पहले भी ऑटोपे मैंडेट हटा सकती थीं पर अब आपको अलग-अलग यूपीआई एप को खोलने की जरूरत नहीं है। एक ही जगह सारे स्ब्सक्रिप्शन नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड से कितना अलग है SIF? जानें निवेश का नया गणित और कहां छिपा है सबसे बड़ा खतरा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।