Ola या Uber में ज्यादा किराया लगने पर हो जाएंगे पैसे वापस, जानें कैसे करना है कंप्लेन

Ola-Uber Refund Process: ओला और उबर भारत में काफी चर्चित और लोकप्रिय कैब सर्विस है, जिसका इस्तेमाल देश में आजकल सभी करते हैं। लेकिन, कभी-कभी दोनों ऐप्स को लेकर लोगों का कंप्लेन रहता है कि इनका किराया काफी ज्यादा वसूला जाता है। कई बार तो मोबाइल में बुक करते समय कम फेयर कम दिखाता है और एड्रेस पर पहुंचते ही एप में प्राइस हाई हो जाते हैं। अगर आप भी ऑफिस या कहीं भी जाने टाइम ऐसा ही कुछ फेस करती हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं। इसकी मदद से आपको एक्स्ट्रा पेड किया गया वापस भी मिल सकता है।
क्यों बढ़ जाता ओला-उबर का किराया?
ओला और उबर का किराया ज्यादा लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ तो कैब ड्राइवर ही पैसेंजर्स से ज्यादा वसूलने के लिए धोखाधड़ी करते हैं। वे लंबे रास्ते से घुमाकर डेस्टिनेशन प्लेस पर पहुंचाते हैं, जिससे एप में किराया बढ़ जाता है। इसके अलावा, कभी-कभी कैब सर्विस में टेक्निकल एरर के कारण भी पैसेंजर्स को ज्यादा अमाउंट का भुगतान करना पड़ता है। ये प्रोब्लम तभी होता है जब कैब सर्विस आपके सफर की वास्तविक दूरी और समय को ठीक ढ़ंग से ट्रैक नहीं कर पाती है।
Ola-Uber से कैसे मिलेगा रिफंड?
- ओला और उबर से रिफंड पाने के लिए सबसे पहले आपको Ola या Uber ऐप खोलना है।
- यहां से आपको Menu पर क्लिक करना है।
- यहां से आप वो Ride को सेलेक्ट कर सकती हैं, जिसमें आपको ज्यादा किराया देना पड़ा था।
- राइड चुनने के बाद आपको हेल्प के ऑप्शन पर टैप करना है।
- यहां आपको पेमेंट से जुड़ा ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
- इस ऑप्शम के बाद एस्टिमेटेड किराए से ज्यादा किराया वसूलने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको सफर से जुड़ी जरुरी डिटेल्स देनी होगी।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों बढ़ रहा फोन हैकिंग का मामला, जानिए इससे बचने के टिप्स
- यहां आपको बताना होगा कि आपके हिसाब से ज्यादा किराया वसूलने की क्या वजह हो सकती है।
- इन सारी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपको फाइनल सबमिट कर देना है।
- इसके बाद ओला-उबर आपकी रिक्वेस्ट को अच्छे से चेक करेंगे।(मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां)
- अगर आपकी कंप्लेन सही लगेगी तो आपको आपके एक्स्ट्रा पे किए हुए पैसे वापस मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- आपके फोन की Battery भी तुरंत हो जाती है लो? सेटिंग्स में करें बस ये बदलाव, घंटों चार्ज रहेगा Mobile
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।