घर बैठे कमाने हैं पैसे तो ये 3 करियर ऑप्शन हैं बेस्ट

अगर आप शादी के बाद घर संभालने के साथ-साथ जॉब करना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन-कौन से करियर ऑप्शन चुन सकती हैं और घर बैठे पैसे कमा सकती हैं।   
Updated:- 2023-04-24, 20:45 IST
image

आज के समय में कई महिलाएं अपने परिवार और घर की देखभाल के साथ-साथ घर बैठे ही पैसे कमाना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे नौकरी करके पैसे कमाना चाहती हैं, तो ये करियर ऑप्शन आपके लिए बेस्ट होंगे। इनके जरिए आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। 

1)सोशल मीडिया मैनेजर

Which job is best for women work from home

सोशल मीडिया मैनेजर कंपनी, ब्रांड या किसी प्रमुख संस्थान के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोशल अकाउंट और चैनल को सही तरीके से मैनेज करते हैं। अगर आपको सोशल मीडिया से जुड़े रहना पसंद है और आप उससे जुड़ी हुई चीजों को बेहतर तरह से समझना चाहती हैं, तो यह करियर ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। सोशल मीडिया मैनेजर कंपनी को आगे ले जाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं, ताकि कंपनी की अच्छी छवि को बनाया रखा जा सके।

इसे जरूर पढ़ें- करिअर में लग गया हो ब्रेक तो ये 4 संस्‍थाएं महिलाओं को देंगी फिर 

2)ऑनलाइन टीचर

इस आधुनिक जमाने में हर चीज ऑनलाइन हो रही है, जिसकी वजह से बहुत से लोग ऑनलाइन टीचिंग से पैसे कमाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। ऑनलाइन टीचर बनकर आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। (महिलाएं इन 5 सस्ते और बेहतरीन कोर्स से बना सकती हैं करियर)आप मैथ्स और साइंस के साथ में जेईई मेंस, नीट, निफ्ट आदि से जुड़े हुए कोर्स आप पढ़ा सकती हैं। आप ऑनलाइन टीचिंग के लिए खुद को रजिस्टर कर सकती हैं। आप ऑनलाइन टीचिंग के लिए मेरिटनेशन, चैग इंडिया या अनअकैडमी वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकती हैं। 

3)वर्चुअल असिस्टेंट 

इसमें कोई शक नहीं कि तकनीक ने काम को कुशलता के साथ पूरा करने और इनोवेटिव तरीके से लक्ष्य हासिल करने के नए तरीके सामने रखे हैं। वर्चुअल असिस्टेंट, कंपनियों को उनके अलग-अलग कामों में मदद करते हैं और अच्छे पैसे कमाते हैं। इस काम से आप हर घंटे 500 से 4000 रुपये तक की कमाई कर सकती हैं। वर्चुअल असिस्टेंट के कई काम होते हैं। (इन सेक्टर में नौकरियां महिलाओं के लिए मानी जाती हैं बेस्ट) इसमें आपको कंपनी के ऑर्डर पर नजर रखना, कंपनी के पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाना, बिजनेस डॉक्यूमेंट्स बनाना आदि शामिल होते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी ट्रेनिंग की भी जरूरत पड़ सकती है। वर्चुअल असिस्टेंट बनकर आप Fiverr.com जैसी वेबसाइट्स पर रजिस्टर करके जॉब हासिल कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- महिलाएं घर बैठे ही शुरू कर सकती हैं मेहंदी कोन बनाने का बिजनेस, ऐसे करें शुरूआत

इन सभी वर्क फ्रॉम होम जॉब्स में आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।