Scam Alert: कम कीमत का लालच और फिर... जानिए क्यों मच्छरदानी बेचने वालों को घर के अंदर बुलाना पड़ सकता है भारी?

शहरों और गांवों में एक नया और खतरनाक स्कैम सामने आया है। ठग सरकारी योजनाओं के नाम पर घर-घर मच्छरदानी बेचते हैं। वे आधार कार्ड मांगकर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाते हैं, जिससे AEPS के जरिए बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
Updated:- 2026-03-16, 16:39 IST
scam alert

आजकल शहरों और गांवों में एक नया और खतरनाक स्कैम सामने आया है। बता दें कि इस बार ठगों ने लोगों की मजबूरी और सरकारी योजनाओं के नाम का सहारा लिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जनता के लिए एक अर्जेंट अलर्ट जारी किया है कि घर-घर घूमकर मच्छरदानी बेचने वालों से सावधान रहें। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि ये स्कैम कैसे आपकी जेब खाली कर रहा है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एक मच्छरदानी कैसे आपके पूरे अकाउंट को खाली कर सकती है। पढ़ते हैं आगे...

कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?

इन दिनों डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसका फायदा उठाकर कुछ ठगी गलियों में घूम रहे हैं। इनके काम करने का तरीका कुछ ऐसा होता है-

fruad (3)

ये लोग आपसे दावा करते हैं कि सरकार की ओर से डेंगू को रोकने के लिए एक योजना चल रही है, जिसके चलते फ्री में बढ़िया मच्छरदानी दी जा रही है। वे आपसे ये भी कहेंगे कि यह सुविधा केवल उन्हीं को मिलेगी जिनके पास आधार कार्ड है। लोग कम कीमत के लालच में आकर उन पर भरोसा कर लेते हैं।

असली खेल यहां से शुरू होता है। मच्छरदानी देने के नाम पर वे आपसे आपका आधार कार्ड मांगते हैं और एक छोटी सी बायोमेट्रिक मशीन पर आपका निशान लेते हैं। वे कहेंगे कि यह सरकारी रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें -LPG Scam: 'जल्दी बुक करें वरना नहीं मिलेगा Gas Cylinder', ठगों की इस कॉल से खाली हो जाएगा बैंक खाता; दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

 AEPS के जरिए हो रही है लूट

जैसे ही आप उस मशीन पर अपना अंगूठा लगाते हैं, वे AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) का फायदा उठाते हैं। यह एक ऐसी सुविधा है जिससे बिना पिन या ओटीपी (OTP) के, सिर्फ आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए आपके बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।

fruad

बता दें कि ठग इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आपके खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं और पलक झपकते ही आपके अकाउंट से मेहनत की कमाई गायब कर देते हैं। जब तक आपको मोबाइल पर मैसेज मिलता है, तब तक वे भाग चुके होते हैं।

क्या करें?

सरकार इस तरह घर-घर जाकर कोई मच्छरदानी नहीं बेच रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड न दिखाएं और न ही उसकी फोटोकॉपी दें। सबसे जरूरी बात, किसी भी पोर्टेबल मशीन पर अपना अंगूठा (Biometric) कभी न लगाएं, चाहे वह कितनी भी बड़ी सरकारी योजना का दावा क्यों न करे।

इसे भी पढ़ें -सावधान! कहीं आपकी मार्कशीट भी तो फर्जी नहीं, वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की फोटो देख न खाएं धोखा; जानें कैसे करें पहचान?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।