लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

अगर आप लेडी कॉन्स्टेबल बनना चाहती हैं, तो पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का आपको सुनहरा अवसर मिल सकता है। आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकती हैं आइए जानते हैं।  
Updated:- 2023-05-23, 11:51 IST
image

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड लेडी कॉन्स्टेबल के 1420 पदों के लिए भर्ती कर रहा है। अगर आप लेडी कॉन्स्टेबल बनना चाहती हैं, तो इसमें अप्लाई कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 23 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इसमें अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है।

किस वेबसाइट पर करें आवेदन?

lady constable recruitment

आपको पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए आयु सीमा में पांच साल और पश्चिम बंगाल के ओबीसी आवेदकों के लिए तीन साल की छूट दी जाएगी।(Linkedin पर जॉब के लिए कैसे करें अप्लाई?)

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), अंतिम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी महिलाएं जो अप्लाई कर रही हैं उन्हें 170 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिलाओं उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

इसे जरूर पढ़ें-नई नौकरी ढूंढते वक्त होने लगी है टेंशन, तो नॉर्मल रूटिन में शामिल करें ये 7 काम

कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस 2023 में लेडी कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती को सेलेक्ट करें। फिर ऑनलाइन आवेदन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको फॉर्म पर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क को भरना होगा। फिर फॉर्म को जमा करें और प्रिंट करें।

इसे भी पढ़ें:कुछ इस तरह आप भी पर्सनल ब्लॉग स्टार्ट करके कमा सकती हैं पैसे

इस तरह से आप लेडी कॉन्स्टेबल पद के लिए अप्लाई कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- jagran 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।