Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Current, Joint, Salary... एक व्यक्ति के पास कितने बैंक अकाउंट होने चाहिए?

यह लेख बताता है कि एक व्यक्ति के पास कितने बैंक खाते होने चाहिए। इसमें सैलरी, करंट और जॉइंट अकाउंट जैसे विभिन्न प्रकारों की चर्चा की गई है। कानूनी तौर पर कोई सीमा नहीं है, लेकिन 2-3 खाते पर्याप्त माने जाते हैं। 
Updated:- 2026-03-17, 16:15 IST
bank account

आज के डिजिटल समय में बैंकिंग हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। अक्सर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कई बैंक खाते खुलवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति के पास असल में कितने अकाउंट होने चाहिए? क्या बहुत ज्यादा खाते होना आपके लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह? अगर नहीं, तो इन सवालों के जबावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एक व्यक्ति के पास कितने बैंक अकाउंट्स होने चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

बैंक अकाउंट कितने प्रकार के होते हैं? (Types of Bank Accounts)

सैलरी अकाउंट (Salary Account): यह अकाउंट उन लोगों के लिए होता है जो किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए इसे खुलवाती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें जीरो बैलेंस की सुविधा मिलती है, यानी पैसे न होने पर भी बैंक कोई पेनाल्टी नहीं लगाता।

2 - 2026-03-17T154654.889

करंट अकाउंट (Current Account): यह अकाउंट बिजनेस और फर्मों के लिए होता है। इसमें एक दिन में असीमित ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। हालांकि, इस खाते में जमा पैसे पर बैंक कोई ब्याज (Interest) नहीं देता।

इसे भी पढ़ें - Scam Alert: कम कीमत का लालच और फिर... जानिए क्यों मच्छरदानी बेचने वालों को घर के अंदर बुलाना पड़ सकता है भारी?

 जॉइंट अकाउंट (Joint Account): जब दो या दो से अधिक व्यक्ति जैसे- पति-पत्नी या बिजनेस पार्टनर मिलकर एक ही खाता चलाते हैं, तो उसे जॉइंट अकाउंट कहते हैं। यह फैमिली खर्चों को मैनेज करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

कितने अकाउंट सही होता है?

बता दें कि कानूनी तौर पर भारत में एक व्यक्ति कितने भी बैंक अकाउंट खुलवा सकता है, सरकार ने इसकी कोई लिमिट तय नहीं की है। हालांकि, एक आम आदमी के लिए 2 से 3 बैंक अकाउंट पर्याप्त होते हैं।

1 - 2026-03-17T154652.957

बहुत ज्यादा खाते रखने पर आपको हर अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखना पड़ता है। यदि आप ऐसा नहीं करते, तो बैंक आपसे भारी जुर्माना लेते हैं। साथ ही, हर खाते का साल का मेंटेनेंस चार्ज और डेबिट कार्ड फीस आपकी बचत को सेविंग्स कर सकती है।

अगर आपके पास 3 से ज्यादा खाते हैं और आप उनमें लंबे समय तक कोई लेनदेन नहीं करते, तो बैंक उन्हें 'इनएक्टिव' घोषित कर देता है। ऐसे अकाउंट को दोबारा शुरू कराना एक सिरदर्द बन सकता है। इसके अलावा, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हर बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होता है, जिससे प्रोसेस कठिन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - इस्तेमाल नहीं होने वाले बैंक खाते बन सकते हैं मुसीबत, जानें क्यों इन्हें बंद कर देना है बेहतर?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।