Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

Sarkari Naukari 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के लिए निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और तुरंत करें अप्लाई

 DU Vacancy: दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी आई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
Updated:- 2024-02-06, 13:58 IST
image

DU Vacancy: दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग के कई पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें वरिष्ठ तकनीकी सहायक, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला अटेंडेंट जैसे पोस्ट के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि  17 फरवरी 2024 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विज्ञापन के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, ऐप्लिकेशन फॉर्म फील करने की प्रोसेस। साथ ही, इसकी योग्यता और शुल्क के बारे में भी आपको बताएंगे।

डीयू नॉन टीचिंग के लिए कैसे करें आवेदन? (How To Fill DU Non Teaching Recruitment 2024 Form)

DU non teaching Recruitment

डीयू नॉन टीचिंग में आवेदन करने के लिए आप दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां जारी किए गए विज्ञापन के दिशा-निर्देशों का पालन कर आप फॉर्म भार सकते हैं। बात फॉर्म भरने की फीस की करें तो, सामान्य/अनारक्षित केटेगरी के लिए 1000 रुपए, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिलाओं को इसके लिए 800 रुपए देना होगा। वहीं, एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन फीस निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। 

आवेदन के लिए क्या रहेगी योग्यता?

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। अगर आप टेक्निकल असिस्टेंट के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, प्रयोगशाला सहायक पद के लिए भी 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। प्रयोगशाला अटेंडेंट पद के लिए संबंधित विषय में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।

कितने पदों के लिए निकली वैकेंसी? 

how to fill DU non teaching recruitment form

दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 36 नॉन टीचिंग के लिए भर्तियां आई हैं। इसमें वरिष्ठ तकनीकी सहायक के लिए 3 पद, तकनीकी सहायक के 6 पद, प्रयोगशाला सहायक के लिए पदों की संख्या 12 और प्रयोगशाला अटेंडेंट के लिए कुल 15 सीटें हैं।(टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में पूरी जानकारी)

इसे भी पढ़ें- Career Option: 10वीं पास करने के बाद करें ये डिप्लोमा कोर्स, बना सकते हैं बेहतर करियर

कैसे होगा सिलेक्शन? 

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 नंबरों की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 नंबर काट लिए जाएंगे। यह परीक्षा कुल 2 घंटे का होगा। इसके अलावा, 1 घंटे का स्किल टेस्ट होगा।(कॉलेज में पढ़ाई के साथ कमाई कर सकते हैं ये छात्र)

इसे भी पढ़ें-  Career In Fashion Designing: फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए कर सकते हैं ये कोर्स

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।