गणित से की है 12वीं, तो इन फील्ड में बना सकती हैं करियर

Career Options After 12th: गणित से 12वीं करने के बाद, आपके पास कई क्षेत्रों में करियर बनाने के विकल्प हो सकते हैं। आइए हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं।
image

Career Options After 12th: अगर आपने 12वीं गणित विषय से की है और अब करियर बनाने के लिए आपको कोई विकल्प समझ नहीं आ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैथ्स से इंटरमीडिएट करने के बाद भी आपके पास कई करियर ऑप्शन्स हैं, जिसमें आप उंचाइंयों को हासिल कर सकते हैं।

कई लोगों को लगता है कि गणित से पढ़ाई करने वाले केवल इंजीनियरिंग और बैंकिंग तक ही सीमित रह जाते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है। आप डेटा साइंस, रिसर्च, रक्षा सेवाओं और गेम डेवलपमेंट जैसी फील्ड्स में भी करियर को चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको 10 बेहतरीन करियर ऑप्शन्स के लिस्ट दिए गए हैं, जिसे करके आप अपना भविष्य संवार सकती हैं

इंजीनियरिंग

how to become an engineer

अगर तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखती हैं, तो आप बीटेक या बीई करके कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स,सिविल, मैकेनिकल आदि में करियर बना सकती हैं। इस क्षेत्र में जॉब भी आपको अच्छी सैलरी वाली मिलेगी। इसके लिए मैथ्स के साथ-साथ आपको साइंस के विषय पर भी फोकस करना होगा।

रक्षा सेवाओं में बना सकते हैं करियर

अगर देश की सेवा करने में दिलचस्पी है, तो आप मैथ्स से इंटरमीडिएट करने के बाद भी देश सेवा के क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। इसके लिए आप एनडीए, एयरफोर्स एक्स-ग्रुप या एसएससी टेक के जरिए सेना में अफसर बन सकती हैं।

आर्किटेक्चर का मिलेगा स्कोप

Career options

क्रिएटिव डिजाइन में रुचि हो तो बी.आर्क करके बिल्डिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग में भविष्य बना सकती हैं। इसके लिए आपको मैथ्स से इंटरमीडिएट करना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-हाथ की सफ़ाई से छुएं करियर की ऊंचाई, जानें कैसे बनें प्रोफेशनल मैजिशियन

डेटा साइंस और एनालिटिक्स

अगर गणित और लॉजिकल थिंकिंग पसंद है या इसी सब्जेक्ट से 12वीं की पढ़ाई की है, तो आप डेटा साइंटिस्ट या बिजनेस एनालिस्ट बन सकती हैं। यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑपशंस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-मैथ्स से आपको भी लगता है डर? एक्सपर्ट से जानें कैलकुलेशन और फॉर्मूले याद रखने के आसान ट्रिक्स

चार्टर्ड अकाउंटेंसी और कंपनी सेक्रेटरी

CA and CS differences

अगर अकाउंटिंग और फाइनेंस में रुचि है, तो यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन आपके लिए अच्छा हो सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए जरूरी नहीं कि आप कॉमर्स के ही छात्र हों। मैथ्स से इंटरमीडिएट करने वाले भी इस कोर्स को कंप्लीट करके अच्छा करियर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-CUET UG 2025: कितने नंबरों की होती है परीक्षा? जानें क्राइटेरिया, क्वालिफाइंग मार्क्स और तैयारी के लिए बेस्ट टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP