घर के लिए बेस्ट Security Camera खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप भी घर के लिए बेस्ट सिक्यूरिटी कैमरा खरीदना चाहते हैं तो फिर आपको इन बातों पर ज़रूर ध्यान रखना चाहिए।
Updated:- 2023-03-02, 07:30 IST
image

कुछ साल पहले सिक्यूरिटी कैमरा यानी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल बड़े-बड़े बिल्डिंग्स या फिर कॉर्पोरेट ऑफिस में ही किया जाता था, लेकिन अब सुरक्षा की दृष्टी से लगभग हर घर के लिए एक ज़रूरी हिस्सा बन चुका है।

कहा जाता है कि जिस जगह इंसानों की आंखें नहीं पहुंचती है उस जगह भी सीसीटीवी सभी घटनाओं को कैद कर लेता है। इसलिए आज के समय में बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों के लोग भी अपने घर और घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाते रहते हैं।

लेकिन सिक्यूरिटी कैमरा सही नहीं होता या वीडियो सही से नहीं बनता तो फिर उसे लगवाने से कोई फायदा नहीं होता है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर के लिए बेस्ट सिक्यूरिटी कैमरा खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।  

रेंज का रखें ख्याल

CCTV Camera Guide in hindi

कैमरा खरीदने से पहले आपको रेंज का ध्यान देना चाहिए। जी हां, सिक्योरिटी कैमरे की रेंज जितनी अधिक हो चीजों को कैद करना उतना ही आसान होगा। इसलिए अधिक रेंज का सिक्यूरिटी कैमरा बेस्ट माना जाता है।

कहा जाता है कि सिक्यूरिटी कैमरा का रेंज लगभग 30-40 मीटर होता है तो बेस्ट कैमरा हो सकता है। हालांकि, कैमरा इमेज सेंसर और लेंस की फोकल लम्बाई और चौड़ाई अधिक है। लेंस भी बेस्ट क्वालिटी का होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कैमरा खरीदने का बना रहे हैं मन तो इन बातों का रखें ध्यान

रेजोल्यूशन का रखें ध्यान

ireless security camera

जिस तरह आप मोबाइल खरीदने से पहले रेजोल्यूशन का ध्यान रखते हैं ठीक उसी तरह घर के लिए सीसीटीवी कैमरा खरीदने से पहले आपको रेजोल्यूशन का ध्यान देना चाहिए।

अगर सीसीटीवी का रेजोल्यूशन बेस्ट होगा तो फुटेज की बेस्ट होगी। इसके लिए आप 720p और 1080p रेजोल्यूशन वीडियो कैप्चर करने वाला सीसीटीवी कैमरा खरीद सकते हैं। हालांकि, हाई-रेजोल्यूशन के चलते स्टोरेज की खपत अधिक होगी, लेकिन तस्वीर को एकदम क्लियर होगी। (सिक्यूरिटी कैमरा लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान)

इनबिल्ट एसडी कार्ड कैमरा को सेलेक्ट करें

know security camera buying guide

शायद आपको मालूम होगा, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि आजकल मार्केट में ऐसे कई सीसीटीवी कैमरा मिलते हैं जिसमें 32GB से लेकर 128GB या फिर 256GB तक के कैमरे मिल जाते हैं। ऐसे में सीसीटीवी खरीदने से पहले आपको इसका ज़रूर ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन CCTV Camera से मिलेगा 360 डिग्री क्लियर व्यू, अपने घर को बनाएं सुरक्षित

मोबाइल से कनेक्ट करना आसान हो

CCTV Camera Guide

आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। ऐसे में आप ऐसे सीसीटीवी को सेलेक्ट करें जो आसानी से टीवी या फिर मोबाइल से कनेक्ट हो जाए। इससे आप किसी भी स्थान पर सीसीटीवी वीडियो को देख सकते हैं या फिर मोबाइल से भी कमांड कर सकते हैं।

 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • आप घर के लिए ऐसे सीसीटीवी कैमरा को सेलेक्ट करें जो 350 डिग्री घूम सकें।
  • मोशन सेंसर वाला सीसीटीवी कैमरा बेस्ट माना जाता है।
  • सीसीटीवी कैमरा वाटरप्रूफ होना चाहिए।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।