Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

गूगल ने लगाया इन 8 ऐप्स पर बैन, आपके फोन में मौजूद हैं तो तुरंत करें डिलीट

गूगल ने हाल ही में 8 ऐप्स पर बैन लगाया है। आइए जानते हैं इन ऐप्स को बैन करने के पीछे का कारण। 
Updated:- 2022-07-20, 17:40 IST
image

गूगल समय-समय पर हानिकारक ऐप्स पर बैन लगाता रहता है। हाल ही में गूगल ने प्ले स्टोर पर मौजूद 8 ऐप्स पर बैन लगाया है। दरअसल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐप्स हमारी निजी जानकारी और डेटा को हैकर्स तक पहुंचाने में मदद करते हैं। इसी वजह से गूगल ने इन ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है। अब यह ऐप्स प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं हैं लेकिन लाखों लोग इन ऐप्स को बैन करने से पहले डाउनलोड कर चुके हैं। ऐसे में गूगल ने लोगों को यह सलाह दी है कि इन ऐप्स को तुरंत डिलीट कर दें। अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐप मौजूद हैं तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। आइए जानते हैं गूगल ने किन 8 ऐप को बैन किया है।

इन ऐप्स में है ऑटोलीकोस नाम का मैलवेयर

साइबर सिक्योरिटी फर्म ऐविना के रिसर्चर ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि ऑटोलीकोस नाम का एक मैलवेयर कुछ ऐप्स में मौजूद हैं। मैलवेयर हमारे फोन में मौजूद डेटा का गलत तरीके से इस्तेमाल करता है। इतना ही नहीं मैलवेयर फोन में मौजदू एसएमएस पढ़ने की भी कोशिश करता है। लोगों की निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल होने से बचाने के लिए ही इन ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया गया है। (सोनिया और मेनका गांधी के बारे में ये बातें क्या जानते हैं आप)

इसे भी पढ़ेंः अपने विवादित रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं ये सेलेब्स

गूगल ने लगाया इन 8 ऐप्स पर बैन

  • व्लॉग स्टार एडिटर ऐप - इस ऐप को प्ले स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • क्रिएटीव 3डी लॉन्चर ऐप -  इस ऐप को प्ले स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • वाओ ब्यूटी कैमरा ऐप - इस ऐप को प्ले स्टोर पर 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • फ्री ग्लो कैमरा ऐप -  इस ऐप को प्ले स्टोर पर 5 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • कोको कैमरा ऐप - इस ऐप को प्ले स्टोर पर 1 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • फनी कैमरा बाय केली टेक ऐप - इस ऐप को प्ले स्टोर पर 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • रेजर कीबोर्ड एंड थीम ऐप - इस ऐप को  प्ले स्टोर पर 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 
  • जीआईएफ इमोजी किबोर्ड ऐप - इस ऐप को प्ले स्टोर पर 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 

इसे भी पढ़ेंः  क्या स्वयंवर में मीका ने चुन ली है अपनी दुल्हनिया? इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने

लगातार स्कैनिंग करता है गूगल

प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स की गूगल लगाताप स्कैनिंग करता रहता है। बावजूद इसकी भी कुछ खतरनाक ऐप्स मैलवेयर की मदद से लोगों का डेटा चुरा लेते हैं। ऐसे में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी लेनी चाहिए। इसके अलावा आप फोन में मौजूद ऐप्स के बारे में पता लगाने के लिए गूगल प्ले स्टोर प्रोटेक्ट ऑप्शन की भी मदद ले सकते हैं। इन 8 ऐप्स से पहले गूगल ने 54 चाइनीज ऐप्स पर भी बैन लगाया था। (क्या स्वयंवर में मीका ने चुन ली है अपनी दुल्हनिया?)

ऐसे में अगर आपके फोन में इनमें से कोई ऐप मौजूद हैं तो उसे डिलीट कर दें। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 Photo Credit: Unsplash

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।