Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

आपका बिजली कनेक्शन आज रात कट जाएगा; ऐसे मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, तुरंत बरतें सावधानी

बता दें, यदि आपके पास भी बिजली कनेक्शन के काटने से जुड़ा कोई मैसेज आया है तो उस पर तुरंत एक्शन ना लें वरना आपका पूरा अकाउंट खाली हो जाएगा। जानते हैं, इस मैसेज से जुड़े सच के बारे में... 
Updated:- 2026-01-06, 13:55 IST
messages fake

डिजिटल युग में जहां लोगों का काम बेहद आसान होता जा रहा है और वे क्रिएटिव हो रहे हैं, वहीं, साइबर ठग मासूम लोगों को लूटने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अभी एक और नया तरीका सामने आया है। आजकल बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा ग्रुप एक्टिव है। यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, जिसमें लिखा है- आपका बिजली कनेक्शन आज रात 9:30 बजे तक कट जाएगा क्योंकि आपका बिल कुछ अपडेट नहीं है तो सावधान हो जाइए। यह एक सोची समझी साजिश है, जिससे आपका बैंक खाता पल भर में खाली हो सकता है। ऐसे में धोखाधड़ी की पूरी प्रक्रिया व उससे बचने के उपाय के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिजली कनेक्शन से जुड़ा मैसेज क्या है और उससे कैसे बचा जाए। पढ़ते हैं आगे... 

ठगी कैसे बढ़ा रहे हैं जाल?

साइबर अपराधी सबसे पहले आपको एक मैसेज भेजते हैं। मैसेज के जरिए लोगों के मन में एक डर पैदा किया जाता है कि आपका बिजली का कनेक्शन जल्दी कटने वाला है। 

fake messages

जैसे ही लोग इस मैसेज को पढ़ते हैं, उनके मन में डर पैदा हो जाता है और वे बिना सोचे समझे कदम उठा लेते हैं। मैसेज के नीचे एक मोबाइल नंबर दिया होता है, जिस पर बिजली अधिकारी से बात करने को कहा जाता है। जब आप उस नंबर पर कॉल करते हैं तो वे खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताता है। फिर आपसे कहा जाता है कि सिस्टम में आपका बिल शो नहीं हो रहा है इसे तुरंत अपडेट करवाएं। 

इसे भी पढ़ें - बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज

 इसके लिए वे आपको एक रिमोट एक्सेस डाउनलोड करने के लिए कहता है। जैसे ही आप उस ऐप को डाउनलोड करते हैं आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगी के पास चला जाता है। वे आपसे कहता है कि पुष्टि के लिए केवल 10 या ₹20 का भुगतान करें। 

messages

जैसे ही आप अपने बैंक का पिन या यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं तो आपकी आईडी पासवर्ड को वो देख लेता है। इसके बाद रिमोट एक्सेस के जारिये आपके खाते को खाली कर देता है।

कैसे बचें?

ध्यान रखें कि बिजली विभाग कभी भी पर्सनल नंबर से मैसेज नहीं भेजेगा। आपके पास मैसेज या तो यूपीपीसीएल के माध्यम से आएगा या ऑफिशियल अकाउंट के माध्यम से आएगा। 

कभी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में कोई भी थर्ड पार्टी एप को डाउनलोड ना करें।

मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करने की बजाय अपने बिजली बिल पर दिए अधिकारी कस्टमर केयर पर कॉल करें।

इसे भी पढ़ें - अगर चोरी या खो जाए आपका फोन तो घबराएं नहीं, Sanchar Saathi पोर्टल बनेगा आपका सबसे बड़ा हथियार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।