Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

JSSC Stenographer 2024: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब शुरू होगा आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ऑफिशियल साइट पर JSSC स्टेनोग्राफर अधिसूचना 2024 जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर से जमा किए जा सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा, वेतन,रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।  
Updated:- 2024-08-18, 11:00 IST
image

क्या आप सचिवालय में सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं, तो बता दें कि JSSC द्वारा निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 455 स्टेनोग्राफर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर, 2024 से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.gov.in पर जाकर स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 5 अक्टूबर है। फॉर्म में हुई गलती को सुधारने के लिए आवेदन सुधार विंडो 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

जेएसएससी स्टेनो के कुल पद

JSSC Stenographer Vacancy  post number

झारखंड स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए कुल 455 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन पास की योग्यता होनी चाहिए। स्टेनो भर्ती सेलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और एक कौशल परीक्षण शामिल है। सेलेक्ट हुए छात्रों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-फ्रंट ऑफिस मैनेजर बनने के लिए क्या करना होगा? जानें सारी जानकारी

जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए कैसे करें आवेदन ?

JSSC Stenographer Registration Process

  • स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशियल साइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक खुलने के बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज को भरने और अपलोड करने के बाद, भरी गई जानकारी को दोबारा से चेक करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और झारखंड स्टेनोग्राफर फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य में पड़ने वाली जरूरत के लिए फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालें।  

इसे भी पढ़ें-SSC MTS एग्जाम डेट आई सामने, जानें कब रिलीज होगा एडमिट कार्ड

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।