इन 3 गलतियों के कारण खराब हो सकती है आपके स्मार्टफोन की बैटरी

स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने के पीछे कई सारे कारण होते हैं और आज हम आपको बताएंगे कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी किन कारणों से जल्दी खराब हो जाती है।  
Updated:- 2023-03-13, 12:42 IST
image

स्मार्टफोन चाहे नया हो या पुराना लेकिन अगर उसकी बैटरी ही खराब हो जाए तो फिर वह स्मार्टफोन किसी काम का नहीं रहता है। अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो स्मार्टफोन की बैटरी जल्द खराब होने लगती है और साथ ही उसका बैकअप भी कम हो जाता है। इसके अलावा पावर होल्ड करने की कैपेसिटी भी बैटरी में कम हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि किन गलतियों के कारण स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खराब हो जाती है।

1) गलत तरह से फोन चार्ज करना

what causes battery to get damage

कई लोग अपने स्मार्टफोन को पूरा चार्ज नहीं होने देते हैं और चार्जिंग के दौरान फोन पर बात करते हैं या फिर कोई अन्य ऐप यूज करते रहते हैं। अगर आप भी ऐसे करती हैं तो जरा छहर जाइए क्योंकि इससे आपके स्मार्टफोन पर बहुत अधिक असर पड़ता है और बैटरी भी जल्दी खराब होती है।

इसके अलावा अगर आप चार्जिंग के दौरान फोन पर बात करते हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आप फोन को चार्ज करते वक्त इसका इस्तेमाल न करें। ऐसे में आप फोन को स्विच ऑफ करके चार्ज करें तो ज्यादा बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ेंः  बारिश के दिनों में ये हैक्स आपके फोन को बनाएंगे वाटरप्रूफ

2) बैटरी पर पड़ता है असर

अगर आप अपने फोन में गेम खेलना बहुत अधिक पसंद करती हैं या फिर आपके बच्चे बहुत अधिक फोन में गेम खेलते हैं तो आपको यह आदत कम करवानी चाहिए।(स्मार्टफोन से जुड़ी ये ट्रिक्स आएंगी आपके बेहद काम) गेमिंग के समय फोन गर्म हो जाता है और फोन का गर्म होना इसकी बैटरी पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में फोन को गर्म होने से बचाएं। अगर फोन पर बात करते समय आपका फोन गर्म हो रहा है तो कुछ समय के लिए सारे फंक्शन बंद कर दें। इससे बैटरी पर बुरा असर कम होगा।

इसे भी पढ़ें-फोन से जुड़े ये हैक्स और ट्रिक्स आपको जरूर पता होने चाहिए

3)फोन अपडेट नहीं करना

आपको बता दें कि फोन के सॉफ्टवेयर को अगर आप लंबे समय तक अपडेट नहीं करती हैं तो इससे फोन में वायरस आने की संभावना अधिक हो जाती है और इसके कारण आपके फोन की बैटरी गर्म होने लगती है।(बार-बार स्मार्टफोन में कम हो जाता है स्पेस तो ये तरीके अपनाएं) इससे बैटरी जल्दी भी खराब होती है। फोन की लंबी बैटरी लाइफ के लिए जरूरी है कि इसे फुल डिस्चार्ज होने से पहले चार्ज करें। बैटरी का फुल डिस्चार्ज होने से फोन पर असर पड़ता है। ऐसा होने पर फोन की बैटरी खराब हो जाती है।

इन गलतियों को करने से आपको बचना चाहिए ताकि आपके स्मार्टफोन की बैटरी संबे समय तक सही रहे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।