बच्चों को मनी स्किल्स सिखाने के लिए खेलें ये मिनी बिजनेस गेम्स

हम सभी चाहते हैं कि बच्चों में पढ़ाई-लिखाई से अलग मनी मैनेजमेंट स्किल्स भी हो। वे पैसों की अहमियत को समझते हुए उसे समझदारी से खर्च करना सीखें। लेकिन बच्चों को पैसे के बारे में सिखाना उबाऊ नहीं होना चाहिए, बल्कि आपको इसे बच्चों के लिए मज़ेदार और दिलचस्प बनाना आना चाहिए। यही वजह है कि बचत और खर्च के लंबे-लंबे लेक्चर देने के बजाय इसे खेल में बदलना कहीं बेहतर विकल्प माना जाता है। दरअसल, बच्चे खेलना काफी पसंद करते हैं, और ऐसे में जब वे मज़े कर रहे होते हैं, तो वे पैसों को संभालना भी आसानी से सीख जाते हैं। इसीलिए मिनी-बिज़नेस गेम्स बहुत काम आते हैं।
बच्चों को एक नींबू पानी की दुकान चलाने से लेकर एक नकली स्नैक शॉप मैनेज करने तक, ये छोटे-छोटे खेल उन्हें पैसे की अहम बातें सिखाते हैं। इस दौरान वे बजट बनाने से लेकर सही कीमत तय करना, और समझदारी से फैसले लेना सीख जाते हैं। उन्हें पता भी नहीं चलता, लेकिन खेल-खेल में वे कमाई करना, सही तरीके से खर्च करना और यहां तक कि पैसों को इनवेस्ट करने के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मिनी बिजनेस गेम्स के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चों को मनी स्किल्स सिखाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं-
नींबू पानी स्टैंड चैलेंज

बच्चों को मनी स्किल्स सिखाने के लिए आप छुट्टी के दिन उनके साथ नींबू पानी स्टैंड चैलेंज खेल सकते हैं। यह गेम उन्हें सही कीमत तय करने से लेकर मुनाफ़ा और खर्च समझाएगा।
कैसे खेलें-
- बच्चों को एक छोटा बजट दें, ताकि वे अपना नींबू पानी स्टैंड लगा सकें। इसके लिए आप उन्हें 50 या 100 रूपए दे सकते हैं।
- अब उन्हें तय करना होगा कि वे किन चीज़ों को खरीदेंगे- जैसे गिलास, नींबू, चीनी और पानी।
- वे हर गिलास की कीमत तय करें और परिवार के सदस्यों या दोस्तों को बेचें।
- खेल के अंत में, उन्हें कुल बिक्री, ख़र्च और मुनाफ़ा निकालना होगा।
- इससे कहीं ना कहीं उनके अंदर बिजनेस की एक समझ भी पैदा होती है।
- आप इसे और भी मजेदार बनाने के लिए मौसम का असर जोड़े। मसलन, आज बहुत गर्मी है, ज़्यादा लोग नींबू पानी ख़रीदेंगे। वहीं, अगर आज बादल छाए हैं, कम ग्राहक आएंगे।
- इस तरह, बच्चों को बिजनेस की असली दुनिया की समझ आएगी।
इसे जरूर पढ़ें - घर से पैसे कमाना चाहते हैं तो कर सकते हैं ये काम
खिलौनों की नीलामी का खेल
बच्चों के साथ खिलौनों की नीलामी का खेल भी खेला जा सकता है। यह खेल बच्चों को बोली लगाने से लेकर सप्लाई और डिमांड व मूल्य का आकलन करना सिखाएगा।
इसे जरूर पढ़ें - पानी में नींबू का रस मिक्स करके नहाने से होंगे ये अद्भुत लाभ
कैसे खेलें-

- बच्चों को खेल के लिए नकली पैसे दें। जैसे आप हर बच्चे को 100 रूपये दे सकते हैं।
- अब कुछ खिलौनों या चीजों जैसे स्टिकर्स, रबर, कार्ड, स्केल आदि को नीलामी के लिए रखें।
- बच्चे इन चीजों के लिए बोली लगाएंगे और तय करेंगे कि वे कितना खर्च करना चाहते हैं।
- खेल के बाद डिस्कस करें कि कुछ चीजों की कीमत ज़्यादा और कुछ की कम क्यों लगी।
- आप इस खेल में ट्विस्ट भी डाल सकते हैं। जैसे कुछ चीजों को लिमिटेड एडिशन में शामिल करें, जिससे उसकी डिमांड के बारे में और सोचें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।