Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

स्टूडेंट्स को मिलेंगे 24000 रुपये, ऐसे करें सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम में अप्लाई

सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम क्रेंद सरकार द्वारा हर साल छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकती हैं।  
Updated:- 2023-01-04, 20:14 IST
image

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा हर साल छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है। इन स्कॉलरशिप से छात्रों को लाभ भी मिलता है। आज हम आपको बताएंगे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में। इस स्कीम से भी कई सारे छात्र-छात्राओं को हर साल लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना का लाभ पा सकती हैं।

क्या है सक्षम स्कॉलरशिप?

saksham scholarship scheme

मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप योजना के तहत सक्षम स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स को दी जाती है। आपको बता दें कि इसके लिए केंद्र सरकार हर साल एक एग्जाम आयोजित करवाती है। इस योजना के एग्जाम में 10वीं, 12वीं, यूजी, पीजी या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

मानव संसाधन विकास मिशन के डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव के तहत इस स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को हर साल दिया जाता है। इससे छात्रों को 24000 रुपये का लाभ मिलते है जिससे स्टूडेंट्स अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं।(फ्रांस में करनी है पढ़ाई तो इन 3 स्कॉलरशिप में कर सकते हैं अप्लाई)

आपको बता दें कि यह ऑनलाइन एग्जाम होता है जिसमें 40 सवाल होते हैं और आपको विकल्प भी दिए जाते हैं। इस एग्जाम को पूरा करने के लिए 18 मिनट का समय दिया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- भारत के इन मेडिकल कॉलेज में है सबसे कम फीस, सरकारी और प्राइवेट दोनों है शामिल

कैसे करें अप्लाई?

सक्षम स्कॉलरशिप एग्जाम के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाते हैं। इसके लिए आपको मेधावी मोबाइल ऐप पर जाकर लॉग-इन आईडी बनानी होगी और उससे रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। आप गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकती हैं। इसमें आपको रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये देनी होती है। इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख हर साल सरकार के द्वारा बताई जाती है।

इसे जरूर पढ़ें- मिल सकती है 25000 रुपए की स्कॉलरशिप, जानें अप्लाई करने का तरीका

कैसे मिलता है स्कीम का लाभ?

इस स्कॉलरशिप योजना में 4 प्रकार से आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। सक्षम रिवॉर्ड 2023 स्कॉलरशिप परीक्षा में अगर आप 60 प्रतिशत अंक हासिल करती हैं तो आपको 24,000 रुपये मिलते हैं।

इसके अलावा 50 से 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को 9000 रुपये प्रति माह दिया जाता है। वहीं अगर किसी स्टूडेंट्स के 40 से 50 प्रतिशत अंक आते हैं तो उसे 3,000 रुपये दिए जाते हैं।(भारत सरकार के ये ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स आपको मिलेंगे बिल्कुल फ्री) इसके अलावा 30 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वालों को 300 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाता है।

आप भी इस योजना में अप्लाई करके स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।