डिलीट हो चुकी इंस्टाग्राम पोस्ट को करना चाहती हैं रिकवर? फॉलो करें ये स्टेप्स

इंस्टाग्राम पोस्ट गलती से डिलीट हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, इसे आप आसानी से रिकवर कर सकते हैं। यहां जानें कैसे-
Updated:- 2021-09-20, 18:59 IST
image

इंस्टाग्राम यूजर्स अपने पोस्ट को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। उन्हें कब पोस्ट शेयर करनी है और कब नहीं, इस बात का खास ख्याल रखते हैं। दरअसल, फैन फ्लाइंग बढ़ाने के लिए पोस्ट शेयर करते रहना बहुत जरूरी है। पोस्ट में लोग वीडियो तो कभी फोटो शेयर करते रहते हैं। हालांकि, अगर आपका कोई पोस्ट या फिर वीडियो और इमेज इंस्टाग्राम से गलती से डिलीट हो गया हो तो उसे आप रिकवर कर सकती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम में ऐसे फीचर हैं, जिसकी मदद से आप अपने डिलीट किए हुए पोस्ट को रिकवर कर सकती हैं। यही नहीं इसकी मदद से आप स्टोरी और रील्स को भी रिकवर कर सकती हैं।

वहीं डिलीट किए हुए पोस्ट को आप 30 दिन के अंदर ही रिकवर कर सकती हैं। यानी डिलीट होने के 30 दिन के अंदर आप इंस्टाग्राम वीडियो, पोस्ट, रील्स या फिर स्टोरी को रिकवर कर सकती हैं। इसके बाद वह हमेशा के लिए डिलीट हो जाता है और आप चाहकर भी उसे रिकवर नहीं कर सकती हैं।  

डिलीट किए हुए इंस्टाग्राम पोस्ट को ऐसे करें रिकवर

recover instagram post

  • सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करें और फिर अपनी प्रोफाइल पर जाएं। अब ऊपर राइट कॉर्नर पर हैमबर्गर मैन्यू आइकन पर क्लिक करें, इसके बाद सेटिंग्स पर जाएं।
  • अब अपने अकाउंट पर जाएं और यहां आपको एक ऑप्शन दिखेगा-Recently deleted। इस विकल्प को चुनने के बाद आपको डिलीट किए पोस्ट दिखाई देंगे। जिस पोस्ट को आप रिकवर करना चाहती हैं उस कॉन्टेंट को टैप करें।

इसे भी पढ़ें:  जानें क्या है CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम, कैसे लड़कियों के करियर के लिए है फायदेमंद

  • इसके बाद ऊपर दिए गए 3 डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप हमेशा के लिए पोस्ट को डिलीट करना चाहती हैं या फिर उसे रिकवर। आप रिकवर के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • वहीं रिस्टोर करते वक्त आपको सबसे पहले सिक्योरिटी के लिए वेरीफाई करने को कहा जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर एक ओटीपी मिलेगा। ओटीपी को एंटर करने के बाद उसे कंफर्म कर दें।
  • इसके बाद डिलीट किया पोस्ट वापस से रिकवर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  इन टिप्स को अपनाएंगी तो लैपटॉप पर बेहद स्पीड में चलेंगी आपकी उंगलियां

 

इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक होने से बचाएं

instgram hacks

फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया की तरह इंस्टाग्राम भी हैकर्स के निशाने पर रहता है। इसे हैकर्स से बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इससे बिना ओटीपी के कोई भी आपके अकाउंट को लॉगिन नहीं कर सकता है। इसके अलावा लॉगिन रिक्वेस्ट को अनेबल कर दें। इससे कोई भी आपके अकाउंट को लॉगिन करने की कोशिश करता है तो लॉगिन रिजल्ट जनरेट हो जाएगा। यही नहीं फेसबुक की तरह इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फेक मैसेज आते रहते हैं, जिन्हें जवाब ना दें। आपको ऐसा कोई भी मैसेज आता है, उसे तुरंत ब्लॉक करें। कई बार मैसेज में आपके अकाउंट को बैन करने की बात कही जाएगी, लेकिन इससे पैनिक ना हो क्योंकि इंस्टाग्राम यूजर्स को कभी डीएम नहीं करता।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।साथ ही, आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।