Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

SBI Recruitment 2022: 5 हजार पदों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में 5 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए इन पदों से जुड़ी सारी जानकारी।   
Updated:- 2022-09-12, 15:56 IST
image

SBI Recruitment 2022: हम सभी के करियर से जुड़े कुछ इंटरेस्ट होते हैं। कोई प्राइवेट नौकरी करना चाहता है तो कोई सरकारी। सरकारी नौकरी में रुचि रखने वालों के लिए हाल ही में एक गुड न्यूज आई है। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक ने 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं इस बंपर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी।

किस पोस्ट के लिए निकली है भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट और क्लर्क पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए कुल 5 हजार उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 

इसे भी पढ़ेंः आईटीआई करने के बाद कर सकते हैं ये जॉब्स

कौन कर सकता है अप्लाई

भारतीय स्टेट बैंक की इस बंपर भर्ती के लिए यूजीसी या एआईसीटीई द्वारा डिग्री प्राप्त करने वाला कोई भी उम्मीदवार आवेदन दे सकता है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के साथ-साथ जिन उम्मीदवारों का अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आया है, वो भी आवेदन दे सकते हैं।

कितनी हो सकती है उम्र

इन पदों पर आवेदन देने के लिए कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल तक की उम्र हो सकती है। यह उम्र सीमा जनरल कैटेगरी के लोगों के लिए है। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः लंबे ब्रेक के बाद फिर शुरू करनी हैं जॉब, तो इन टिप्स को अपनाएं

कैसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती करने के लिए पूरी प्रक्रिया को 3 भाग में विभाजित किया है। भर्ती के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और इन दोनों परीक्षा के बाद लैंग्वेज टेस्ट होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 अक्टूबर को रिलीज होगा।

किन राज्यों में निकली कितनी भर्ती

गुजरात - 353, दमन दीव - 4, कर्नाटक - 316, मध्यप्रदेश - 389, छत्तीसगढ़ - 92, पश्चिम बंगाल - 340, अंडमान निकोबार - 10, सिक्किम - 26, ओडिशा - 170, जम्मू कश्मीर - 35, हरियाणा - 5, हिमाचल प्रदेश - 55, पंजाब - 130, तमिलनाडु - 355, पुडुचेरी - 7, दिल्ली - 32, उत्तराखंड- 120, तेलंगाना - 225, राजस्थान -284, केरल - 270, लक्षद्वीप - 3, उत्तर प्रदेश- 631, महाराष्ट्र - 747, गोवा- 50, असम - 258, अरुणाचल प्रदेश - 15, मणिपुर- 28, मेघालय - 23 मिजोरम - 10, नगालैंड- 15, त्रिपुरा - 10।

तो ये थी भारतीय स्टेट बैंक की 5 हजार पदों से जुड़ी सारी जानकारी। अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

 

 


 


 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।