अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड पंचायत का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है, जिसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही इसके कुछ डॉयलॉग्स तो लोगों के जुबान पर रटे हुए हैं। इस सीरीज में सरकारी कर्मचारी और गांव के लोगों के जीवन के बारे में बेहद करीब से दिखाया गया है। अगर इस वेब सीरीज के मुख्य किरदार के बारे में बात करें, तो वह सचिव जी हैं। सचिव के इलेक्शन के इर्द-गिर्द इस सीरीज की कहानी दिखाई गई है। अगर आप गांव से जुड़े हैं, तो आपको पता होगा कि सचिव पद कितना अहम होता है। बता दें कि सचिव पद राज्य सरकार के अंतर्गत आता है। अगर आप पंचायत में सचिव बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको इस पद से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
देश के हर राज्य में पंचायत सचिव के लिए अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया होती है। लेकिन यह राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या लोक सेवा आयोग के माध्यम से किया जाता है। हर राज्य में अलग-अलग सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन सचिव की परीक्षा आयोजित कराता है।
इसे भी पढ़ें- Indian Army में महिलाएं कैसे पा सकती हैं नौकरी? यहां जानिए पुरुषों की ट्रेनिंग से कितनी अलग होती है इनकी भर्ती
वे कैंडिडेट्स जो सचिव बनना चाहते हैं, बता दें कि उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ राज्यों में सचिव पद के लिए कंप्यूटर डिप्लोमा या बेसिक नॉलेज की भी जरूरत होती है। अगर बात आयु सीमा की करें, तो न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम सभी राज्यों में अलग-अलग है। हालांकि आमतौर पर अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
पंचायत सचिव की भर्ती के लिए उम्मीदवार को कई चरणों से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, मैथ्स, करंट अफेयर्स और ग्रामीण विकास से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-DU से करना चाहती हैं ग्रेजुएशन? तो पहले ही जान लें दिल्ली विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स हैं उपलब्ध
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।