बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट अनाउंस कर दिया है। बिहार बोर्ड ने इस साल 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित कराई थीं। परीक्षा के बाद से लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसे बिहार बोर्ड ने अब खत्म कर दिया है। 12वीं या इंटरमीडिएट के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार बोर्ड एप और SMS पर भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है।
बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम्स आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के नतीजे एक साथ अनाउंट किए हैं। साल 2024-25 के सेशन में लाखों छात्रों ने बिहार बोर्ड की परीक्षा दी थी। आइए, यहां जानते हैं इस साल किस छात्र ने कौन-सी स्ट्रीम में 12वीं की परीक्षा टॉप की है। इसी के साथ यहां हम बीते 5 साल में किस छात्र ने किस स्ट्रीम में कितने मार्क्स के साथ टॉप किया था इसकी डिटेल्स भी लेकर आए हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं 2025 स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम अनाउंस कर दिए हैं। 12वीं बिहार बोर्ड साल 2025 की साइंस स्ट्रीम टॉपर प्रिया जायसवाल हैं। तो वहीं, कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर अंकिता कुमारी और साकिब शाह हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं 2025 साइंस टॉपर
रैंक | नाम | मार्क्स (परसेंटेज) |
1. | प्रिया जायसवाल | 484 (96.8%) |
2. | आकाश कुमार | 480 (96%) |
3. | रवि कुमार | 478 (95.6%) |
4. | अनुप्रिया | 477 (95.4%) |
बिहार बोर्ड 12वीं 2025 कॉमर्स टॉपर
रैंक | नाम | मार्क्स (परसेंटेज) |
1. | रोशनी कुमारी | 475 (95%) |
2. | अंतरा खुशी | 473 (94.6%) |
3. | सृष्टि कुमारी | 471 (94.2%) |
4. | निशांत राज | 470 (94%) |
बिहार बोर्ड 12वीं 2025 आर्ट्स टॉपर
रैंक | नाम | मार्क्स (परसेंटेज) |
1. | अंकिता कुमारी | 473 94.6% |
1. | शाकिब शाह | 473 (94.6%) |
2. | अनुष्का कुमारी | 471 (94.2%) |
3 | रौकइया फातमा | 470 (94%) |
4. | आरती कुमारी | 470 (94%) |
बिहार बोर्ड 12वीं 2024 स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट
साल 2024 में बिहार बोर्ड की परीक्षा में भी लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें से आर्ट्स के टॉपर तुषार कुमार, साइंस के टॉपर मृत्युंजय कुमार और कॉमर्स के टॉपर प्रिया कुमारी थी। आइए, यहां जानते हैं बिहार बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स।
इसे भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें ये 5 डिप्लोमा कोर्सेज, मिल सकती है अच्छी सैलरी वाली नौकरी
बिहार बोर्ड 12वीं 2024 आर्ट्स टॉपर
रैंक | नाम | परसेंटेज |
1. | तुषार कुमार | 96.40 |
2. | निशि सिन्हा | 94.60 |
3. | तनु कुमारी | 94.40 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2024 साइंस टॉपर
रैंक | नाम | परसेंटेज |
1. | मृत्युंजय कुमार | 96.20 |
2. | सिमरन गुप्ता | 95.40 |
2. | वरुण कुमार | 95.40 |
3. | प्रिंस कुमार | 95.20 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2024 कॉमर्स टॉपर
रैंक | नाम | परसेंटेज |
1. | प्रिया कुमारी | 95.60 |
2. | सौरव कुमार | 94 |
3. | गुलशन कुमार | 93.80 |
3. | कुणाल कुमार | 93.80 |
बिहार बोर्ड 2023 में किसने 12वीं की परीक्षा की थी टॉप?
साल 2023 में बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें से साइंस स्ट्रीम की टॉपर आयुषी नंदन, आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर मोहद्दिसा और कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर सौम्या शर्मा थीं।
बिहार बोर्ड 12वीं 2023 साइंस स्ट्रीम टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | आयुषी नंदन | 474 |
2. | हिमांशु कुमार | 472 |
2. | शुभम चौरसिया | 472 |
3. | अदिति कुमारी | 471 |
4. | रमा भारती | 469 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2023 आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | मोहद्दीसा | 475 |
2 | सौरभ कुमार | 470 |
3. | अदिति कुमारी | 469 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2023 कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | सौम्या शर्मा | 475 |
1. | रजनीश कुमार पाठक | 475 |
2. | भूमि कुमारी | 474 |
2. | तनुजा सिंह | 474 |
3. | पायल कुमारी | 472 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2022 के टॉपर के नाम
साल 2022 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के टॉपर अंकित कुमार गुप्ता, कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर विनीत सिन्हा और आर्ट्स की टॉपर रितिका थीं।
बिहार बोर्ड 12वीं 2022 साइंस स्ट्रीम के टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | सौरव कुमार | 472 |
1. | अर्जुन कुमार | 472 |
2. | राज रंजन | 471 |
3. | सेजल कुमारी | 470 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2022 कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | अंकित कुमार गुप्ता | 473 |
2. | विनीत सिन्हा | 472 |
2. | पीयूष कुमार | 472 |
3. | मुस्कान सिंह | 470 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2021 के टॉपर्स के नाम
साल 2021 में तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियों ने बाजी मारी थी। साइंस स्ट्रीम की टॉपर सोनाली कुमारी, कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर सुनंदा कुमारी और आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर मधु भार्ती और कैलाश कुमार थे।
बिहार बोर्ड 12वीं 2021 आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | मधु भारती | 463 |
2. | नंदनी भारती | 461 |
3. | अभिषेक कुमार | 460 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2021 कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | सुगंधा कुमारी | 471 |
2. | मौ. चांद | 470 |
3. | प्रीति सिंह | 468 |
3. | मौ. अहतशम | 468 |
बिहार बोर्ड 12वीं 2021 साइंस स्ट्रीम टॉपर
रैंक | नाम | अंक |
1. | सोनाली कुमारी | 471 |
2. | अमन राज | 470 |
2. | नवीन कुमार | 470 |
3. | मौ. शाकिब | 469 |
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले होता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट अनाउंस करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बोर्ड स्टूडेंट्स का टेस्ट और इंटरव्यू लेकर चेक करता है कि कहीं कोई छात्र चीटिंग या धांधलेबाजी से तो टॉपर नहीं बना है।
इसे भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें ये शॉर्ट टर्म कोर्स, झटपट मिल जाएगी नौकरी
बिहार बोर्ड की तरफ से वेरिफिकेशन प्रोसेस में बेसिक सवाल पूछे जाते हैं और स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की जाती है। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड के ऑफिस बुलाया जाता है। पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, टॉपर्स बिहार के किसी भी शहर या जिले में रहते हों, उन्हें बोर्ड अपने खर्च पर वेरिफिकेशन के लिए बुलाता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों