Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

पर्सनल व्हाट्सएप चैट्स को ऐसे कर सकती हैं आप लॉक

व्हाट्सएप चैट्स पर 'चैट लॉक' फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप पर अब आप किसी इंडिविजुअल चैट को दूसरों से छिपा सकती हैं। चलिए इस फीचर के बारे में हम आपको बताते हैं। 
Updated:- 2023-05-18, 16:37 IST
image

अगर आप हर रोज व्हाट्सएप यूज करती हैं तो व्हाट्सएप चैट्स को आप आसानी से लॉक कर पाएंगी। मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को पासवर्ड या बायोमेट्रिक का उपयोग करके किसी भी चैट को लॉक करने की अनुमति देता है।

क्या है चैट लॉक फीचर?

how to lock your whatsapp chat

इस फीचर को चैट लॉक नाम दिया गया है। यह फीचर बातचीत को लॉक करने के अलावा चैट को एक अलग फोल्डर में स्टोर भी करेगा। इसके साथ ही यह नोटिफिकेशन में नाम और मैसेज को  को भी गुप्त रखेगा। लॉक किए गए चैट को केवल पासवर्ड या बायोमेट्रिक के बाद ही देखा जा सकेगा।

मेटा कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में चैट लॉक फीचर लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है और साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि व्हाट्सएप में नए लॉक्ड चैट फीचर से आपकी बातचीत अधिक निजी बन पाएगी। उन्होंने यह भी शेयर किया कि किसी चैट को लॉक करने से वह मैसेज, इनबॉक्स से बाहर हो जाता है और उसे खुद के फोल्डर के पीछे रख देता है, जिसे केवल डिवाइस पासवर्ड या फिंगरप्रिंट की तरह बायोमेट्रिक से देखा जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- कहीं आपके फोन के जरिए आप पर नजर तो नहीं रखी जा रही? ऐसे पता करें

चैट को कैसे करें लॉक?

सबसे पहले आपको व्हाट्सएप पर किसी चैट पर टैप करना है। इसके बाद चैट लॉक का विकल्प मिलेगा। इसपर क्लिक करने पर आप इस फीचर को एक्टिव कर सकते हैं। अब लॉक चैट को देखने के लिए, यूजर्स को अपने इनबॉक्स को ड्रॉप डाउन करना होगा और अपना फोन पासवर्ड डालना होगा या फिर बायोमेट्रिक एंटर करने की आवश्यकता होगी।

सिक्यूरिटी को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप पर हैं ये फीचर्स 

सिक्यूरिटी को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप पर कई सारे अन्य फीचर्स भी हैं। इनमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, डिसअपीयरिंग मैसेज, एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप शामिल हैं। नए अपडेट के साथ मेटा कंपनी व्हाट्सएप की गोपनीयता और सुरक्षा को और मजबूत करना चाहती है। अभी तक बॉयोमीट्रिक्स या पिन कोड का उपयोग करके यूजर्स व्हाट्सएप को लॉक कर सकते थे, लेकिन इसकी मदद से अब आप आसानी से अपनी पर्सनल चैट को भी सुरक्षित रख पाएंगी। 

इसे जरूर पढ़ें- स्‍मार्टफोन खरीदते समय इन बातों का रखें ख्‍याल, फायदे में रहेंगी 

व्हाट्सएप से जुड़ी यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें।

 

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।