Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

क्या आपकी फोन की स्क्रीन पर भी लग गए हैं स्क्रैच, अपनाएं ये 5 देसी और मुफ्त तरीके

अक्सर लोगों के फोन की स्क्रीन पर स्क्रैच लग जाते हैं। जानिए फोन पर लगे स्क्रैच कैसे हटाएं जा सकते हैं। 
Updated:- 2022-08-11, 11:13 IST
image

फोन की स्क्रीन पर स्क्रैच लगना आम बात है। स्क्रीन पर लगे स्क्रैच की वजह से फोन इस्तेमाल करने में तो दिक्कत आती है। साथ में फोन देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि फोन की स्क्रीन पर लगे स्क्रैच हटाए जा सकते है? आज हम आपको ऐसे 5 देसी और मुफ्त तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आपकी फोन की स्क्रीन बिल्कुल साफ हो जाएगी। आइए जानते हैं फोन की स्क्रीन पर लगे स्क्रैच हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

1. टूथपेस्ट भी अच्छा ऑप्शन

दांतों के साथ-साथ फोन से जुड़े कुछ कामों के लिए भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।स्क्रीन से स्क्रैच हटाने के आपको बस कॉटन पर टूथपेस्ट लगाकर उसे पूरी स्क्रीन पर घुमाना होगा। लेकिन फोन के स्पीकर के ऊपर टूथपेस्ट नहीं लगानी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रिक से स्क्रीन पर लगे हर तरह के स्क्रैच गायब हो जाते हैं। साथ ही फोन पर सिर्फ सफेद रंग वाली टूथपेस्ट ही लगानी चाहिए।

2. कार वैक्स का करें इस्तेमाल

फोन की स्क्रीन से स्क्रैच हटाने के लिए बहुत से लोग कार वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल कार पर लगे स्क्रैच हटाने के लिए कार वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। थोड़ी सी कार वैक्स स्क्रीन पर लगाकर उसे कॉटन से घीसे। इसके बाद जब कार वैक्स पूरी तरह से सुख जाए तो उसे साफ कॉटन से साफ कर दें। फोन की स्क्रीन को चमकाने के लिए आप भी कार वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इन टिप्स से तेज करें अपने वाई -फाई की स्पीड

3. बेकिंग सोडा की लें मदद

बेकिंग सोडा को भी फोन पर लगे स्क्रीन को हटाने के लिए यूज किया जा सकता है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें और उसे कॉटन की मदद से मोबाइल की स्क्रीन पर लगाएं। पेस्ट के सूख जाने के बाद पेस्ट को साफ कपड़े या कॉटन से साफ कर लें। इससे फोन की स्क्रीन पहले के मुकाबले काफी हद तक साफ हो जाती है। 

4. वैसलीन की सहायता लें

ज्यादातर घरों में वैसलीन होती ही है। इसकी सहायता से आप अपने फोन की स्क्रीन चमका सकते हैं। फोन की स्क्रीन पर वैसलीन लगाकर उसे साफ कपड़े से साफ करने पर भी स्क्रीन बिल्कुल चमक उठती है। 

इसे भी पढ़ेंः अपनी इंटरनेट वाई-फाई स्पीड चेक करने के लिए इन तरीकों का लें सहारा

5. इरेजर भी कर सकते हैं ट्राई

बच्चें गलती करने पर इरेजर का इस्तेमाल करते हैं। इरेजर को स्क्रीन पर ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की ओर घुमाने से भी फोन की स्क्रीन पहले के मुकाबले काफी हद तक बेहतर हो जाती है। 

नोटः यहां दिए गए उपाय छोटे-मोटे स्क्रैच हटाने में मदद कर सकते हैं।

स्क्रीन साफ करने पर आपका फोन बिल्कुल नया और साफ दिखेगा। फोन को चमकाने के लिए आप ऊपर दिए हुए ट्रिक्स की मदद ले सकते हैं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: igyaan.in/Pintrest

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।