इस्तेमाल नहीं होने वाले बैंक खाते बन सकते हैं मुसीबत, जानें क्यों इन्हें बंद कर देना है बेहतर?
-1772701448989.webp)
अक्सर हम पुरानी नौकरी का सैलरी अकाउंट या किसी ऑफर के चक्कर में खुला जीरो-बैलेंस खाता यूज करना छोड़ देते हैं और उसे बंद भी नहीं करवाते हैं। हमें लगता है कि खाली खाते से क्या नुकसान होगा, लेकिन यह एक बड़ी भूल हो सकती है। जी हां, ऐसे खातों में मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक पेनाल्टी लगा देता है, जिससे आपकी कमाई धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। इसके अलावा, सालाना मेंटेनेंस चार्ज और अन्य छुपे हुए खर्चे आपकी जेब पर भारी पड़ते हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी ये खाते जोखिम भरे हैं और आपके क्रेडिट स्कोर को भी खराब कर सकते हैं। इसलिए इन खातों को बंद करवाना जरूरी है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने पर क्या हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
पेनल्टी और मिनिमम बैलेंस
अगर आप खाते में बैलेंस नहीं रखते, तो बैंक हर महीने जुर्माना काटता है, जिससे धीरे-धीरे आपकी कमाई खत्म हो जाती है और बैलेंस नेगेटिव में भी जा सकता है।
-1772701699616.jpg)
क्रेडिट स्कोर पर असर
यदि आपके खाते से कोई ओवरड्राफ्ट या पुरानी EMI जुड़ी है और वह बाउंस होती है, तो बैंक इसे अनपेड लोन मान सकता है। इससे आपका CIBIL स्कोर खराब हो जाता है, जिससे फ्यूचर में लोन लेना मुश्किल होगा।
इसे भी पढ़ें - बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज
साइबर फ्रॉड का खतरा
जिन खातों को आप चेक नहीं करते, अपराधी उसे आसानी से निशाना बना सकता है। बता दें कि फोन नंबर अपडेट न होने के कारण गलत लेनदेन होने पर भी आपको पता नहीं चलेगा।
-1772701720261.jpg)
खाता बंद करने से पहले क्या करें?
- केवल पैसे निकाल लेना काफी नहीं है, आपको खाता ऑफिशियली बंद करना चाहिए। ऐसे में आप फ्यूचर में इनकम टैक्स या किसी कानूनी काम के लिए पिछले 2-3 साल का बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करके रख लें। इससे अलग आप ये देखें कि आपकी सरकारी सब्सिडी, बीमा प्रीमियम या कोई और ऑटो-डेबिट अब उस खाते से न जुड़ा हो।
- ऐसे में आप बैंक जाकर खाता बंद करने का फॉर्म भरें। अपनी पुरानी चेकबुक और डेबिट कार्ड जमा कर दें या उन्हें डिस्ट्रॉय कर दें। बैंक से खाता बंद होने की रिटन रसीद जरूर लें।
इसे भी पढ़ें - UPI पर आई एक छोटी सी रिक्वेस्ट कर देगी आपका बैंक बैलेंस जीरो, आज ही बदलें ये सेटिंग्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।