Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

New Laptop Tips: नया लैपटॉप खरीदने के बाद तुरंत करें ये 8 काम, स्पीड और बैटरी दोनों होंगी बेहतर

नए लैपटॉप में कई ऐसे ऐप्स और सेटिंग्स होती हैं जो या तो गैर-जरूरी होती हैं या फिर सही तरीके से कॉन्फिगर नहीं होती हैं। आइए जानते हैं कि नया विंडोज लैपटॉप खरीदने के बाद कौन-कौन से जरूरी स्टेप्स तुरंत उठाने चाहिए और कौन से काम करने चाहिए जिससे लैपटॉप की बैटरी लंबे समय तक चले और स्पीड भी अच्छी बनी रहे।
Updated:- 2026-05-20, 18:11 IST
image
Sakhi

नया लैपटॉप खरीदना हमेशा एक नए डिजिटल सफर की शुरुआत जैसा होता है। नया सिस्टम तेज होता है, स्टोरेज खाली होती है और विंडोज बिल्कुल फ्रेश नजर आता है, लेकिन सिर्फ लैपटॉप ऑन कर लेना ही काफी नहीं होता। सही परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी बैकअप और मजबूत सुरक्षा के लिए शुरुआत में कुछ जरूरी सेटिंग्स और बदलाव जरूरी होते हैं। अगर इन्हें समय रहते ठीक न किया जाए, तो आगे चलकर सिस्टम स्लो होने, बैटरी जल्दी खत्म होने या डाटा सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

जरूरी विंडोज सेटिंग्स ऑन करें

विंडोज 11 में कई स्मार्ट फीचर्स होते हैं, लेकिन डिफॉल्ट सेटिंग्स हर यूजर के लिए सही नहीं होती है। थोड़े बदलाव से सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सकता है। सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन को ओपन करें। यहां गैर-जरूरी डाटा शेयरिंग, विज्ञापन और लोकेशन एक्सेस को बंद कर सकते हैं। विंडोज सिक्योरिटी में चेक करें कि रियल-टाइम प्रोटेक्शन चालू है या नहीं। अगर आप नहीं चाहते कि फाइलें अपने आप क्लाउड पर अपलोड हों, तो वनड्राइव की सिंक सेटिंग्स को सीमित या बंद कर दें। डिफॉल्ट एप्स सेक्शन में पसंदीदा ब्राउजर, मेल एप और फोटो व्यूअर सेट करें। सुरक्षा के लिए फाइल एक्सप्लोरर में जाकर फाइल नेम एक्सटेंशंस ऑप्शन को ऑन करें। इससे फाइल का पूरा नाम दिखेगा और फर्जी या खतरनाक फाइल पहचानना आसान होगा।

विंडोज सेटअप और अपडेट इंस्टाल करें

what to do with new laptop

लैपटॉप में लॉगइन करने के बाद चाहे आपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट उपयोग किया हो या लोकल अकाउंट, तुरंत अपडेट चेक करना चाहिए। इसके लिए सेटिंग्स ओपन करें और विंडोज अपडेट सेक्शन में चेक फार अपडेट्स पर क्लिक करें। जो भी अपडेट उपलब्ध हों, उन्हें डाउनलोड और इंस्टॉल करें। सिस्टम को रीस्टार्ट करें। कई बार एक रीस्टार्ट के बाद फिर से नए अपडेट दिखते हैं, इसलिए तब तक यह प्रक्रिया दोहराएं जब तक अपडेट बाकी न रह जाए। अक्सर नए लैपटॉप फैक्ट्री से निकलने के बाद महीनों तक स्टोरेज में रहते हैं। इससे जरूरी सिक्योरिटी अपडेट मिस हो जाते हैं। इसलिए यह स्टेप सिस्टम की सुरक्षा और परफॉर्मेंस दोनों के लिए जरूरी है।

टचपैड, कीबोर्ड और फंक्शन की सेटिंग करें

ज्यादा सेंसिटिव टचपैड या गलत एफएन की सेटिंग काम को धीमा कर सकती है। सेटिंग्स में ब्लूटूथ एंड डिवाइसेस सेक्शन के अंदर टचपैड ऑप्शन में जाकर जेस्चर को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। माउस कर्सर की स्पीड भी यहीं से एडजस्ट की जा सकती है।

परफॉर्मेंस और सुविधा से जुड़े बदलाव

सेटिंग्स में जाकर मेमोरी ऑप्टिमाइजेशन आन करें, ताकि सिस्टम खुद ही टेंपरेरी फाइल्स हटाता रहे। एडवांस्ड सिस्टम सेटिंग्स में विजुअल इफेक्ट्स को परफार्मेंस के हिसाब से सेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Laptop Type-C Port Uses: चार्जिंग ही नहीं, लैपटॉप के टाइप-सी पोर्ट से आप कर सकते हैं ये 5 जरूरी काम

बैटरी और पावर सेटिंग्स को बेहतर बनाएं

सेटिंग्स में जाकर सिस्टम और फिर पावर और बैटरी सेक्शन को ओपन करें। यहां बेस्ट एनर्जी एफिशियंसी, बैलेंस्ड या बेस्ट परफॉर्मेंस मोड चुन सकते हैं। स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखने से 30 से 60 मिनट तक अतिरिक्त बैकअप मिल सकता है।

बैकअप व सिस्टम रिस्टोर

शुरुआत में ही बैकअप बनाना समझदारी है। सिस्टम एंड सिक्योरिटी में बैकअप एंड रिस्टोर विकल्प चुनें। पूरे सिस्टम का बैकअप हार्ड ड्राइव में सेव कर सकते हैं।

बैटरी और पावर सेटिंग्स को बेहतर बनाएं

सेटिंग्स में जाकर सिस्टम और फिर पावर और बैटरी सेक्शन को ओपन करें। यहां बेस्ट एनर्जी एफिशियंसी, बैलेंस्ड या बेस्ट परफार्मेंस मोड चुन सकते हैं। स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखने से 30 से 60 मिनट तक अतिरिक्त बैकअप मिल सकता है।

सिक्योरिटी और डाटा प्रोटेक्शन मजबूत करें

सेटिंग्स में अकाउंट्स और फिर साइनइन ऑप्शंस में विंडोज हैलो सेट करें। इसमें पिन, फिंगरप्रिंट या फेस रिकाग्निशन का विकल्प मिलता है। बिटलाकर या डिवाइस एंक्रिप्शन जरूर ऑन करें, ताकि चोरी की स्थिति में भी डाटा सुरक्षित रहे।

अनावश्यक साफ्टवेयर और एप्स हटाएं

ज्यादातर कंपनियां नए लैपटॉप में कई ट्रायल सॉफ्टवेयर, गेम्स और अपने टूल्स पहले से इंस्टॉल कर देती हैं। ये रैम, स्टोरेज और बैटरी पर अनावश्यक दबाव डालते हैं। इन्हें हटाने के लिए सेटिंग्स खोलें, एप्स और फिर इंस्टॉल्ड एप्स में जाएं। जो एप्स आपको समझ नहीं आता है या जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें।

यह भी पढ़ें- लैपटॉप खरीदने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? तुरंत अपडेट करें ये सेटिंग्स

फाइंड माइ डिवाइस फीचर चालू करें

अगर आपका लैपटॉप कहीं खो जाए या चोरी हो जाए, तो फाइंड माइ डिवाइस फीचर बहुत मददगार साबित होता है। इससे आप अपने लैपटॉप की लोकेशन देख सकते हैं और उसे रिमोटली लाक भी कर सकते हैं। इस फीचर को चालू करने के लिए सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेक्शन में फाइंड माइ डिवाइस ऑप्शन को ऑन करें। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन इन होना जरूरी होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।